सभापति बनने पर सविता महतो का चांडिल में अभिनंदन, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

सभापति बनने पर सविता महतो का चांडिल में अभिनंदन, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

इन्हे भी जरूर देखे

झारखंड में अगले 5 दिन बारिश का दौर, वज्रपात और तेज हवा का अलर्ट

रांची। झारखंड में गुरुवार, 17 सितंबर से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। अगले पांच दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में...

कुकड़ू: पांड्रा गांव में वज्रपात का कहर, खेत में काम कर रहीं दो महिलाओं की मौत, तीन झुलसी

सरायकेला: कुकड़ू प्रखंड अंतर्गत पांड्रा गांव में सोमवार दोपहर करीब 2 बजे वज्रपात की दर्दनाक घटना में खेत में धान की निकाई कर रहीं...

चांडिल, (प्रकाश प्रमाणिक): झारखंड विधानसभा की युवा कल्याण, संस्कृति एवं पर्यटन विकास समिति की सभापति बनाए जाने पर शुक्रवार को चांडिल प्रखंड क्षेत्र के खूंटी में झामुमो कार्यकर्ताओं ने विधायक सविता महतो को बधाई दी। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया और मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि सविता महतो के नेतृत्व में युवा कल्याण, सांस्कृतिक संरक्षण और पर्यटन विकास के क्षेत्र में नई योजनाओं को बढ़ावा मिलेगा, जिससे क्षेत्र के समग्र विकास को गति मिलेगी।

इस मौके पर सविता महतो ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगी। उन्होंने कहा कि राज्य के युवाओं, सांस्कृतिक धरोहरों और पर्यटन स्थलों के विकास के लिए वे लगातार प्रयासरत रहेंगी। कार्यक्रम के दौरान विधायक ने नीमडीह प्रखंड अध्यक्ष सचिन गोप को उनके जन्मदिन पर बधाई भी दी। इस अवसर पर झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलू महतो, झामुमो नेता सचिन महतो, प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा किशोर महतो, सचिन गोप, निताई उरांव, कुकड़ू प्रखंड अध्यक्ष कृतिवास महतो, अर्जुन सिंह मुंडा सहित कई कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

झारखंड में अगले 5 दिन बारिश का दौर, वज्रपात और तेज हवा का अलर्ट

रांची। झारखंड में गुरुवार, 17 सितंबर से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। अगले पांच दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में...

कुकड़ू: पांड्रा गांव में वज्रपात का कहर, खेत में काम कर रहीं दो महिलाओं की मौत, तीन झुलसी

सरायकेला: कुकड़ू प्रखंड अंतर्गत पांड्रा गांव में सोमवार दोपहर करीब 2 बजे वज्रपात की दर्दनाक घटना में खेत में धान की निकाई कर रहीं...

शिक्षक दिवस पर ज्ञान भंडार कोचिंग सेंटर सिरुम में मेधा सम्मान समारोह का आयोजन, विधायक सविता महतो ने मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

सरायकेला। शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर शनिवार को कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र के सिरुम स्थित ज्ञान भंडार कोचिंग सेंटर में शिक्षक दिवस विशेष कार्यक्रम...

Must Read

कुकड़ू : पारगामा में 23 सितंबर को लगेगा झारखंडी इंद मेला, झूमर की थाप पर झूमेंगे लोग, विधायक साविता महतो होंगी मुख्य अतिथि

सरायकेला। कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र के पारगामा में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी झारखंडी इंद मेला एवं झूमर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया...