आरपीएफ की कार्रवाई, 18 बोतल अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार

आरपीएफ की कार्रवाई, 18 बोतल अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार

इन्हे भी जरूर देखे

14 जून कुकड़ू नक्सली घटना विशेष: कुकड़ू की वह खौफनाक शाम, सात साल बाद भी नहीं मिटे शहादत के निशान

गुलाम रब्बानी, सरायकेला। झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले का कुकड़ू प्रखंड। शांत ग्रामीण परिवेश के बीच बसा यह इलाका कभी अपनी स्वच्छ हवा, प्राकृतिक सुंदरता...

कुकड़ू: प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित, बच्चों पर अनावश्यक दबाव न डालें: सविता महतो

सरायकेला : कुकड़ू स्थित मुंडा भवन में मंगलवार को वीर बिरसा महाविद्यालय डाटम प्रबंधन समिति के तत्वावधान में भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन...

रांची। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) रांची ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। ऑपरेशन सतर्क के तहत रांची रेलवे स्टेशन पर जांच के दौरान एक व्यक्ति को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 18 बोतल शराब बरामद की गई है, जिसकी कीमत करीब 14 हजार रुपये आंकी गई है।

ट्रेन में संदिग्ध हालत में मिला व्यक्ति, बैग से मिली शराब

आरपीएफ के अनुसार 3 अप्रैल 2026 को पोस्ट रांची एवं फ्लाइंग टीम द्वारा स्टेशन पर सघन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान ट्रेन संख्या 18624 एक्सप्रेस के कोच ए-1 में सीट संख्या 31 पर एक संदिग्ध व्यक्ति दिखा। तलाशी लेने पर उसके ट्रॉली बैग और पिट्ठू बैग से कुल 18 बोतल अवैध शराब बरामद हुई। गिरफ्तार व्यक्ति ने अपना नाम राजेंद्र सिंह (उम्र करीब 72 वर्ष) बताया, जो बिहार के पटना जिले का निवासी है।

रातू से खरीदी शराब, बिहार ले जाकर बेचने की थी योजना

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने शराब रातू क्षेत्र से खरीदी थी और उसे ट्रेन के जरिए बिहार ले जाकर अधिक कीमत पर बेचने की योजना थी। आरपीएफ ने आरोपी को गिरफ्तार कर 4 अप्रैल 2026 को आगे की कार्रवाई के लिए आबकारी विभाग, रांची के सुपुर्द कर दिया। इस कार्रवाई में उप निरीक्षक सूरज पांडेय, एएसआई अनिल कुमार, डी. प्रसाद और आर.के. सिंह की विशेष भूमिका रही।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

14 जून कुकड़ू नक्सली घटना विशेष: कुकड़ू की वह खौफनाक शाम, सात साल बाद भी नहीं मिटे शहादत के निशान

गुलाम रब्बानी, सरायकेला। झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले का कुकड़ू प्रखंड। शांत ग्रामीण परिवेश के बीच बसा यह इलाका कभी अपनी स्वच्छ हवा, प्राकृतिक सुंदरता...

कुकड़ू: प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित, बच्चों पर अनावश्यक दबाव न डालें: सविता महतो

सरायकेला : कुकड़ू स्थित मुंडा भवन में मंगलवार को वीर बिरसा महाविद्यालय डाटम प्रबंधन समिति के तत्वावधान में भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन...

राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की ‘गुगली’, जेएमएम की बढ़ी सियासी चुनौती, जेएमएम से पहले कांग्रेस ने प्रणव झा को बनाया उम्मीदवार

रांची: झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए होने वाले चुनाव से पहले कांग्रेस ने उम्मीदवार घोषित कर सियासी हलकों में नई चर्चा...

Must Read