विष्णुगढ़ कांड ने उजागर किया भाजपा का असली चेहरा: साजिश, साम्प्रदायिकता और झूठ की राजनीति : विनोद कुमार पांडेय

विष्णुगढ़ कांड ने उजागर किया भाजपा का असली चेहरा: साजिश, साम्प्रदायिकता और झूठ की राजनीति : विनोद कुमार पांडेय

इन्हे भी जरूर देखे

कुकड़ू: पांड्रा गांव में वज्रपात का कहर, खेत में काम कर रहीं दो महिलाओं की मौत, तीन झुलसी

सरायकेला: कुकड़ू प्रखंड अंतर्गत पांड्रा गांव में सोमवार दोपहर करीब 2 बजे वज्रपात की दर्दनाक घटना में खेत में धान की निकाई कर रहीं...

शिक्षक दिवस पर ज्ञान भंडार कोचिंग सेंटर सिरुम में मेधा सम्मान समारोह का आयोजन, विधायक सविता महतो ने मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

सरायकेला। शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर शनिवार को कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र के सिरुम स्थित ज्ञान भंडार कोचिंग सेंटर में शिक्षक दिवस विशेष कार्यक्रम...

रांची: हजारीबाग के विष्णुगढ़ में 13 वर्षीय बच्ची की नृशंस हत्या के मामले को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है। पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय ने इस घटना को झारखंड की आत्मा को झकझोर देने वाली बताते हुए गहरा शोक व्यक्त किया और पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना जताई। उन्होंने कहा कि यह घटना न केवल अमानवीय है, बल्कि समाज में फैले अंधविश्वास की भयावह सच्चाई को भी उजागर करती है। स्पष्ट किया कि इस तरह की घटनाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई आवश्यक है और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

आरोप लगाया कि भाजपा ने इस संवेदनशील मुद्दे को राजनीतिक रंग देने का प्रयास किया। कहा है कि भाजपा ने जानबूझकर इस घटना को साम्प्रदायिक रूप देने की कोशिश की, ताकि राज्य में अशांति फैलाकर राजनीतिक लाभ लिया जा सके। उन्होंने कहा कि इस जघन्य अपराध का मुख्य आरोपी भाजपा से जुड़ा हुआ व्यक्ति है, जो पार्टी के संगठनात्मक ढांचे में सक्रिय भूमिका निभाता रहा है। ऐसे में भाजपा नेताओं को इस पर जवाब देना चाहिए कि वे इस मामले में अपनी जिम्मेदारी कब स्वीकार करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा की राजनीति हमेशा से समाज में विभाजन पैदा करने की रही है। झामुमो के अनुसार, भाजपा के पास विकास का कोई स्पष्ट विजन नहीं है और वह लोगों को धर्म और जाति के आधार पर बांटकर सत्ता हासिल करना चाहती है।

उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपियों, जिनमें बच्ची की मां और कथित तांत्रिक शामिल हैं, को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सरकार निष्पक्ष जांच और न्याय सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। विनोद कुमार पांडेय ने भाजपा से सवाल किया कि क्या अब वह अपने द्वारा घोषित झारखंड बंद को वापस लेगी और जनता से माफी मांगेगी, या फिर हमेशा की तरह सच्चाई सामने आने के बाद भी चुप्पी साधे रहेगी। उन्होंने अंत में दोहराया कि वह पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने और राज्य में शांति, सौहार्द एवं विकास की दिशा में मजबूती से आगे बढ़ने के लिए प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

कुकड़ू: पांड्रा गांव में वज्रपात का कहर, खेत में काम कर रहीं दो महिलाओं की मौत, तीन झुलसी

सरायकेला: कुकड़ू प्रखंड अंतर्गत पांड्रा गांव में सोमवार दोपहर करीब 2 बजे वज्रपात की दर्दनाक घटना में खेत में धान की निकाई कर रहीं...

शिक्षक दिवस पर ज्ञान भंडार कोचिंग सेंटर सिरुम में मेधा सम्मान समारोह का आयोजन, विधायक सविता महतो ने मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

सरायकेला। शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर शनिवार को कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र के सिरुम स्थित ज्ञान भंडार कोचिंग सेंटर में शिक्षक दिवस विशेष कार्यक्रम...

लांदुपडीह गांव में बारिश से रास्ते में गिरा घर

सोनाहातू : प्रखंड में मंगलवार को दिनभर हो रही बारिश से लांदुपडीह गांव में महाराज महतो का मिट्टी व खपरैल का कच्चा घर दोपहर...

Must Read