चांडिल : एंटी क्राइम चेकिंग में चोरी की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी बाइक बरामद

चांडिल : एंटी क्राइम चेकिंग में चोरी की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी बाइक बरामद

इन्हे भी जरूर देखे

रांची: कांटाटोली में अपार्टमेंट में पुलिस की छापेमारी, देशी पिस्टल के साथ चतरा का युवक गिरफ्तार

रांची : राजधानी रांची के कांटाटोली स्थित वासुदेव नगर के रिबुलेन इनफ्लैक्स अपार्टमेंट में लोअर बाजार थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर...

कुकड़ू: दारुदा सड़क हादसे में वार्ड सदस्य की मौत के बाद पुलिस का एक्शन, टक्कर मारने वाला ट्रैक्टर को किया जब्त

01 नवंबर 2026, सरायकेला: तिरुलडीह थाना क्षेत्र के दारुदा गांव के समीप 24 अक्टूबर को हुई सड़क दुर्घटना में बाइक सवार वार्ड सदस्य की...

सरायकेला। चांडिल थाना पुलिस ने एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान कृष्णा राणा उर्फ शेखर राणा (22) के रूप में हुई है। वह राम बहादुर राणा का पुत्र है और वर्तमान में पूर्वी सिंहभूम जिले के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत मानगो के छायानगर में रहता है। पुलिस के अनुसार, 7 अगस्त को एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान चांडिल थाना क्षेत्र के भादुडीह स्थित एनएच-33 पर कृष्णा राणा को चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ पकड़ा गया। पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर एक अन्य चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद की गई।

मामले में चांडिल थाना कांड संख्या 106/26, दिनांक 7 अगस्त 2026 को बीएनएस की धारा 303(2)/317(5) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने प्राथमिकी अभियुक्त कृष्णा राणा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। चांडिल थाना प्रभारी संतन कुमार तिवारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। करीब 10 दिन पहले ही वह ओलीडीह ओपी क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी के एक मामले में करीब ढाई वर्ष बाद जेल से बाहर आया था। उसके विरुद्ध जमशेदपुर के अन्य थानों में भी मोटरसाइकिल चोरी से संबंधित मामले दर्ज हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ के आधार पर मोटरसाइकिल चोरी से जुड़े अन्य मामलों की भी जानकारी जुटा रही है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

रांची: कांटाटोली में अपार्टमेंट में पुलिस की छापेमारी, देशी पिस्टल के साथ चतरा का युवक गिरफ्तार

रांची : राजधानी रांची के कांटाटोली स्थित वासुदेव नगर के रिबुलेन इनफ्लैक्स अपार्टमेंट में लोअर बाजार थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर...

कुकड़ू: दारुदा सड़क हादसे में वार्ड सदस्य की मौत के बाद पुलिस का एक्शन, टक्कर मारने वाला ट्रैक्टर को किया जब्त

01 नवंबर 2026, सरायकेला: तिरुलडीह थाना क्षेत्र के दारुदा गांव के समीप 24 अक्टूबर को हुई सड़क दुर्घटना में बाइक सवार वार्ड सदस्य की...

सरायकेला : तिरुलडीह के 19वें थाना प्रभारी बने विपुल कुमार ओझा, लिया पदभार

सरायकेला। रविवार को 2018 बैच के सब इंस्पेक्टर विपुल कुमार ओझा ने सरायकेला खरसावां जिला के तिरुलडीह थाना के 19वें थाना प्रभारी के रूप...

Must Read