तिरुलडीह में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ रामनवमी पर्व, जय श्रीराम और जय महावीर का गूंजा जयघोष

तिरुलडीह में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ रामनवमी पर्व, जय श्रीराम और जय महावीर का गूंजा जयघोष

इन्हे भी जरूर देखे

तिरुलडीह से 16 श्रद्धालु बाबा धाम के लिए रवाना, गूंजे बोल बम के जयकारे

सरायकेला। सावन माह के पावन अवसर पर सरायकेला-खरसावां जिले के तिरुलडीह से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 16 श्रद्धालुओं की टीम बाबा...

चांडिल : एंटी क्राइम चेकिंग में चोरी की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी बाइक बरामद

सरायकेला। चांडिल थाना पुलिस ने एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की...

सरायकेला : शुक्रवार को कुकड़ू प्रखंड के तिरुलडीह में रामनवमी का पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर तिरुलडीह कोईरी टोला से महाबीर क्लब तिरुलडीह के बैनर तले आखाड़ा जुलूस निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल देखा गया। जुलूस तिरुलडीह हनुमान मंदिर के समीप अखाड़ा स्थल की ओर बढ़ा, जहां लाठी खेल का आयोजन किया गया।

कोईरी टोला से जुलूस निकलने के बाद गांव के रास्तों में कई स्थानों पर लाठी खेल का प्रदर्शन किया गया, जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं द्वारा जगह-जगह चना, गुड़ और शरबत का वितरण किया गया। अखाड़ा स्थल पहुंचने के बाद कुदा की अखाड़ा टीम भी शामिल हुई। इसके साथ ही पश्चिम बंगाल के घोड़ाबांधा सिंदरी से आई लाठी खेल टीम ने भी अपनी कला का प्रदर्शन किया। तीनों टीमों ने लाठी, भाला और तलवार के आकर्षक खेल दिखाकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

जुलुस के दौरान पुलिस- प्रशासन की दिखी मुस्तैदी

रामनवमी पर्व को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। विभिन्न स्थानों पर दंडाधिकारी और अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी। जुलूस के दौरान तिरुलडीह थाना प्रभारी कौशल कुमार सक्रिय रूप से व्यवस्था संभालते नजर आए। वहीं अखाड़ा स्थल पर कुकड़ू प्रखंड की बीडीओ सह प्रभारी सीओ राजश्री ललिता बाखला , पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष अशोक साव, तिरुलडीह पंचायत के मुखिया सुधीर सिंह मुंडा समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस दौरान अतिथियों को भगवा गमछा देकर सम्मानित किया गया।

जय श्रीराम के नारों के बीच संपन्न हुआ पर्व

पूरे जुलूस के दौरान “जय श्रीराम” और “जय महाबीर” के नारे गूंजते रहे, जिससे माहौल भक्तिमय बना रहा। पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष अशोक साव द्वारा लाठी खेल आखाड़ा स्थल पर लोगों के बीच चना, गुड़, खीर और शरबत का वितरण किया गया। शाम करीब 8 बजे यह पर्व पूरी तरह शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। महाबीर क्लब तिरुलडीह के अध्यक्ष दधी प्रसाद कुईरी ने पर्व को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी लोगों, प्रशासन एवं आमजन के प्रति आभार व्यक्त किया है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

तिरुलडीह से 16 श्रद्धालु बाबा धाम के लिए रवाना, गूंजे बोल बम के जयकारे

सरायकेला। सावन माह के पावन अवसर पर सरायकेला-खरसावां जिले के तिरुलडीह से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 16 श्रद्धालुओं की टीम बाबा...

चांडिल : एंटी क्राइम चेकिंग में चोरी की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी बाइक बरामद

सरायकेला। चांडिल थाना पुलिस ने एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की...

JSLPS कर्मियों को बड़ी सौगात, नई HR पॉलिसी लागू, वेतन और सुविधाओं में बड़ा इजाफा, 1300 अतिरिक्त पद होंगे सृजित: दीपिका पांडेय सिंह

रांची। झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) के अधीन कार्यरत कर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। लंबे समय से लंबित नई मानव संसाधन (HR)...

Must Read

कपाली में ब्राउन शुगर के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, 58 पुड़िया के साथ चार गिरफ्तार

सरायकेला: अवैध अड्डेबाजी एवं नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कपाली ओपी पुलिस ने चार युवकों को ब्राउन शुगर...

सरायकेला: तीन माओवादी गिरफ्तार, AK-47 समेत भारी मात्रा में हथियार बरामद, एसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया खुलासा

सरायकेला: सरायकेला-खरसावां जिले में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान पुलिस और सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त अभियान में तीन सक्रिय माओवादी...