ईचागढ़: स्वर्णरेखा महोत्सव का भव्य आयोजन, कलाकारों की शानदार प्रस्तुतियों ने बटोरा दर्शकों का मन

ईचागढ़: स्वर्णरेखा महोत्सव का भव्य आयोजन, कलाकारों की शानदार प्रस्तुतियों ने बटोरा दर्शकों का मन

इन्हे भी जरूर देखे

कुकड़ू: पांड्रा गांव में वज्रपात का कहर, खेत में काम कर रहीं दो महिलाओं की मौत, तीन झुलसी

सरायकेला: कुकड़ू प्रखंड अंतर्गत पांड्रा गांव में सोमवार दोपहर करीब 2 बजे वज्रपात की दर्दनाक घटना में खेत में धान की निकाई कर रहीं...

शिक्षक दिवस पर ज्ञान भंडार कोचिंग सेंटर सिरुम में मेधा सम्मान समारोह का आयोजन, विधायक सविता महतो ने मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

सरायकेला। शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर शनिवार को कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र के सिरुम स्थित ज्ञान भंडार कोचिंग सेंटर में शिक्षक दिवस विशेष कार्यक्रम...

सरायकेला: बुधवार को संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के सौजन्य से नटराज कला केंद्र, चोगा (ईचागढ़) द्वारा छाता मेला परिसर, मातकामडीह पंचायत तुता में स्वर्णरेखा महोत्सव का आयोजन किया गया। लोक कला के संरक्षण और संवर्धन के उद्देश्य से हर वर्ष आयोजित किए जाने वाले इस उत्सव का उद्घाटन सोरो पंचायत के मुखिया नयन सिंह मुंडा, वरिष्ठ लोक कलाकार बनफूल नायक (सिमडेगा), जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव मोहम्मद दिलदार, तिरुलडीह इंटर कॉलेज के प्रो. हृदय रंजन महतो, ठाकुर दास महतो तथा झारखंड लोक कलाकार संघ के सचिव प्रभात कुमार महतो ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

लोक नृत्यों की अनोखी झलक

कार्यक्रम में सर्वप्रथम लोक कला मंच, खरसावां के कलाकारों ने छऊ नृत्य में शिकारी प्रसंग प्रस्तुत कर दर्शकों का दिल जीत लिया। इसके बाद आदिकला मंच (सिमडेगा) ने खड़िया नृत्य, गुलाब सिंह मुंडा एवं उनके साथियों ने वीर रस से भरपूर पाइका नृत्य और गूंजे झारखंड कला केंद्र, सुंदरपुर (गुमला) ने नागपुरी नृत्य-संगीत की मनोहारी प्रस्तुति दी। पांच परगना सांस्कृतिक दल की बुटन देवी ने पारंपरिक पांच परगना नृत्य-संगीत से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। कला मंदिर, जमशेदपुर के कलाकारों ने मांगो नृत्य के माध्यम से फसल कटाई के प्रसंग को जीवंत किया। उस्ताद अनिल महतो (झालदा, पुरुलिया) की पाता झूमर प्रस्तुति और झारखंड विकास परिषद, उदाटांड की किरात अर्जुन पर आधारित छऊ नृत्य ने दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया।

सम्मान और सांस्कृतिक समापन

महोत्सव में सभी अतिथियों और कलादल नेताओं को प्रतीक चिन्ह और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। मौके पर पूर्व शिक्षक उमाकांत महतो, कमलकांत महतो, विभूति भूषण महतो समेत अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

कुकड़ू: पांड्रा गांव में वज्रपात का कहर, खेत में काम कर रहीं दो महिलाओं की मौत, तीन झुलसी

सरायकेला: कुकड़ू प्रखंड अंतर्गत पांड्रा गांव में सोमवार दोपहर करीब 2 बजे वज्रपात की दर्दनाक घटना में खेत में धान की निकाई कर रहीं...

शिक्षक दिवस पर ज्ञान भंडार कोचिंग सेंटर सिरुम में मेधा सम्मान समारोह का आयोजन, विधायक सविता महतो ने मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

सरायकेला। शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर शनिवार को कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र के सिरुम स्थित ज्ञान भंडार कोचिंग सेंटर में शिक्षक दिवस विशेष कार्यक्रम...

लांदुपडीह गांव में बारिश से रास्ते में गिरा घर

सोनाहातू : प्रखंड में मंगलवार को दिनभर हो रही बारिश से लांदुपडीह गांव में महाराज महतो का मिट्टी व खपरैल का कच्चा घर दोपहर...

Must Read