शोएब अख्तर ने कहा- धोनी अभी बीच में लटके हैं, उन्हें 2019 वर्ल्ड कप के बाद ही संन्यास ले लेना चाहिए था

शोएब अख्तर ने कहा- धोनी अभी बीच में लटके हैं, उन्हें 2019 वर्ल्ड कप के बाद ही संन्यास ले लेना चाहिए था

इन्हे भी जरूर देखे

रांची: कांटाटोली में अपार्टमेंट में पुलिस की छापेमारी, देशी पिस्टल के साथ चतरा का युवक गिरफ्तार

रांची : राजधानी रांची के कांटाटोली स्थित वासुदेव नगर के रिबुलेन इनफ्लैक्स अपार्टमेंट में लोअर बाजार थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर...

कुकड़ू: दारुदा सड़क हादसे में वार्ड सदस्य की मौत के बाद पुलिस का एक्शन, टक्कर मारने वाला ट्रैक्टर को किया जब्त

01 नवंबर 2026, सरायकेला: तिरुलडीह थाना क्षेत्र के दारुदा गांव के समीप 24 अक्टूबर को हुई सड़क दुर्घटना में बाइक सवार वार्ड सदस्य की...

पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने भारत के पूर्वकप्तान महेंद्र सिंह धोनी को लेकर बयान दिया। अख्तर ने कहा कि वे किसी के कद को नहीं माप रहे, लेकिन धोनी का करियर काफी लंबाखिंच गया है।वे बीच में लटक गएहैं। धोनी के पास 2019 वर्ल्ड कप के बाद हीआदरपूर्वक संन्यास लेने का सही समय था। अख्तर ने उम्मीद जताई है कि धोनी को उनकी चुप्पी के रूप में शानदार विदाई मिलेगी। दरअसल, धोनी वर्ल्ड कप के बाद से ही टीम से बाहर चल रहे हैं। उन्होंने पिछला मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल खेला था।

धोनी आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स टीम के कप्तान हैं। कोरोनावायरस के कारण 29 मार्च से शुरू होने वाले आईपीएल को 15 अप्रैल तक टाल दिया था, लेकिन अब भी इस पर संकट छाया हुआ है। भारतीय चयनकर्ता और मुख्य कोच रवि शास्त्री कई बार कह चुके हैंकि धोनी के पास टी-20 वर्ल्ड कप में वापसी के लिए आईपीएल में बेहतर प्रदर्शन ही एकमात्र मौका है। यह वर्ल्ड कप अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया में खेला जाएगा।

‘धोनी की जगह मैं होता तो संन्यास ले लेता’
अख्तर ने इस्लामाबाद से ही भारतीय न्यूज एजेंसी को इंटरव्यू दिया। उन्होंने कहा, ‘‘उस खिलाड़ी (धोनी) ने अपनी योग्यता के मुताबिक सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। उसे सम्मानजनक विदाई मिलनी चाहिए। मुझे समझ नहीं आता कि क्यों उसने अपने करियर को इतना लंबा खींचा है। उसे वर्ल्ड कप के बाद ही संन्यास ले लेना चाहिए था। यदि मैं उसकी जगह होता तो अपने जूते उतारकर टांग (संन्यास ले लेता) देता। मैं तीन-चार साल छोटे फॉर्मेट में खेल सकता था, लेकिन मैंने (2011 वर्ल्ड कप के बाद) संन्यास ले लिया, क्योंकि मैं अपने खेल में 100 प्रतिशत नहीं था तो क्यों लंबा खींचता?’’

अख्तर ने कहा, ‘‘जब वह (धोनी) वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में (न्यूजीलैंड के खिलाफ) मैच फिनिश कर टीम को नहीं जिता पाया था। तब मुझे महसूस हुआ कि वह संन्यास ले लेगा, लेकिन उसने ऐसा क्यों नहीं किया, इसका जवाब वही दे सकता है। मुझे लगता है कि वह वर्ल्ड कप के बाद अपनी विदाई स्वरूप एक आखिरी सीरीज खेलना चाह रहा है।’’

‘मध्यक्रम में भारत को मैच विनर चाहिए’
भारतीय टीम ने 2013 चैम्पियंस ट्रॉफी से अब तक कोई आईसीसी खिताब नहीं जिता है। तब फाइनल में इंडिया ने इंग्लैंड को 5 रन से हराया था।इसको लेकर अख्तर ने कहा कि भारतीय टीम को मध्यक्रम में एक मैच विनर की काफी जरूरत है। उन्होंने कहा, ‘‘टूर्नामेंट जीतना और टॉप पर बने रहना दोनों अलग-अलग बात है। भारतीय टीम टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष पर है। जबकि वह सीमितओवरों के फॉर्मेट की टॉप टीमों में शामिल है। ऐसे में हमें टीम इंडिया की काबिलियत को सिर्फ आईसीसी टूर्नामेंट्स के प्रदर्शन के आधार पर नहीं आकना चाहिए। बिल्कुल उन्हें आईसीसी इवेंट जीतने चाहिए और वह जीतेगी भी।’’

अख्तर ने कहा, ‘‘भारतीय टीम में टॉप के 4 बल्लेबाज जब बेहतर प्रदर्शन करते हैं, तो टीम को जीत मिलती है। हालांकि, टॉप ऑर्डर फ्लॉप होने पर हार मिलती है। मैंने यह नोटिस किया है कि मौजूदा टीम को मध्यक्रम में युवराज सिंह और धोनी की तरह मैच जिताने वाला खिलाड़ी चाहिए।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

रांची: कांटाटोली में अपार्टमेंट में पुलिस की छापेमारी, देशी पिस्टल के साथ चतरा का युवक गिरफ्तार

रांची : राजधानी रांची के कांटाटोली स्थित वासुदेव नगर के रिबुलेन इनफ्लैक्स अपार्टमेंट में लोअर बाजार थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर...

कुकड़ू: दारुदा सड़क हादसे में वार्ड सदस्य की मौत के बाद पुलिस का एक्शन, टक्कर मारने वाला ट्रैक्टर को किया जब्त

01 नवंबर 2026, सरायकेला: तिरुलडीह थाना क्षेत्र के दारुदा गांव के समीप 24 अक्टूबर को हुई सड़क दुर्घटना में बाइक सवार वार्ड सदस्य की...

सरायकेला : तिरुलडीह के 19वें थाना प्रभारी बने विपुल कुमार ओझा, लिया पदभार

सरायकेला। रविवार को 2018 बैच के सब इंस्पेक्टर विपुल कुमार ओझा ने सरायकेला खरसावां जिला के तिरुलडीह थाना के 19वें थाना प्रभारी के रूप...

Must Read

कुकड़ू: पदाधिकारियों और कर्मियों की मनमानी! BDO-CO गायब, कर्मियों की खाली कुर्सियां देख भड़कीं प्रखंड प्रमुख

सरायकेला: कुकड़ू प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय में पदाधिकारियों और कर्मचारियों की कार्यशैली पर सवाल उठे हैं। स्थानीय लोगों से मिली शिकायत के बाद सोमवार को कुकड़ू...