रांची : 11वीं इंटर जॉन नेशनल सॉफ्टबॉल चैंपियनशिप के लिए झारखंड के पांच खिलाड़ियों का चयन ईस्ट जॉन टीम में हुआ है। यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता 9 मई से 11 मई तक आंध्रप्रदेश के विशाखापत्तनम में आयोजित होगी। ईस्ट जॉन की टीम में विभिन्न राज्यों के चयनित खिलाड़ियों को शामिल किया गया है, जिसमें झारखंड से पांच खिलाड़ियों को मौका मिला है। चयनित खिलाड़ियों में पूर्वी सिंहभूम से अभिराज कुमार एवं जूही सिंह, पलामू से ज्योतिष कुमार और जय गोविंद ठाकुर तथा धनबाद से अभय प्रसाद शामिल हैं।

झारखंड सॉफ्टबॉल संघ के महासचिव बलराम कुमार तांती सहित राज्य के खेल पदाधिकारियों ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन और उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। वहीं खिलाड़ियों के चयन से खेल प्रेमियों और परिजनों में खुशी का माहौल है।









