रांची: कांटाटोली में अपार्टमेंट में पुलिस की छापेमारी, देशी पिस्टल के साथ चतरा का युवक गिरफ्तार

रांची: कांटाटोली में अपार्टमेंट में पुलिस की छापेमारी, देशी पिस्टल के साथ चतरा का युवक गिरफ्तार

इन्हे भी जरूर देखे

कुकड़ू: दारुदा सड़क हादसे में वार्ड सदस्य की मौत के बाद पुलिस का एक्शन, टक्कर मारने वाला ट्रैक्टर को किया जब्त

01 नवंबर 2026, सरायकेला: तिरुलडीह थाना क्षेत्र के दारुदा गांव के समीप 24 अक्टूबर को हुई सड़क दुर्घटना में बाइक सवार वार्ड सदस्य की...

सरायकेला : तिरुलडीह के 19वें थाना प्रभारी बने विपुल कुमार ओझा, लिया पदभार

सरायकेला। रविवार को 2018 बैच के सब इंस्पेक्टर विपुल कुमार ओझा ने सरायकेला खरसावां जिला के तिरुलडीह थाना के 19वें थाना प्रभारी के रूप...

रांची : राजधानी रांची के कांटाटोली स्थित वासुदेव नगर के रिबुलेन इनफ्लैक्स अपार्टमेंट में लोअर बाजार थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई की है। डीएसपी केवी रमण के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने अपार्टमेंट के ई-ब्लॉक स्थित फ्लैट नंबर 103 में छापेमारी कर 28 वर्षीय युवक अमरजीत कुमार सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से एक देसी पिस्टल और एप्पल कंपनी का मोबाइल फोन बरामद किया है।

आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में था आरोपी

पुलिस के अनुसार, वरीय पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि वासुदेव नगर स्थित उक्त अपार्टमेंट में कुछ संदिग्ध युवक जुटे हुए हैं और किसी अप्रिय घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। सूचना के सत्यापन के बाद डीएसपी केवी रमण के नेतृत्व में छापेमारी टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फ्लैट में छापेमारी की और अमरजीत कुमार सिंह को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी मूल रूप से चतरा जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के पिपरा गांव का रहने वाला है। फिलहाल वह रांची के वासुदेव नगर स्थित इसी अपार्टमेंट में रह रहा था।

आरोपी का पुराना आपराधिक इतिहास, आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार अमरजीत कुमार सिंह का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ नौडीहा बाजार थाना में वर्ष 2022 में कांड संख्या 30/2022, हरिहरगंज थाना में कांड संख्या 78/2022 और राजपुर थाना में वर्ष 2025 में कांड संख्या 59/2025 दर्ज है। इस मामले में लोअर बाजार थाना कांड संख्या 193/2026, दिनांक 1 नवंबर 2026 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-b)a, 26 और 35 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की आगे की जांच में जुटी है। इस छापेमारी अभियान में डीएसपी केवी रमण, लोअर बाजार थाना प्रभारी लव कुमार सिंह समेत पुलिस के अन्य अधिकारी और जवान शामिल थे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

कुकड़ू: दारुदा सड़क हादसे में वार्ड सदस्य की मौत के बाद पुलिस का एक्शन, टक्कर मारने वाला ट्रैक्टर को किया जब्त

01 नवंबर 2026, सरायकेला: तिरुलडीह थाना क्षेत्र के दारुदा गांव के समीप 24 अक्टूबर को हुई सड़क दुर्घटना में बाइक सवार वार्ड सदस्य की...

सरायकेला : तिरुलडीह के 19वें थाना प्रभारी बने विपुल कुमार ओझा, लिया पदभार

सरायकेला। रविवार को 2018 बैच के सब इंस्पेक्टर विपुल कुमार ओझा ने सरायकेला खरसावां जिला के तिरुलडीह थाना के 19वें थाना प्रभारी के रूप...

राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार विजेता रवि राज मुर्मू का चांडिल में किया गया स्वागत

सरायकेला (प्रकाश प्रमाणिक)। पूर्वी सिंहभूम के जादूगोड़ा के युवा फिल्मकार रवि राज मुर्मू ने अपनी पहली ही फिल्म से बड़ा मुकाम हासिल किया है....

Must Read