कुकड़ू में सीओ, एमओ, बीईईओ का पद प्रभार में, JLKM प्रवक्ता विद्रोही बिष्णु ने किया राज्यपाल से हस्तक्षेप की मांग

कुकड़ू में सीओ, एमओ, बीईईओ का पद प्रभार में, JLKM प्रवक्ता विद्रोही बिष्णु ने किया राज्यपाल से हस्तक्षेप की मांग

इन्हे भी जरूर देखे

कुकड़ू को मिले शैक्षणिक प्रखंड का दर्जा: गुणाधर महतो

02 जून 2026 सरायकेला। कुकड़ू प्रखंड को अब तक शैक्षणिक प्रखंड का दर्जा नहीं मिलने पर कुकड़ू प्रखंड के समाजसेवी शिक्षक गुणाधर महतो ने...

कुकड़ू में सीओ, एमओ, बीईईओ का पद प्रभार में, JLKM प्रवक्ता विद्रोही बिष्णु ने किया राज्यपाल से हस्तक्षेप की मांग

02 जून 2026 सरायकेला: सरायकेला-खरसावां जिले के कुकड़ू प्रखंड की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर JLKM पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता बिष्णु पद महतो उर्फ विद्रोही...

02 जून 2026 सरायकेला: सरायकेला-खरसावां जिले के कुकड़ू प्रखंड की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर JLKM पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता बिष्णु पद महतो उर्फ विद्रोही बिष्णु ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार को ईमेल के माध्यम से ज्ञापन भेजकर हस्तक्षेप की मांग की है। ईमेल में भेजें गए ज्ञापन में कहा गया है कि कुकड़ू एक स्वतंत्र प्रखंड होने के बावजूद कई महत्वपूर्ण विभाग अतिरिक्त प्रभार के सहारे संचालित हो रहे हैं। अंचल अधिकारी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी तथा प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी समेत कई पदों पर नियमित पदस्थापना नहीं होने से आम लोगों को सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ लेने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

विद्रोही बिष्णु ने 2016 में कुकड़ू प्रखंड कार्यालय के समीप बनकर तैयार कुकड़ू थाना भवन का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि करोड़ों रुपये की लागत से थाना भवन का निर्माण होने के बावजूद आज तक वहां से थाना संचालन शुरू नहीं किया गया है। इससे क्षेत्र की कानून-व्यवस्था और सुरक्षा संबंधी जरूरतें प्रभावित हो रही हैं। साथ ही ज्ञापन में जंगली हाथियों के बढ़ते उत्पात का भी उल्लेख किया गया है। उन्होंने कहा कि हाथियों द्वारा किसानों की फसलें लगातार नष्ट की जा रही हैं, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। वहीं चांडिल डैम के पूर्ण डूबी क्षेत्र में आने वाले गांवों के किसानों को फसल क्षति का उचित मुआवजा भी नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने राज्यपाल से कुकड़ू प्रखंड में रिक्त महत्वपूर्ण पदों पर नियमित नियुक्ति, कुकड़ू थाना का शीघ्र संचालन तथा हाथी प्रभावित किसानों के लिए विशेष राहत और मुआवजा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। विद्रोही बिष्णु ने कहा कि कुकड़ू की जनता वर्षों से प्रशासनिक उपेक्षा और बुनियादी समस्याओं से जूझ रही है, जिनका शीघ्र समाधान आवश्यक है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

कुकड़ू को मिले शैक्षणिक प्रखंड का दर्जा: गुणाधर महतो

02 जून 2026 सरायकेला। कुकड़ू प्रखंड को अब तक शैक्षणिक प्रखंड का दर्जा नहीं मिलने पर कुकड़ू प्रखंड के समाजसेवी शिक्षक गुणाधर महतो ने...

कुकड़ू में सीओ, एमओ, बीईईओ का पद प्रभार में, JLKM प्रवक्ता विद्रोही बिष्णु ने किया राज्यपाल से हस्तक्षेप की मांग

02 जून 2026 सरायकेला: सरायकेला-खरसावां जिले के कुकड़ू प्रखंड की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर JLKM पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता बिष्णु पद महतो उर्फ विद्रोही...

कुकड़ू : हेरेमुड़ी में आदिवासी कला केंद्र निर्माण के लिए लाभुक समिति गठित, हुआ ग्राम सभा

सरायकेला : कुकड़ू प्रखंड अंतर्गत तिरुलडीह पंचायत के हेरेमुड़ी गांव में शनिवार को ग्राम सभा आयोजित कर आदिवासी संस्कृति कला केंद्र भवन निर्माण के...

Must Read

ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में चार नए पुलों की मांग, विधायक सविता महतो ने मुख्यमंत्री को सौंपा मांगपत्र

रांची/ईचागढ़। ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में वर्षों से लंबित आधारभूत संरचना संबंधी समस्याओं के समाधान की दिशा में पहल करते हुए विधायक सविता महतो ने...

नीमडीह: पुड़ियारा में उत्पाद विभाग की कार्रवाई पर उठे सवाल, “ध्वस्त” बताई गई शराब भट्टी फिर मिली संचालित, क्या उत्पाद विभाग की है मिलीभगत?

सरायकेला: नीमडीह थाना क्षेत्र के पुड़ियारा गांव में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की कार्रवाई अब सवालों के घेरे में आ गई है।...

डिल्सन बिरुवा ने नीमडीह थाना प्रभारी के रूप में संभाली नई जिम्मेदारी

सरायकेला: मंगलवार को डिल्सन बिरुवा ने नीमडीह थाना प्रभारी के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने निवर्तमान थाना प्रभारी संतन कुमार तिवारी से...

कुकड़ू को मिले शैक्षणिक प्रखंड का दर्जा: गुणाधर महतो

02 जून 2026 सरायकेला। कुकड़ू प्रखंड को अब तक शैक्षणिक प्रखंड का दर्जा नहीं मिलने पर कुकड़ू प्रखंड के समाजसेवी शिक्षक गुणाधर महतो ने...