तेज रफ्तार हाईवा ने ली मासूम की जान, आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम किया

तेज रफ्तार हाईवा ने ली मासूम की जान, आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम किया

इन्हे भी जरूर देखे

14 जून कुकड़ू नक्सली घटना विशेष: कुकड़ू की वह खौफनाक शाम, सात साल बाद भी नहीं मिटे शहादत के निशान

गुलाम रब्बानी, सरायकेला। झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले का कुकड़ू प्रखंड। शांत ग्रामीण परिवेश के बीच बसा यह इलाका कभी अपनी स्वच्छ हवा, प्राकृतिक सुंदरता...

कुकड़ू: प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित, बच्चों पर अनावश्यक दबाव न डालें: सविता महतो

सरायकेला : कुकड़ू स्थित मुंडा भवन में मंगलवार को वीर बिरसा महाविद्यालय डाटम प्रबंधन समिति के तत्वावधान में भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन...

पाकुड़। नगर थाना क्षेत्र के सोनाजोड़ी गांव में सोमवार को सड़क हादसे में एक सात वर्षीय मासूम बच्ची सना खातून की दर्दनाक मौत हो गई। बच्ची उत्क्रमित मध्य विद्यालय, सोनाजोड़ी के पास सड़क पार कर रही थी, तभी चिप्स लदा तेज रफ्तार हाईवा (रजिस्ट्रेशन संख्या BR03GC 2319) ने उसे रौंद दिया। मृतका की पहचान सोनाजोड़ी निवासी रियाज अंसारी की पुत्री सना खातून (7) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सना अनाथ थी और उसकी देखरेख परिवार के अन्य सदस्य कर रहे थे।

ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, मुख्य मार्ग किया जाम

हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मुख्य सड़क पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों का कहना है कि शाम छह बजे के बाद भारी वाहनों की नो-एंट्री रहती है, लेकिन बावजूद इसके तेज रफ्तार ओवरलोडेड गाड़ियां इस रास्ते से गुजरती हैं। हादसे के वक्त भी हाईवा तेज रफ्तार से दौड़ रहा था।

स्कूल और अस्पताल के पास नहीं है ब्रेकर

ग्रामीण रहमान अंसारी ने बताया कि सोनाजोड़ी के उत्क्रमित मध्य विद्यालय में करीब 500 बच्चे पढ़ते हैं, लेकिन स्कूल के सामने न तो स्पीड ब्रेकर है और न ही कोई सुरक्षा इंतजाम। यही हाल सोनाजोड़ी सदर अस्पताल के सामने का भी है। ब्रेकर और बंपर के अभाव में आए दिन दुर्घटनाएं घट रही हैं।

बंपर और ब्रेकर लगाने की मांग

ग्रामीणों का कहना है कि जब तक प्रशासन इस सड़क पर स्पीड ब्रेकर नहीं लगाता, तब तक जाम जारी रहेगा। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि स्कूल और अस्पताल के पास अविलंब बंपर बनाया जाए ताकि भविष्य में इस तरह की दर्दनाक घटनाएं न हो।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

14 जून कुकड़ू नक्सली घटना विशेष: कुकड़ू की वह खौफनाक शाम, सात साल बाद भी नहीं मिटे शहादत के निशान

गुलाम रब्बानी, सरायकेला। झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले का कुकड़ू प्रखंड। शांत ग्रामीण परिवेश के बीच बसा यह इलाका कभी अपनी स्वच्छ हवा, प्राकृतिक सुंदरता...

कुकड़ू: प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित, बच्चों पर अनावश्यक दबाव न डालें: सविता महतो

सरायकेला : कुकड़ू स्थित मुंडा भवन में मंगलवार को वीर बिरसा महाविद्यालय डाटम प्रबंधन समिति के तत्वावधान में भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन...

राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की ‘गुगली’, जेएमएम की बढ़ी सियासी चुनौती, जेएमएम से पहले कांग्रेस ने प्रणव झा को बनाया उम्मीदवार

रांची: झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए होने वाले चुनाव से पहले कांग्रेस ने उम्मीदवार घोषित कर सियासी हलकों में नई चर्चा...

Must Read