सरायकेला: तीन माओवादी गिरफ्तार, AK-47 समेत भारी मात्रा में हथियार बरामद, एसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया खुलासा

सरायकेला: तीन माओवादी गिरफ्तार, AK-47 समेत भारी मात्रा में हथियार बरामद, एसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया खुलासा

इन्हे भी जरूर देखे

झारखंड में अगले 5 दिन बारिश का दौर, वज्रपात और तेज हवा का अलर्ट

रांची। झारखंड में गुरुवार, 17 सितंबर से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। अगले पांच दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में...

कुकड़ू: पांड्रा गांव में वज्रपात का कहर, खेत में काम कर रहीं दो महिलाओं की मौत, तीन झुलसी

सरायकेला: कुकड़ू प्रखंड अंतर्गत पांड्रा गांव में सोमवार दोपहर करीब 2 बजे वज्रपात की दर्दनाक घटना में खेत में धान की निकाई कर रहीं...

सरायकेला: सरायकेला-खरसावां जिले में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान पुलिस और सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त अभियान में तीन सक्रिय माओवादी नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार नक्सलियों के पास से AK-47 राइफल, 9 एमएम पिस्टल, जिंदा कारतूस, विस्फोटक सामग्री और अन्य सामान बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार तीनों किसी बड़ी नक्सली घटना को अंजाम देने की तैयारी में थे। पूछताछ के दौरान उनकी निशानदेही पर दलमा पहाड़ क्षेत्र से हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया गया। इस पूरे मामले की जानकारी पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसपी मनोज स्वर्गीयारी नें दी गई।

किसी वारदात को अंजाम देने के फिराक में थे माओवादी

एसपी मनोज स्वर्गीयारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 4 अगस्त 2026 को गुप्त सूचना मिली थी कि कांड्रा थाना क्षेत्र के उदयपुर गांव में प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) संगठन के सदस्य किसी बड़ी वारदात की योजना बनाकर ठहरे हुए हैं। सूचना के आधार पर झारखंड पुलिस, 203 कोबरा, 134वीं बटालियन सीआरपीएफ और 26वीं वाहिनी एसएसबी की संयुक्त टीम ने गांव की घेराबंदी कर छापेमारी की गई।

इस दौरान भाकपा (माओवादी) के सब-जोनल कमेटी सदस्य रवि सिंह सरदार उर्फ सागर सिंह सरदार उर्फ बिरेन सिंह उर्फ सागर उर्फ छोटा विजय (28 वर्ष, निवासी टेंगाडीह, नीमडीह को लोडेड AK-47 राइफल के साथ गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर चांडिल थाना क्षेत्र के कांदरबेड़ा से रीजनल कमेटी सदस्य मदन महतो उर्फ शंकर महतो (54 वर्ष, निवासी पश्चिम मिदनापुर, पश्चिम बंगाल) को लोडेड 9 एमएम पिस्टल सहित तथा सब-जोनल कमांडर मीना पहाड़िया उर्फ नेपू पहाड़िया (26 वर्ष, निवासी बलरामपुर, पुरुलिया, पश्चिम बंगाल) को विस्फोटक सामग्री और कोडेक्स वायर के साथ गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ के बाद पुलिस ने चांडिल थाना क्षेत्र के दलमा पहाड़ के आसनबनी जंगल में छिपाकर रखे गए हथियार भी बरामद किए। बरामदगी में पुलिस से लूटी गई एक इंसास राइफल, एक AK-47 राइफल, AK-47 के दो मैगजीन, 7.62 एमएम के 208 जिंदा कारतूस, 9 एमएम पिस्टल, 7 जिंदा कारतूस, दो कोडेक्स वायर और विस्फोटक सामग्री शामिल है। एसपी नें बताया कि गिरफ्तार नक्सलियों ने पूछताछ में स्वीकार किया है कि वे पहले दलमा क्षेत्र में सक्रिय थे और हाल के दिनों में सारंडा क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने तथा बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि कुकड़ू क्षेत्र में पुलिस बल पर हमले और हथियार लूट समेत दलमा क्षेत्र की कई नक्सली घटनाओं में उनकी संलिप्तता रही है।

बरामद हथियार और संयुक्त छापेमारी टीम

पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गीयारी ने बताया कि गिरफ्तार नक्सलियों की निशानदेही पर भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है। बरामदगी में एक AKM-47 राइफल, दो मैगजीन, AKM-47 के 361 जिंदा कारतूस, एक इंसास राइफल, एक 9 एमएम पिस्टल, 42 जिंदा कारतूस, तीन बंडल कोडेक्स वायर (विस्फोटक), मोटरोला कंपनी का वॉकी-टॉकी, पुलिस का नेवार बेल्ट, टॉर्च, छाता तथा एक पल्सर मोटरसाइकिल शामिल है। पुलिस का कहना है कि इन हथियारों का इस्तेमाल किसी बड़ी नक्सली वारदात में किया जाना था।

इस संयुक्त अभियान का नेतृत्व सरायकेला-खरसावां के पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गीयारी ने किया। अभियान में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनुभव भारद्वाज, 26वीं वाहिनी एसएसबी के उप समादेष्टा शक्ति सिंह, 203 कोबरा के उप समादेष्टा मो. आरिफ, कांड्रा थाना प्रभारी विनोद कुमार मुर्मू, चांडिल थाना प्रभारी संतन कुमार तिवारी, नीमडीह थाना प्रभारी दिलशन बिरुवा, गम्हरिया थाना के सब इंस्पेक्टर, आलम चांद महतो, सोनू कुमार सहित जिला पुलिस, झारखंड जगुआर, 203 कोबरा, 26वीं वाहिनी एसएसबी, 134वीं बटालियन सीआरपीएफ तथा अन्य सुरक्षा बलों के अधिकारी और जवान शामिल थे।

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

झारखंड में अगले 5 दिन बारिश का दौर, वज्रपात और तेज हवा का अलर्ट

रांची। झारखंड में गुरुवार, 17 सितंबर से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। अगले पांच दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में...

कुकड़ू: पांड्रा गांव में वज्रपात का कहर, खेत में काम कर रहीं दो महिलाओं की मौत, तीन झुलसी

सरायकेला: कुकड़ू प्रखंड अंतर्गत पांड्रा गांव में सोमवार दोपहर करीब 2 बजे वज्रपात की दर्दनाक घटना में खेत में धान की निकाई कर रहीं...

शिक्षक दिवस पर ज्ञान भंडार कोचिंग सेंटर सिरुम में मेधा सम्मान समारोह का आयोजन, विधायक सविता महतो ने मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

सरायकेला। शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर शनिवार को कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र के सिरुम स्थित ज्ञान भंडार कोचिंग सेंटर में शिक्षक दिवस विशेष कार्यक्रम...

Must Read

कुकड़ू : पारगामा में 23 सितंबर को लगेगा झारखंडी इंद मेला, झूमर की थाप पर झूमेंगे लोग, विधायक साविता महतो होंगी मुख्य अतिथि

सरायकेला। कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र के पारगामा में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी झारखंडी इंद मेला एवं झूमर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया...