चौका : बड़ामटांड़ में नौकरी दिलाने के नाम पर पकड़ाया व्यक्ति निकला IRB का हवलदार, पुलिस ने किया खुलासा

चौका : बड़ामटांड़ में नौकरी दिलाने के नाम पर पकड़ाया व्यक्ति निकला IRB का हवलदार, पुलिस ने किया खुलासा

इन्हे भी जरूर देखे

चौका : बड़ामटांड़ में नौकरी दिलाने के नाम पर पकड़ाया व्यक्ति निकला IRB का हवलदार, पुलिस ने किया खुलासा

सरायकेला: चौका थाना क्षेत्र के बड़ामटांड़ गांव में नौकरी दिलाने के नाम पर गुरुवार को पकड़े गए कथित ठग मामले में चौका थाना की...

डीडीसी के निरीक्षण के बाद उपायुक्त का एक्शन, कुकड़ू के प्रभारी सीओ को मिला सीडीपीओ का अतिरिक्त प्रभार

सरायकेला: कुकड़ू प्रखंड के आंगनबाड़ी केंद्रों में निरीक्षण के दौरान मिली अनियमितताओं पर जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। उपायुक्त, सरायकेला-खरसावां द्वारा जारी...

सरायकेला: चौका थाना क्षेत्र के बड़ामटांड़ गांव में नौकरी दिलाने के नाम पर गुरुवार को पकड़े गए कथित ठग मामले में चौका थाना की पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। जिस व्यक्ति को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया था, वह कोई सामान्य युवक नहीं, बल्कि IRB-03 पिपरवार में प्रतिनियुक्त हवलदार निकला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी JSSC-PGT सहित अन्य सरकारी नौकरियों में चयन कराने का झांसा देकर अभ्यर्थियों से मोटी रकम, ब्लैंक चेक और मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र लेता था।

ग्रामीणों ने ठग को पकड़कर किया था पुलिस के हवाले

गुरुवार को बड़ामटांड़ गांव में ग्रामीणों की सूझबूझ से नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश हुआ था। एक अभ्यर्थी को फोन कर JSSC-PGT सहायक आचार्य के पद पर नौकरी दिलाने का भरोसा दिया गया और बदले में 10 लाख रुपये की मांग की गई। अभ्यर्थी को शक होने पर उसने आरोपी को पैसे लेने के बहाने गांव बुलाया और पहले से ग्रामीणों को इसकी जानकारी दे दी। जैसे ही आरोपी गांव पहुंचा, ग्रामीणों ने उसे पकड़कर चौका थाना पुलिस के हवाले कर दिया था। अब पुलिस की जांच में आरोपी की पहचान सुशील कुमार के रूप में हुई है। वह मूल रूप से हजारीबाग जिले के कटकमदाग थाना क्षेत्र के बनागढ़ा का निवासी है और वर्तमान में IRB-03 पिपरवार, चतरा में हवलदार के पद पर प्रतिनियुक्त था। पुलिस के द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार आरोपी सुशील कुमार खुद को JSSC भर्ती प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियों का करीबी बताकर अभ्यर्थियों का विश्वास जीतता था और सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर उनसे आर्थिक लाभ उठाता था।

ब्लैंक चेक समेत कई दस्तावेज बरामद

इधर पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी पहले अभ्यर्थियों से दो हस्ताक्षरित ब्लैंक चेक और उनके मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र जमा कराता था। इसके बाद चयन सुनिश्चित कराने का भरोसा देकर मोटी रकम की मांग करता था। पुलिस को आरोपी के पास से दो मोबाइल फोन, आधार कार्ड, JSSC-PGT के एडमिट कार्ड, मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र, अभ्यर्थियों का डेटा, हाईकोर्ट के आदेश की प्रति, छह ब्लैंक चेक और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद हुए हैं।

अबतक अधिकारियों से नहीं मिला है कोई संलिप्तता

पुलिस का कहना है कि अब तक की जांच में JSSC या उसके किसी अधिकारी-कर्मचारी की संलिप्तता सामने नहीं आई है। प्रथम दृष्टया यह मामला सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से ठगी का प्रतीत होता है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं पुलिस उसके मोबाइल कॉल डिटेल, दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है। इस मामले में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सरायकेला-खरसावां पुलिस ने युवाओं से अपील की है कि सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर पैसे मांगने वाले किसी भी व्यक्ति के झांसे में न आएं। सरकारी नियुक्तियां केवल निर्धारित और पारदर्शी चयन प्रक्रिया के माध्यम से ही होती हैं। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

चौका : बड़ामटांड़ में नौकरी दिलाने के नाम पर पकड़ाया व्यक्ति निकला IRB का हवलदार, पुलिस ने किया खुलासा

सरायकेला: चौका थाना क्षेत्र के बड़ामटांड़ गांव में नौकरी दिलाने के नाम पर गुरुवार को पकड़े गए कथित ठग मामले में चौका थाना की...

डीडीसी के निरीक्षण के बाद उपायुक्त का एक्शन, कुकड़ू के प्रभारी सीओ को मिला सीडीपीओ का अतिरिक्त प्रभार

सरायकेला: कुकड़ू प्रखंड के आंगनबाड़ी केंद्रों में निरीक्षण के दौरान मिली अनियमितताओं पर जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। उपायुक्त, सरायकेला-खरसावां द्वारा जारी...

रघुनाथपुर उच्च विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों को जेआईएस फाउंडेशन ने किया सम्मानित

सरायकेला। नीमडीह प्रखंड के रघुनाथपुर उच्च विद्यालय में बुधवार को इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के सम्मान में एक कार्यक्रम...

Must Read

चौका : बड़ामटांड़ में नौकरी दिलाने के नाम पर पकड़ाया व्यक्ति निकला IRB का हवलदार, पुलिस ने किया खुलासा

सरायकेला: चौका थाना क्षेत्र के बड़ामटांड़ गांव में नौकरी दिलाने के नाम पर गुरुवार को पकड़े गए कथित ठग मामले में चौका थाना की...

डीडीसी के निरीक्षण के बाद उपायुक्त का एक्शन, कुकड़ू के प्रभारी सीओ को मिला सीडीपीओ का अतिरिक्त प्रभार

सरायकेला: कुकड़ू प्रखंड के आंगनबाड़ी केंद्रों में निरीक्षण के दौरान मिली अनियमितताओं पर जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। उपायुक्त, सरायकेला-खरसावां द्वारा जारी...

झारखंड के मनरेगा कर्मियों के लिए बड़ी राहत, 10 साल की सेवा पूरी करने वालों को मिलेगा ग्रेड-पे आधारित मानदेय

रांची: झारखंड सरकार ने मनरेगा के तहत कार्यरत संविदाकर्मियों को बड़ी राहइस संबंध में मनरेगा आयुक्त कार्यालय ने सभी जिलों को पत्र जारी कर...

चौका : JSSC नौकरी ठगी मामले में शिकायतकर्ता गुरुचरण साव ने उठाए कई गंभीर सवाल, पुलिस से प्रेस कॉन्फ्रेंस की मांग

सरायकेला: JSSC-PGT भर्ती में नौकरी दिलाने के नाम पर कथित ठगी के मामले में शिकायतकर्ता गुरुचरण साव ने पुलिस की कार्रवाई का स्वागत करते...