कपाली : देसी कट्टा के साथ कुख्यात अपराधी गुड्डू उर्फ़ राकेश गिरफ्तार, एक जिंदा गोली बरामद

कपाली : देसी कट्टा के साथ कुख्यात अपराधी गुड्डू उर्फ़ राकेश गिरफ्तार, एक जिंदा गोली बरामद

इन्हे भी जरूर देखे

कुकड़ू: पांड्रा गांव में वज्रपात का कहर, खेत में काम कर रहीं दो महिलाओं की मौत, तीन झुलसी

सरायकेला: कुकड़ू प्रखंड अंतर्गत पांड्रा गांव में सोमवार दोपहर करीब 2 बजे वज्रपात की दर्दनाक घटना में खेत में धान की निकाई कर रहीं...

शिक्षक दिवस पर ज्ञान भंडार कोचिंग सेंटर सिरुम में मेधा सम्मान समारोह का आयोजन, विधायक सविता महतो ने मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

सरायकेला। शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर शनिवार को कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र के सिरुम स्थित ज्ञान भंडार कोचिंग सेंटर में शिक्षक दिवस विशेष कार्यक्रम...

सरायकेला। कपाली ओपी पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक लोडेड देसी कट्टा और एक जिंदा गोली बरामद की गई है। इस संबंध में कपाली ओपी(चांडिल थाना) कांड संख्या 105/26 दिनांक 31 जुलाई 2026 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-बीए)/26 के तहत मामला दर्ज किया गया है। चांडिल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) शिव कुमार के नेतृत्व में गठित विशेष छापेमारी दल ने गुप्त सूचना के आधार पर पुड़ीसिली स्थित महतो होटल के समीप घेराबंदी की। पुलिस को सूचना मिली थी कि दो युवक स्कूटी पर हथियार लेकर किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हैं। पुलिस वाहन को देखते ही दोनों भागने लगे, लेकिन पुलिस ने पीछा कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका साथी फरार हो गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पूर्वी सिंहभूम जिले के सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मलनगर दोमुहानी बिलासबस्ती निवासी गुड्डू उर्फ राकेश गोस्वामी (26) के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसकी कमर से एक लोडेड देसी कट्टा और एक जिंदा गोली बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

एसडीपीओ शिव कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास, दंगा, आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न संगीन धाराओं में 10 आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। इस छापेमारी टीम में कपाली ओपी प्रभारी अविनाश कुमार, सब इंस्पेक्टर हसनैन अंसारी एवं कपाली ओपी के पुलिस बल शामिल थे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

कुकड़ू: पांड्रा गांव में वज्रपात का कहर, खेत में काम कर रहीं दो महिलाओं की मौत, तीन झुलसी

सरायकेला: कुकड़ू प्रखंड अंतर्गत पांड्रा गांव में सोमवार दोपहर करीब 2 बजे वज्रपात की दर्दनाक घटना में खेत में धान की निकाई कर रहीं...

शिक्षक दिवस पर ज्ञान भंडार कोचिंग सेंटर सिरुम में मेधा सम्मान समारोह का आयोजन, विधायक सविता महतो ने मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

सरायकेला। शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर शनिवार को कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र के सिरुम स्थित ज्ञान भंडार कोचिंग सेंटर में शिक्षक दिवस विशेष कार्यक्रम...

लांदुपडीह गांव में बारिश से रास्ते में गिरा घर

सोनाहातू : प्रखंड में मंगलवार को दिनभर हो रही बारिश से लांदुपडीह गांव में महाराज महतो का मिट्टी व खपरैल का कच्चा घर दोपहर...

Must Read