ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में चार नए पुलों की मांग, विधायक सविता महतो ने मुख्यमंत्री को सौंपा मांगपत्र

ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में चार नए पुलों की मांग, विधायक सविता महतो ने मुख्यमंत्री को सौंपा मांगपत्र

इन्हे भी जरूर देखे

ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में चार नए पुलों की मांग, विधायक सविता महतो ने मुख्यमंत्री को सौंपा मांगपत्र

रांची/ईचागढ़। ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में वर्षों से लंबित आधारभूत संरचना संबंधी समस्याओं के समाधान की दिशा में पहल करते हुए विधायक सविता महतो ने...

नीमडीह: पुड़ियारा में उत्पाद विभाग की कार्रवाई पर उठे सवाल, “ध्वस्त” बताई गई शराब भट्टी फिर मिली संचालित, क्या उत्पाद विभाग की है मिलीभगत?

सरायकेला: नीमडीह थाना क्षेत्र के पुड़ियारा गांव में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की कार्रवाई अब सवालों के घेरे में आ गई है।...

रांची/ईचागढ़। ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में वर्षों से लंबित आधारभूत संरचना संबंधी समस्याओं के समाधान की दिशा में पहल करते हुए विधायक सविता महतो ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर चार महत्वपूर्ण पुलों के निर्माण की मांग की है। शुक्रवार को रांची स्थित प्रोजेक्ट भवन में मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान विधायक ने मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना के तहत विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में पुल निर्माण की स्वीकृति देने का आग्रह किया। विधायक द्वारा सौंपे गए मांगपत्र में ईचागढ़ प्रखंड के टीकर गांव स्थित करकरी नदी पर टीकर पुल, चांडिल प्रखंड में एनएच-33 से जयदा मंदिर जाने वाले मार्ग पर पुल, कुकड़ू प्रखंड के बड़ालापांग एवं सम्पतडीह गांव के बीच शोभा नदी पर पुल तथा नीमडीह प्रखंड के लावा गांव में पुल निर्माण की मांग की गई है।

सविता महतो ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि इन क्षेत्रों के ग्रामीण लंबे समय से आवागमन की गंभीर समस्याओं का सामना कर रहे हैं। विशेषकर बरसात के मौसम में नदी और नालों में जलस्तर बढ़ जाने के कारण कई गांवों का संपर्क मुख्य सड़कों से कट जाता है। इससे छात्रों, मरीजों, किसानों और आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित पुलों के निर्माण से हजारों ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा। विद्यार्थियों को स्कूल और कॉलेज आने-जाने में सुविधा होगी, वहीं मरीजों को समय पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना आसान होगा। किसानों को अपनी उपज बाजार तक पहुंचाने में सहूलियत मिलेगी और ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

विधायक ने कहा कि इन पुलों का निर्माण केवल आवागमन की सुविधा तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास को भी नई दिशा देगा। उन्होंने मुख्यमंत्री से इन योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृति प्रदान कर शीघ्र निर्माण कार्य शुरू कराने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विधायक की मांगों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित करने का आश्वासन दिया। इसकी जानकारी विधायक के आप्त सचिव सह झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलू महतो ने दी।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में चार नए पुलों की मांग, विधायक सविता महतो ने मुख्यमंत्री को सौंपा मांगपत्र

रांची/ईचागढ़। ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में वर्षों से लंबित आधारभूत संरचना संबंधी समस्याओं के समाधान की दिशा में पहल करते हुए विधायक सविता महतो ने...

नीमडीह: पुड़ियारा में उत्पाद विभाग की कार्रवाई पर उठे सवाल, “ध्वस्त” बताई गई शराब भट्टी फिर मिली संचालित, क्या उत्पाद विभाग की है मिलीभगत?

सरायकेला: नीमडीह थाना क्षेत्र के पुड़ियारा गांव में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की कार्रवाई अब सवालों के घेरे में आ गई है।...

ईचागढ़ : चुनचूड़िया में सड़क हादसा, छह घायल, दो की हालत गंभीर, शादी समारोह से लौट रहे थे सभी लोग

सरायकेला : ईचागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत चुनचूड़िया गांव के समीप मंगलवार रात करीब नौ बजे दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में छह लोग गंभीर रूप...

Must Read

समाजसेवी हरेलाल महतो ने पेश की मानवता की मिसाल, अस्पताल की पेयजल समस्या कराई दूर

सरायकेला: भीषण गर्मी के बीच कुकड़ू प्रखंड के डाटम स्थित ट्रेडिशनल हेल्थ केयर चिकित्सालय में उत्पन्न पेयजल संकट को समाजसेवी एवं आजसू पार्टी के...

बकरीद को लेकर तिरुलडीह थाना में शांति समिति की बैठक,अफवाहों से बचें, भाईचारे के साथ मनाएं बकरीद : इंस्पेक्टर

सरायकेला: आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर रविवार को तिरुलडीह थाना परिसर में शांति समिति की बैठक...