बकरीद को लेकर तिरुलडीह थाना में शांति समिति की बैठक,अफवाहों से बचें, भाईचारे के साथ मनाएं बकरीद : इंस्पेक्टर

बकरीद को लेकर तिरुलडीह थाना में शांति समिति की बैठक,अफवाहों से बचें, भाईचारे के साथ मनाएं बकरीद : इंस्पेक्टर

इन्हे भी जरूर देखे

आंगनबाड़ी सेविका चयन में प्रमाणपत्रों की जांच पर उठ रहें हैं सवाल, आखिर उपायुक्त कार्यालय तक क्यों पहुंच रहा विवाद? कहीं फर्जी-एडिटेड सर्टिफिकेट का...

सरायकेला (गुलाम रब्बानी): सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में चल रही आंगनबाड़ी सेविका चयन प्रक्रिया अब प्रमाणपत्रों की जांच को लेकर सवालों के...

सरायकेला जिला के लिए गौरव का क्षण, ‘खेलो झारखंड 2026-27’ के तहत योगासन स्पर्धा में तिरुलडीह हाई स्कूल की छात्रा मामनी व छात्र प्रवीन...

सरायकेला: स्कूली शिक्षा तथा साक्षरता विभाग (झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद) के तत्वावधान में रांची में आयोजित 'खेलो झारखंड 2026-27' के अंतर्गत 70वीं राष्ट्रीय स्कूली...

सरायकेला: आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर रविवार को तिरुलडीह थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में चांडिल सर्किल इंस्पेक्टर रवि कुमार सिंह, तिरुलडीह थाना प्रभारी कौशल कुमार, कुकड़ू प्रखंड प्रमुख प्रतिमा वाला पातर, पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष अशोक साव सहित पुलिस पदाधिकारी, शांति समिति के सदस्य एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक में बकरीद पर्व के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने, आपसी भाईचारा कायम रखने तथा शांतिपूर्ण तरीके से बकरीद मनाने पर जोर दिया गया। पुलिस प्रशासन की ओर से लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और सोशल मीडिया पर भ्रामक संदेश फॉरवर्ड नहीं करने की अपील की गई।

अफवाहों से बचें, भाईचारे के साथ मनाएं बकरीद : इंस्पेक्टर रवि कुमार सिंह

चांडिल सर्किल इंस्पेक्टर रवि कुमार सिंह ने कहा कि पूर्व की भांति इस वर्ष भी बकरीद का त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाया जाए तथा सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन किया जाए। उन्होंने किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना तुरंत थाना को देने की अपील की। मालूम हो कि इस वर्ष बकरीद (ईद-उल-अजहा) का पर्व 28 मई 2026, गुरुवार को मनाया जाएगा। तिरुलडीह थाना क्षेत्र के चौड़ा ईदगाह समेत चौड़ा में चार स्थानों तथा तिरुलडीह नूरी मस्जिद समेत तिरुलडीह में दो स्थानों पर सुबह 6:30 बजे से 7:30 बजे के बीच बकरीद की नमाज अदा की जाएगी।

बैठक में शांति समिति के सदस्य और कई जनप्रतिनिधि रहें मौजूद 

बैठक में सब इंस्पेक्टर सोमा उरांव, सहायक सब इंस्पेक्टर बीरो लाल मुर्मू, प्रभारी बीपीआरओ धरनीधर प्रमाणिक, तिरुलडीह पंचायत के मुखिया सुधीर सिंह मुंडा, चौड़ा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि रामलाल सिंह मुंडा, चौड़ा के उपमुखिया लाल मोहम्मद, कुकड़ू के उपमुखिया प्रतिनिधि मनोज कुमार मछुआ, बिजय कुईरी, गुणाधर महतो, शानेवर अंसारी, मो. शाहाबुद्दीन, मायमुर सुल्तान, मेराज अंसारी, मृत्युंजय सिंह पातर, सफाई अंसारी, नूर सहान, आफताब अंसारी, भूतनाथ महतो समेत अन्य लोग मौजूद थे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

आंगनबाड़ी सेविका चयन में प्रमाणपत्रों की जांच पर उठ रहें हैं सवाल, आखिर उपायुक्त कार्यालय तक क्यों पहुंच रहा विवाद? कहीं फर्जी-एडिटेड सर्टिफिकेट का...

सरायकेला (गुलाम रब्बानी): सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में चल रही आंगनबाड़ी सेविका चयन प्रक्रिया अब प्रमाणपत्रों की जांच को लेकर सवालों के...

सरायकेला जिला के लिए गौरव का क्षण, ‘खेलो झारखंड 2026-27’ के तहत योगासन स्पर्धा में तिरुलडीह हाई स्कूल की छात्रा मामनी व छात्र प्रवीन...

सरायकेला: स्कूली शिक्षा तथा साक्षरता विभाग (झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद) के तत्वावधान में रांची में आयोजित 'खेलो झारखंड 2026-27' के अंतर्गत 70वीं राष्ट्रीय स्कूली...

कपाली में ब्राउन शुगर के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, 58 पुड़िया के साथ चार गिरफ्तार

सरायकेला: अवैध अड्डेबाजी एवं नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कपाली ओपी पुलिस ने चार युवकों को ब्राउन शुगर...

Must Read