सरायकेला: सरायकेला-खरसावां जिला परिषद कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार कुकड़ू हाट बाज़ार का बंदोबस्ती (नीलामी) वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए कर दिया गया है। इस बार डाक की न्यूनतम राशि 2 लाख रुपये निर्धारित थी। नीलामी प्रक्रिया में कुल तीन प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। अंततः अमित कुमार मुखर्जी, निवासी- सिरुम, थाना नीमडीह, प्रखंड-कुकड़ू ने 10 लाख 11 हजार रुपये में डाक लेकर बंदोबस्ती अपने नाम किया।











