झारखंड से राज्यसभा जाएंगे प्रणव झा, कांग्रेस ने बनाया उम्मीदवार, बोकारो के रहने वाले प्रणव झा लंबे समय से संगठन में सक्रिय

झारखंड से राज्यसभा जाएंगे प्रणव झा, कांग्रेस ने बनाया उम्मीदवार, बोकारो के रहने वाले प्रणव झा लंबे समय से संगठन में सक्रिय

इन्हे भी जरूर देखे

चतरा: अमित कुमार गुप्ता बने सिमरिया थाना के नए थाना प्रभारी, लिया पदभार 

चतरा: चतरा जिले के पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 2018 बैच के सब इंस्पेक्टर अमित कुमार गुप्ता को सिमरिया थाना...

चौका : JSSC नौकरी ठगी मामले में शिकायतकर्ता गुरुचरण साव ने उठाए कई गंभीर सवाल, पुलिस से प्रेस कॉन्फ्रेंस की मांग

सरायकेला: JSSC-PGT भर्ती में नौकरी दिलाने के नाम पर कथित ठगी के मामले में शिकायतकर्ता गुरुचरण साव ने पुलिस की कार्रवाई का स्वागत करते...

रांची: कांग्रेस ने झारखंड से राज्यसभा चुनाव के लिए वरिष्ठ नेता प्रणव झा को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) द्वारा जारी सूची में उनके नाम पर आधिकारिक मुहर लगने के साथ ही पिछले कई दिनों से चल रही अटकलों पर विराम लग गया है। संगठन में लंबे समय से सक्रिय रहे प्रणव झा को पार्टी का अनुभवी और मजबूत रणनीतिकार माना जाता है। बोकारो निवासी प्रणव झा का कांग्रेस संगठन में लंबा अनुभव रहा है। वर्ष 2013 में उन्हें झारखंड कांग्रेस के सोशल मीडिया विभाग का समन्वयक बनाया गया था। इसके बाद 2017 में पार्टी नेतृत्व ने उन्हें AICC के संचार विभाग का सचिव (सेक्रेटरी इन-चार्ज ऑफ कम्युनिकेशन) नियुक्त किया। संगठनात्मक कार्यों में उनकी सक्रिय भूमिका को देखते हुए 2022 में उन्हें कांग्रेस अध्यक्ष कार्यालय से जुड़े AICC कोऑर्डिनेटर्स में शामिल किया गया। वर्ष 2024 में वे कांग्रेस अध्यक्ष कार्यालय में सचिव के रूप में कार्यरत रहे। इसके अलावा वे पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता के तौर पर भी कांग्रेस का पक्ष मजबूती से रखते रहे हैं।

राजनीतिक जानकारों के अनुसार प्रणव झा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के करीबी सहयोगियों में गिने जाते हैं। वे लंबे समय तक खड़गे के राजनीतिक सहयोगी और निजी स्टाफ का हिस्सा रहे हैं। इससे पहले उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय माकन के साथ भी विभिन्न संगठनात्मक जिम्मेदारियां निभाई हैं। झारखंड में महागठबंधन के पास राज्यसभा चुनाव में पर्याप्त संख्या बल होने के कारण प्रणव झा की जीत लगभग तय मानी जा रही है। ऐसे में राज्यसभा के माध्यम से उनका संसद पहुंचना लगभग निश्चित माना जा रहा है। कांग्रेस नेतृत्व ने संगठन में उनके लंबे योगदान और अनुभव को देखते हुए झारखंड से उन्हें अपना आधिकारिक उम्मीदवार बनाया है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

चतरा: अमित कुमार गुप्ता बने सिमरिया थाना के नए थाना प्रभारी, लिया पदभार 

चतरा: चतरा जिले के पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 2018 बैच के सब इंस्पेक्टर अमित कुमार गुप्ता को सिमरिया थाना...

चौका : JSSC नौकरी ठगी मामले में शिकायतकर्ता गुरुचरण साव ने उठाए कई गंभीर सवाल, पुलिस से प्रेस कॉन्फ्रेंस की मांग

सरायकेला: JSSC-PGT भर्ती में नौकरी दिलाने के नाम पर कथित ठगी के मामले में शिकायतकर्ता गुरुचरण साव ने पुलिस की कार्रवाई का स्वागत करते...

चौका : बड़ामटांड़ में नौकरी दिलाने के नाम पर पकड़ाया व्यक्ति निकला IRB का हवलदार, पुलिस ने किया खुलासा

सरायकेला: चौका थाना क्षेत्र के बड़ामटांड़ गांव में नौकरी दिलाने के नाम पर गुरुवार को पकड़े गए कथित ठग मामले में चौका थाना की...

Must Read