खबर का असर: DEO ने BEEO से मांगा स्पष्टीकरण, कुकड़ू में सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता पर उठे सवालों की होगी जांच!

खबर का असर: DEO ने BEEO से मांगा स्पष्टीकरण, कुकड़ू में सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता पर उठे सवालों की होगी जांच!

इन्हे भी जरूर देखे

झारखंड में अगले 5 दिन बारिश का दौर, वज्रपात और तेज हवा का अलर्ट

रांची। झारखंड में गुरुवार, 17 सितंबर से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। अगले पांच दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में...

कुकड़ू: पांड्रा गांव में वज्रपात का कहर, खेत में काम कर रहीं दो महिलाओं की मौत, तीन झुलसी

सरायकेला: कुकड़ू प्रखंड अंतर्गत पांड्रा गांव में सोमवार दोपहर करीब 2 बजे वज्रपात की दर्दनाक घटना में खेत में धान की निकाई कर रहीं...

सरायकेला: कुकड़ू प्रखंड में शनिवार को आयोजित सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता में अव्यवस्था, खिलाड़ियों को भोजन में सिर्फ खिचड़ी दिए जाने, मेडिकल टीम की अनुपस्थिति, प्रशासनिक अधिकारियों को सूचना नहीं दिए जाने और प्रतियोगिता की तैयारी के लिए मात्र दो दिन का समय मिलने जैसे मुद्दों पर प्रकाशित खबर का असर अब दिखाई देने लगा है। जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) कैलाश मिश्रा ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी (BEEO) संजय कुमार जोशी से स्पष्टीकरण तलब किया है। सूत्रों के अनुसार प्रतियोगिता के आयोजन, सूचना जारी करने में हुई देरी, प्रशासनिक प्रक्रिया और अन्य बिंदुओं पर जवाब मांगा गया है। बताया गया है कि प्रखंड स्तर पर प्रतियोगिता के संचालन में बरती गई प्रक्रियाओं और व्यवस्थाओं की समीक्षा की जाएगी।

गौरतलब है कि खबर में यह सवाल उठाया गया था कि जिला स्तर से 10 जून को ही निर्देश जारी होने के बावजूद कुकड़ू प्रखंड से विद्यालयों को सूचना 25 जून को क्यों भेजी गई, जबकि प्रतियोगिता 27 जून को आयोजित कर दी गई। इससे विद्यालयों और खिलाड़ियों को तैयारी के लिए पर्याप्त समय नहीं मिल सका। इसके अलावा यह भी सवाल उठे थे कि प्रखंड स्तरीय समिति के संरक्षक होने के बावजूद बीडीओ को कार्यक्रम की सूचना क्यों नहीं दी गई, खिलाड़ियों के लिए समुचित भोजन और मेडिकल सुविधा क्यों उपलब्ध नहीं कराई गई तथा क्या आयोजन केवल औपचारिकता पूरी करने के लिए किया गया।

अब जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा स्पष्टीकरण मांगे जाने के बाद पूरे मामले की जांच और आगे की कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं। यदि जवाब संतोषजनक नहीं मिला, तो विभागीय स्तर पर आगे की कार्रवाई भी की जा सकती है। इधर BEEO से स्पष्टीकरण मांगे जाने के बाद इस व्यवस्था में लगे कर्मियों में हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

झारखंड में अगले 5 दिन बारिश का दौर, वज्रपात और तेज हवा का अलर्ट

रांची। झारखंड में गुरुवार, 17 सितंबर से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। अगले पांच दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में...

कुकड़ू: पांड्रा गांव में वज्रपात का कहर, खेत में काम कर रहीं दो महिलाओं की मौत, तीन झुलसी

सरायकेला: कुकड़ू प्रखंड अंतर्गत पांड्रा गांव में सोमवार दोपहर करीब 2 बजे वज्रपात की दर्दनाक घटना में खेत में धान की निकाई कर रहीं...

शिक्षक दिवस पर ज्ञान भंडार कोचिंग सेंटर सिरुम में मेधा सम्मान समारोह का आयोजन, विधायक सविता महतो ने मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

सरायकेला। शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर शनिवार को कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र के सिरुम स्थित ज्ञान भंडार कोचिंग सेंटर में शिक्षक दिवस विशेष कार्यक्रम...

Must Read

कुकड़ू : पारगामा में 23 सितंबर को लगेगा झारखंडी इंद मेला, झूमर की थाप पर झूमेंगे लोग, विधायक साविता महतो होंगी मुख्य अतिथि

सरायकेला। कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र के पारगामा में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी झारखंडी इंद मेला एवं झूमर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया...