पार्टी लाइन से ऊपर उठकर दिवंगत भाजपा नेता अनिल गोप को ईचागढ़ विधायक ने दी श्रद्धांजलि

पार्टी लाइन से ऊपर उठकर दिवंगत भाजपा नेता अनिल गोप को ईचागढ़ विधायक ने दी श्रद्धांजलि

इन्हे भी जरूर देखे

आंगनबाड़ी सेविका चयन में प्रमाणपत्रों की जांच पर उठ रहें हैं सवाल, आखिर उपायुक्त कार्यालय तक क्यों पहुंच रहा विवाद? कहीं फर्जी-एडिटेड सर्टिफिकेट का...

सरायकेला (गुलाम रब्बानी): सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में चल रही आंगनबाड़ी सेविका चयन प्रक्रिया अब प्रमाणपत्रों की जांच को लेकर सवालों के...

सरायकेला जिला के लिए गौरव का क्षण, ‘खेलो झारखंड 2026-27’ के तहत योगासन स्पर्धा में तिरुलडीह हाई स्कूल की छात्रा मामनी व छात्र प्रवीन...

सरायकेला: स्कूली शिक्षा तथा साक्षरता विभाग (झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद) के तत्वावधान में रांची में आयोजित 'खेलो झारखंड 2026-27' के अंतर्गत 70वीं राष्ट्रीय स्कूली...

सरायकेला: शनिवार को कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र के तिरुलडीह शहीद चौक पर भाजपा नेता एवं फुटबॉलर रहे चौड़ा गांव निवासी स्वर्गीय अनिल गोप की 12वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर ईचागढ़ विधायक सविता महतो ने शहीद चौक पहुंचकर स्वर्गीय अनिल गोप को श्रद्धांजलि अर्पित की। मालूम हो कि स्वर्गीय अनिल गोप भाजपा के तत्कालीन ईचागढ़ प्रखंड अध्यक्ष थे। इसके साथ ही वे एक अच्छे फुटबॉलर और समाजसेवी के रूप में भी अपनी पहचान रखते थे। समाज के विभिन्न क्षेत्रों में वे हमेशा आगे बढ़कर लोगों के लिए कार्य करते थे।

22 अगस्त 2014 की सुबह असामाजिक तत्वों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी थी। उनकी 12वीं पुण्यतिथि पर लोगों ने उनके सामाजिक योगदान और व्यक्तित्व को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान ईचागढ़ विधायक सविता महतो ने कहा कि समाज में हिंसा का कोई स्थान नहीं है। स्वर्गीय अनिल गोप की हत्या एक दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी। समाज को हिंसा के रास्ते पर नहीं, बल्कि आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द के साथ आगे बढ़ना चाहिए। स्वर्गीय अनिल गोप के सामाजिक योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि मनोज महतो, विधायक के आप्त सचिव काबलू महतो, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष कृतिवास महतो, पूर्व झामुमो प्रखंड अध्यक्ष इंद्रजीत महतो, बिजय कुईरी, सूर्याकांत महतो सहित कई लोग उपस्थित थे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

आंगनबाड़ी सेविका चयन में प्रमाणपत्रों की जांच पर उठ रहें हैं सवाल, आखिर उपायुक्त कार्यालय तक क्यों पहुंच रहा विवाद? कहीं फर्जी-एडिटेड सर्टिफिकेट का...

सरायकेला (गुलाम रब्बानी): सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में चल रही आंगनबाड़ी सेविका चयन प्रक्रिया अब प्रमाणपत्रों की जांच को लेकर सवालों के...

सरायकेला जिला के लिए गौरव का क्षण, ‘खेलो झारखंड 2026-27’ के तहत योगासन स्पर्धा में तिरुलडीह हाई स्कूल की छात्रा मामनी व छात्र प्रवीन...

सरायकेला: स्कूली शिक्षा तथा साक्षरता विभाग (झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद) के तत्वावधान में रांची में आयोजित 'खेलो झारखंड 2026-27' के अंतर्गत 70वीं राष्ट्रीय स्कूली...

कपाली में ब्राउन शुगर के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, 58 पुड़िया के साथ चार गिरफ्तार

सरायकेला: अवैध अड्डेबाजी एवं नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कपाली ओपी पुलिस ने चार युवकों को ब्राउन शुगर...

Must Read

पार्टी लाइन से ऊपर उठकर दिवंगत भाजपा नेता अनिल गोप को ईचागढ़ विधायक ने दी श्रद्धांजलि

सरायकेला: शनिवार को कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र के तिरुलडीह शहीद चौक पर भाजपा नेता एवं फुटबॉलर रहे चौड़ा गांव निवासी स्वर्गीय अनिल गोप की 12वीं...