नीमडीह: पुड़ियारा में उत्पाद विभाग की कार्रवाई पर उठे सवाल, “ध्वस्त” बताई गई शराब भट्टी फिर मिली संचालित, क्या उत्पाद विभाग की है मिलीभगत?

नीमडीह: पुड़ियारा में उत्पाद विभाग की कार्रवाई पर उठे सवाल, “ध्वस्त” बताई गई शराब भट्टी फिर मिली संचालित, क्या उत्पाद विभाग की है मिलीभगत?

इन्हे भी जरूर देखे

राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार विजेता रवि राज मुर्मू का चांडिल में किया गया स्वागत

सरायकेला (प्रकाश प्रमाणिक)। पूर्वी सिंहभूम के जादूगोड़ा के युवा फिल्मकार रवि राज मुर्मू ने अपनी पहली ही फिल्म से बड़ा मुकाम हासिल किया है....

कुकड़ू : पारगामा में 23 सितंबर को लगेगा झारखंडी इंद मेला, झूमर की थाप पर झूमेंगे लोग, विधायक साविता महतो होंगी मुख्य अतिथि

सरायकेला। कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र के पारगामा में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी झारखंडी इंद मेला एवं झूमर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया...

सरायकेला: नीमडीह थाना क्षेत्र के पुड़ियारा गांव में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की कार्रवाई अब सवालों के घेरे में आ गई है। विभाग के अनुसार मंगलवार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर गांव में संचालित अवैध शराब भट्टी को ध्वस्त कर दिया गया तथा करीब 300 किलो जावा महुआ जब्त कर नष्ट किया गया। विभाग की ओर से इसकी जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से विभिन्न अखबारों और न्यूज पोर्टलों को भी दी गई। साथ ही इसे अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई बताते हुए संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया शुरू करने की बात कही गई थी। उत्पाद विभाग की इस कार्रवाई को लेकर विभिन्न अखबारों में खबरें प्रकाशित हुईं। विभाग की ओर से यह संदेश देने की कोशिश की गई कि जिले में अवैध शराब निर्माण और बिक्री के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

(उत्पाद विभाग द्वारा जारी किया गया वीडियो)

लेकिन गुरुवार को उसी घटनास्थल से सामने आई नई तस्वीरों ने पूरे मामले को चर्चा का विषय बना दिया है। ताजा तस्वीरों में शराब निर्माण में उपयोग होने वाले बड़े ड्रम, मिट्टी का चूल्हा, तिरपाल से बना ढांचा और अन्य उपकरण अब भी मौके पर दिखाई दे रहे हैं। तस्वीरों के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों के बीच यह सवाल उठने लगा है कि यदि उत्पाद विभाग ने वास्तव में भट्टी ध्वस्त कर दी थी, तो पूरा सेटअप अब भी कैसे मौजूद है?

(28.05.2026 की हकीकत)

नाम नहीं छापने की शर्त पर कुछ लोगों ने बताया कि छापेमारी और प्रेस विज्ञप्ति के बाद कुछ समय के लिए माहौल शांत रहता है, लेकिन बाद में फिर वही गतिविधियां शुरू हो जाती हैं। इधर इस मामले में यदि उत्पाद विभाग की कार्रवाई पूरी तरह प्रभावी होती, तो शराब निर्माण का ढांचा दोबारा इतनी जल्दी तैयार नहीं हो पाता। अब सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि क्या कार्रवाई पूरी तरह की गई थी या केवल जावा महुआ नष्ट कर औपचारिकता पूरी कर ली गई। यदि भट्टी पूरी तरह ध्वस्त की गई थी, तो घटनास्थल पर अब भी ढांचा और उपकरण क्यों दिखाई दे रहे हैं?

(उत्पादन विभाग के इंस्पेक्टर नीरज कुमार का तोड़ने का दावा, अखबार, और फोटो, वीडियो)

मामले को लेकर इलाके में चर्चा तेज हो गई है। लोगों का कहना है कि प्रशासन को पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करानी चाहिए, ताकि सच्चाई सामने आ सके और अवैध शराब कारोबार पर स्थायी रोक लगाई जा सके। हालांकि, विभाग की ओर से तस्वीरों को लेकर अब तक कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण सामने नहीं आया है। फिलहाल पुड़ियारा गांव की यह घटना प्रशासनिक कार्रवाई और जमीनी हकीकत के बीच अंतर को लेकर कई सवाल छोड़ रही है। बहरहाल, इलाके के कुछ लोग उत्पाद विभाग की कार्रवाई की पारदर्शिता पर सवाल उठा रहे हैं और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार विजेता रवि राज मुर्मू का चांडिल में किया गया स्वागत

सरायकेला (प्रकाश प्रमाणिक)। पूर्वी सिंहभूम के जादूगोड़ा के युवा फिल्मकार रवि राज मुर्मू ने अपनी पहली ही फिल्म से बड़ा मुकाम हासिल किया है....

कुकड़ू : पारगामा में 23 सितंबर को लगेगा झारखंडी इंद मेला, झूमर की थाप पर झूमेंगे लोग, विधायक साविता महतो होंगी मुख्य अतिथि

सरायकेला। कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र के पारगामा में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी झारखंडी इंद मेला एवं झूमर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया...

झारखंड में अगले 5 दिन बारिश का दौर, वज्रपात और तेज हवा का अलर्ट

रांची। झारखंड में गुरुवार, 17 सितंबर से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। अगले पांच दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में...

Must Read

सरायकेला : तिरुलडीह के 19वें थाना प्रभारी बने विपुल कुमार ओझा, लिया पदभार

सरायकेला। रविवार को 2018 बैच के सब इंस्पेक्टर विपुल कुमार ओझा ने सरायकेला खरसावां जिला के तिरुलडीह थाना के 19वें थाना प्रभारी के रूप...