कपाली में ब्राउन शुगर के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, 58 पुड़िया के साथ चार गिरफ्तार

कपाली में ब्राउन शुगर के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, 58 पुड़िया के साथ चार गिरफ्तार

इन्हे भी जरूर देखे

कुकड़ू : पारगामा में 23 सितंबर को लगेगा झारखंडी इंद मेला, झूमर की थाप पर झूमेंगे लोग, विधायक साविता महतो होंगी मुख्य अतिथि

सरायकेला। कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र के पारगामा में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी झारखंडी इंद मेला एवं झूमर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया...

झारखंड में अगले 5 दिन बारिश का दौर, वज्रपात और तेज हवा का अलर्ट

रांची। झारखंड में गुरुवार, 17 सितंबर से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। अगले पांच दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में...

सरायकेला: अवैध अड्डेबाजी एवं नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कपाली ओपी पुलिस ने चार युवकों को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से कुल 58 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद की है। बरामद ब्राउन शुगर का कुल वजन 6.63 ग्राम बताया गया है। पुलिस ने दो मोटरसाइकिल भी जब्त की हैं। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 7 अगस्त की शाम वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर विधि-व्यवस्था एवं अवैध अड्डेबाजी के खिलाफ गश्ती अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान श्रीराम चौक, ब्रह्मानंद तामुलिया, कपाली ओपी के पास पुलिस टीम ने सड़क किनारे झाड़ी में दो मोटरसाइकिल पर पांच लोगों को संदिग्ध परिस्थिति में खड़े देखा। पुलिस वाहन को अपनी ओर आता देख सभी भागने लगे। गश्ती दल ने पीछा कर चार लोगों को पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान आकाश महतो के पास से 19 पुड़िया, शिबू गोराई के पास से 15 पुड़िया, सुमित कुमार यादव के पास से 13 पुड़िया तथा राहुल यादव के पास से 11 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद हुई। पुलिस ने सभी बरामद सामग्री को विधिवत जब्त कर सीलबंद किया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपितों में आकाश महतो के विरुद्ध नीमडीह थाना में वर्ष 2025 में बीएनएस की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज है। वहीं शिबू गोराई के विरुद्ध गोलमुरी थाना में वर्ष 2024 में धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज है।

मामले में प्राथमिकी दर्ज कर चारों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने दो मोटरसाइकिल भी जब्त की हैं, जिनमें जेएच-05-डीयू-3730 और जेएच-05-ईसी-1865 शामिल हैं। कांड में संलिप्त अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। छापामारी दल में कपाली ओपी के अविनाश कुमार, एसआइ हसनैन अंसारी, एसआइ हीरालाल मुंडू, एएसआइ धर्मेंद्र कुमार सहित रिजर्व गार्ड, कपाली ओपी के जवान शामिल थे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

कुकड़ू : पारगामा में 23 सितंबर को लगेगा झारखंडी इंद मेला, झूमर की थाप पर झूमेंगे लोग, विधायक साविता महतो होंगी मुख्य अतिथि

सरायकेला। कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र के पारगामा में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी झारखंडी इंद मेला एवं झूमर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया...

झारखंड में अगले 5 दिन बारिश का दौर, वज्रपात और तेज हवा का अलर्ट

रांची। झारखंड में गुरुवार, 17 सितंबर से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। अगले पांच दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में...

कुकड़ू: पांड्रा गांव में वज्रपात का कहर, खेत में काम कर रहीं दो महिलाओं की मौत, तीन झुलसी

सरायकेला: कुकड़ू प्रखंड अंतर्गत पांड्रा गांव में सोमवार दोपहर करीब 2 बजे वज्रपात की दर्दनाक घटना में खेत में धान की निकाई कर रहीं...

Must Read