सोनाहातू : प्रखंड में मंगलवार को दिनभर हो रही बारिश से लांदुपडीह गांव में महाराज महतो का मिट्टी व खपरैल का कच्चा घर दोपहर को अचानक रास्ते में गिर गया। इस दौरान कोई हताहत नहीं हुई,लेकिन बारिश के कारण मिट्टी को नहीं हटाया गया है। जिसके वजह से लोगों को किसी तरह के दो पहिया व चार पहिया वाहनों से आने – जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, लांदुपडीह गांव के ही समला मछुवा का भी कच्चा मकान गिर गया है। इधर प्रभावित लोगों ने आपदा राहत कोष से मुआवजे की मांग की है।









