ईचागढ़: सांस्कृतिक कार्यक्रम और छऊ नृत्य से झूम उठा चोगा गांव, हरेलाल महतो ने किया उद्घाटन

ईचागढ़: सांस्कृतिक कार्यक्रम और छऊ नृत्य से झूम उठा चोगा गांव, हरेलाल महतो ने किया उद्घाटन

इन्हे भी जरूर देखे

कुकड़ू: पांड्रा गांव में वज्रपात का कहर, खेत में काम कर रहीं दो महिलाओं की मौत, तीन झुलसी

सरायकेला: कुकड़ू प्रखंड अंतर्गत पांड्रा गांव में सोमवार दोपहर करीब 2 बजे वज्रपात की दर्दनाक घटना में खेत में धान की निकाई कर रहीं...

शिक्षक दिवस पर ज्ञान भंडार कोचिंग सेंटर सिरुम में मेधा सम्मान समारोह का आयोजन, विधायक सविता महतो ने मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

सरायकेला। शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर शनिवार को कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र के सिरुम स्थित ज्ञान भंडार कोचिंग सेंटर में शिक्षक दिवस विशेष कार्यक्रम...

ईचागढ़ (चंदन कुमार महतो): ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के चोगा गांव में शनिवार को होली पर्व और बसंत ऋतु के आगमन के अवसर पर नव युवक संघ चोगा की ओर से भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं छऊ नृत्य का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी और देर शाम तक लोग रंगारंग प्रस्तुतियों का आनंद लेते रहे। कार्यक्रम का उद्घाटन आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव हरेलाल महतो और ईचागढ़ प्रखंड के उपप्रमुख दीपक कुमार साव ने फीता काटकर किया। इस मौके पर उन्होंने होली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों से क्षेत्र की परंपरा और लोक संस्कृति को बढ़ावा मिलता है तथा नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जुड़ने का अवसर मिलता है।

कार्यक्रम के दौरान पांता झुमर नृत्य और लोकगीतों की शानदार प्रस्तुति दी गई, जिस पर उपस्थित दर्शक जमकर झूम उठे। पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम लोदासुली से आए झुमर कलाकार परितोष महतो और उनकी टीम ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। उनके लोकनृत्य और गीतों ने पूरे माहौल को उत्सवमय बना दिया।

इसके अलावा पुरूलिया की मातंगिनी हाजरा महिला छऊ नृत्य पार्टी की उस्ताद सुनीता महतो तथा छऊ नृत्य सांस्कृतिक सेवा नव युवक संस्था चोगा के उस्ताद कृष्णा चंद्र महतो और उनके दल के बीच मानभूम शैली के छऊ नृत्य का भव्य प्रदर्शन किया गया। छऊ नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति देखने के लिए आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। दर्शकों में इस पारंपरिक नृत्य को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला और लोग कार्यक्रम की एक झलक पाने के लिए उत्सुक नजर आए।

कार्यक्रम के दौरान पूरा चोगा गांव उत्सव के रंग में रंगा हुआ दिखाई दिया। ग्रामीणों ने भी कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया और कलाकारों की प्रस्तुति की जमकर सराहना की। इस अवसर पर सेवानिवृत्त शिक्षक उमाकांत महतो, भाजपा नेता मनोरंजन महतो, आजसू नेता शरत चंद्र महतो, तुलसी महतो, ग्राम प्रधान मनोरंजन महतो, कार्तिक सिंह मुंडा, वार्ड सदस्य गणेश चंद्र महतो, समाजसेवी ठाकुर दास महतो, मेला कमेटी के अध्यक्ष गोपेश कुमार महतो, सचिव रंजन दास, घनेश्याम महतो, जगदीश महतो, हलधर महतो, परान चंद्र महतो, शैलेन्द्र महतो, बाघम्बर महतो, विशाल महतो, देवाशीष महतो सहित नव युवक संघ चोगा के सदस्य और सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

कुकड़ू: पांड्रा गांव में वज्रपात का कहर, खेत में काम कर रहीं दो महिलाओं की मौत, तीन झुलसी

सरायकेला: कुकड़ू प्रखंड अंतर्गत पांड्रा गांव में सोमवार दोपहर करीब 2 बजे वज्रपात की दर्दनाक घटना में खेत में धान की निकाई कर रहीं...

शिक्षक दिवस पर ज्ञान भंडार कोचिंग सेंटर सिरुम में मेधा सम्मान समारोह का आयोजन, विधायक सविता महतो ने मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

सरायकेला। शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर शनिवार को कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र के सिरुम स्थित ज्ञान भंडार कोचिंग सेंटर में शिक्षक दिवस विशेष कार्यक्रम...

लांदुपडीह गांव में बारिश से रास्ते में गिरा घर

सोनाहातू : प्रखंड में मंगलवार को दिनभर हो रही बारिश से लांदुपडीह गांव में महाराज महतो का मिट्टी व खपरैल का कच्चा घर दोपहर...

Must Read