जिला टॉपर अनुपम को गुणाधर महतो ने दी बधाई, कहा- विधायक व मुख्यमंत्री से दिलाएंगे सहायता

जिला टॉपर अनुपम को गुणाधर महतो ने दी बधाई, कहा- विधायक व मुख्यमंत्री से दिलाएंगे सहायता

इन्हे भी जरूर देखे

14 जून कुकड़ू नक्सली घटना विशेष: कुकड़ू की वह खौफनाक शाम, सात साल बाद भी नहीं मिटे शहादत के निशान

गुलाम रब्बानी, सरायकेला। झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले का कुकड़ू प्रखंड। शांत ग्रामीण परिवेश के बीच बसा यह इलाका कभी अपनी स्वच्छ हवा, प्राकृतिक सुंदरता...

कुकड़ू: प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित, बच्चों पर अनावश्यक दबाव न डालें: सविता महतो

सरायकेला : कुकड़ू स्थित मुंडा भवन में मंगलवार को वीर बिरसा महाविद्यालय डाटम प्रबंधन समिति के तत्वावधान में भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन...

सरायकेला: इंटर कॉलेज तिरुलडीह के छात्र अनुपम लाहा ने जैक इंटरमीडिएट साइंस परीक्षा में कुल 459 अंक प्राप्त कर जिला टॉपर बनते हुए आकांक्षी प्रखंड कुकड़ू और ईचाडीह गांव का नाम रौशन किया है। विषयवार प्रदर्शन में उन्होंने अंग्रेजी में 88, भौतिकी में 94, रसायन में 95, गणित में 94 तथा सीएमएस में 88 अंक हासिल किए हैं। उनकी इस शानदार सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

अनुपम के पिता प्रणव चन्द्र लाहा एक छोटे किराना दुकानदार हैं, जबकि माता अर्चना लाहा गृहिणी हैं। सीमित संसाधनों के बीच कड़ी मेहनत और लगन से अनुपम ने यह मुकाम हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि पर कुकड़ू प्रखंड के समाजसेवी शिक्षक गुणाधर महतो ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि अनुपम की सफलता में माता-पिता और चाचा का महत्वपूर्ण योगदान है, जिनके सहयोग और मार्गदर्शन से यह संभव हो पाया है।

गुणाधर महतो ने आगे कहा कि अनुपम की उच्च शिक्षा में किसी तरह की बाधा न आए, इसके लिए वे हरसंभव प्रयास करेंगे। उन्होंने आश्वासन दिया कि ईचागढ़ विधायक सविता महतो एवं झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से संपर्क स्थापित कर अनुपम को आगे की पढ़ाई के लिए आवश्यक सहायता दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

14 जून कुकड़ू नक्सली घटना विशेष: कुकड़ू की वह खौफनाक शाम, सात साल बाद भी नहीं मिटे शहादत के निशान

गुलाम रब्बानी, सरायकेला। झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले का कुकड़ू प्रखंड। शांत ग्रामीण परिवेश के बीच बसा यह इलाका कभी अपनी स्वच्छ हवा, प्राकृतिक सुंदरता...

कुकड़ू: प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित, बच्चों पर अनावश्यक दबाव न डालें: सविता महतो

सरायकेला : कुकड़ू स्थित मुंडा भवन में मंगलवार को वीर बिरसा महाविद्यालय डाटम प्रबंधन समिति के तत्वावधान में भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन...

राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की ‘गुगली’, जेएमएम की बढ़ी सियासी चुनौती, जेएमएम से पहले कांग्रेस ने प्रणव झा को बनाया उम्मीदवार

रांची: झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए होने वाले चुनाव से पहले कांग्रेस ने उम्मीदवार घोषित कर सियासी हलकों में नई चर्चा...

Must Read