सारंडा नक्सली हमला में घायल सीआरपीएफ इंस्पेक्टर कौशल कुमार मिश्रा शहीद, समस्तीपुर ले जाया गया पार्थिव शरीर

सारंडा नक्सली हमला में घायल सीआरपीएफ इंस्पेक्टर कौशल कुमार मिश्रा शहीद, समस्तीपुर ले जाया गया पार्थिव शरीर

इन्हे भी जरूर देखे

राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार विजेता रवि राज मुर्मू का चांडिल में किया गया स्वागत

सरायकेला (प्रकाश प्रमाणिक)। पूर्वी सिंहभूम के जादूगोड़ा के युवा फिल्मकार रवि राज मुर्मू ने अपनी पहली ही फिल्म से बड़ा मुकाम हासिल किया है....

कुकड़ू : पारगामा में 23 सितंबर को लगेगा झारखंडी इंद मेला, झूमर की थाप पर झूमेंगे लोग, विधायक साविता महतो होंगी मुख्य अतिथि

सरायकेला। कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र के पारगामा में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी झारखंडी इंद मेला एवं झूमर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया...

चाईबासा । पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा जंगल में 10 अक्टूबर को हुए नक्सली आईईडी विस्फोट में गंभीर रूप से घायल सीआरपीएफ इंस्पेक्टर कौशल कुमार मिश्रा का गुरुवार को दिल्ली एम्स में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे पिछले कई दिनों से जिंदगी और मौत से जूझ रहे थे। आज सुबह अंतिम सांस लेने के बाद उन्हें शहीद का दर्जा दिया गया।पश्चिमी सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक अमित रेणु ने बताया कि सरंडा क्षेत्र में माओवादियों द्वारा लगाए गए आइईडी विस्फोट में इंस्पेक्टर मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गए थे। वे सीआरपीएफ की 60वीं बटालियन के साथ नक्सल विरोधी अभियान का नेतृत्व कर रहे थे। विस्फोट में उनके बाएं पैर में गहरी चोटें आईं थी।घटना के बाद उन्हें हेलिकॉप्टर से एयरलिफ्ट कर पहले राउरकेला से रांची और फिर दिल्ली एम्स भेजा गया था। वहां 11 अक्टूबर से उनका इलाज चल रहा था। 30 अक्टूबर की सुबह उनकी स्थिति गंभीर हो गई और उन्होंने दम तोड़ दिया।
बिहार के समस्तीपुर के रहने वाले थे शहीद
इंस्पेक्टर कौशल कुमार मिश्रा मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहीमपुर गांव के निवासी थे।शहीद का पार्थिव शरीर दिल्ली से वायु मार्ग के जरिए दरभंगा लाया गया, जहां से उसे सड़क मार्ग से उनके पैतृक गांव भेजा जाएगा।ऑपरेशन के दौरान हुआ था विस्फोट
10 अक्टूबर को सारंडा के जराईकेला थाना क्षेत्र अंतर्गत समठा और बाबूडेरा के जंगलों में पुलिस व सीआरपीएफ का संयुक्त अभियान चल रहा था। इसी दौरान नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट किया। इसमें इंस्पेक्टर मिश्रा के साथ सब इंस्पेक्टर रामकृष्ण गागराई और हवलदार महेंद्र लस्कर घायल हो गए थे।एक और जवान पहले ही हो चुके हैं शहीद घायल हवलदार महेंद्र लस्कर की 11 अक्टूबर को इलाज के दौरान मौत हो चुकी थी। जबकि सब इंस्पेक्टर रामकृष्ण गागराई, जो कि झामुमो विधायक दशरथ गागराई के भाई हैं, अभी भी इलाजरत हैं।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार विजेता रवि राज मुर्मू का चांडिल में किया गया स्वागत

सरायकेला (प्रकाश प्रमाणिक)। पूर्वी सिंहभूम के जादूगोड़ा के युवा फिल्मकार रवि राज मुर्मू ने अपनी पहली ही फिल्म से बड़ा मुकाम हासिल किया है....

कुकड़ू : पारगामा में 23 सितंबर को लगेगा झारखंडी इंद मेला, झूमर की थाप पर झूमेंगे लोग, विधायक साविता महतो होंगी मुख्य अतिथि

सरायकेला। कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र के पारगामा में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी झारखंडी इंद मेला एवं झूमर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया...

झारखंड में अगले 5 दिन बारिश का दौर, वज्रपात और तेज हवा का अलर्ट

रांची। झारखंड में गुरुवार, 17 सितंबर से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। अगले पांच दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में...

Must Read

सरायकेला : तिरुलडीह के 19वें थाना प्रभारी बने विपुल कुमार ओझा, लिया पदभार

सरायकेला। रविवार को 2018 बैच के सब इंस्पेक्टर विपुल कुमार ओझा ने सरायकेला खरसावां जिला के तिरुलडीह थाना के 19वें थाना प्रभारी के रूप...