केएसबीएस संस्थान और हेल्थ पॉइंट अस्पताल के सहयोग से कुकड़ू में रक्तदान शिविर का आयोजन, ख़राब मौसम के बावजूद रक्तदान शिविर में 42 यूनिट रक्त हुआ संग्रह

केएसबीएस संस्थान और हेल्थ पॉइंट अस्पताल के सहयोग से कुकड़ू में रक्तदान शिविर का आयोजन, ख़राब मौसम के बावजूद रक्तदान शिविर में 42 यूनिट रक्त हुआ संग्रह

इन्हे भी जरूर देखे

विजय तिर्की हत्याकांड का मुख्य आरोपी डाबर गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

सरायकेला: चांडिल थाना क्षेत्र के हारुडीह गांव में हुए बहुचर्चित बिजय तिर्की हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। इस मामले में...

झारखंड आवासीय बालिका विद्यालय कुकड़ू में ऊपरी मंजिल की चारदीवारी जर्जर, कभी भी हो सकता है हादसा

सरायकेला : झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय कुकड़ू इन दिनों मूलभूत सुविधाओं की कमी और भवन की जर्जर स्थिति को लेकर चर्चा में है। खासकर...

सरायकेला: चांडिल डैम निर्माण के विरोध में हुए जयदा गोलीकांड के शहीद गंगाधर महतो एवं पाहड़ू महतो के शहादत दिवस के अवसर पर गुरुवार को कुकड़ू प्रखंड सह अंचल सभागार में एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर ब्लड सेंटर हेल्थ पॉइंट अस्पताल , रांची के सहयोग एवं कुड़मी संस्कृति विकास समिति के तत्वावधान में आयोजित हुआ, जिसमें कुल 42 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक करने और सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सभी रक्तदाताओं को आईएसआई प्रमाणित हेलमेट प्रदान किया गया, जिससे कार्यक्रम में उत्साह का माहौल देखा गया।

इस अवसर पर शहीद पाहड़ू महतो के पौत्र, समाजसेवी एवं शिक्षक गुणाधर महतो ने अपने पितामह के बलिदान को याद करते हुए 40 वर्ष की उम्र में 41वीं बार रक्तदान कर एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया। साथ ही उन्होंने रक्तदाताओं के बीच फास्ट फूड एवं पौष्टिक आहार का वितरण भी किया। शिविर को सफल बनाने में कुड़मी संस्कृति विकास समिति के संस्थापक अध्यक्ष ब्लड मैन स्वपन कुमार महतो, गोपाल महतो, अनूप कुमार महतो, गुणाधर महतो, धनंजय महतो, गोपेश्वर कुमार, जीतू, ऋतु कुमार तथा डॉ. बिनीत मिश्रा एवं उनकी टीम की अहम भूमिका रही।

इस दौरान कुकड़ू अंचल के प्रभारी सीओ अभय कुमार द्विवेदी ने कहा कि कुकड़ू प्रखंड सह अंचल कार्यालय में पहली बार रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ और मौसम खराब होने के बावजूद लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया, जो सराहनीय है। उन्होंने आमलोगों और संस्थान का आभार जताया। वहीं, कुड़मी संस्कृति विकास समिति के संस्थापक अध्यक्ष स्वपन कुमार महतो ने कहा कि रक्तदान करने से स्वास्थ्य सही रहता है और खून की कोई कमी नहीं होती है। उन्होंने पहली बार लगे शिविर में 42 यूनिट रक्त संग्रह होने पर लोगों का आभार जताया तथा सभी स्वस्थ 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों से 90 दिन के अंतराल पर रक्तदान करने की अपील की। वहीं पाहड़ू महतो के पौत्र, समाजसेवी सह शिक्षक गुणाधर महतो ने भी कुकड़ू के बीडीओ राजश्री ललिता बाखला, प्रभारी सीओ अभय कुमार द्विवेदी, तिरुलडीह थाना प्रभारी कौशल कुमार, रक्तदाता और आमलोगों का शिविर को सफल बनाने हेतु आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

विजय तिर्की हत्याकांड का मुख्य आरोपी डाबर गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

सरायकेला: चांडिल थाना क्षेत्र के हारुडीह गांव में हुए बहुचर्चित बिजय तिर्की हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। इस मामले में...

झारखंड आवासीय बालिका विद्यालय कुकड़ू में ऊपरी मंजिल की चारदीवारी जर्जर, कभी भी हो सकता है हादसा

सरायकेला : झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय कुकड़ू इन दिनों मूलभूत सुविधाओं की कमी और भवन की जर्जर स्थिति को लेकर चर्चा में है। खासकर...

दुलमी मध्य विद्यालय में प्रबंधन समिति का पुनर्गठन, कामदेव बने अध्यक्ष, जयंती पोद्दार चुनी गई संयोजिका

सरायकेला : कुकड़ू प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय दुलमी में शनिवार को विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। पर्यवेक्षक गणेश महतो...

Must Read

केएसबीएस संस्थान और हेल्थ पॉइंट अस्पताल के सहयोग से कुकड़ू में रक्तदान शिविर का आयोजन, ख़राब मौसम के बावजूद रक्तदान शिविर में 42 यूनिट...

सरायकेला: चांडिल डैम निर्माण के विरोध में हुए जयदा गोलीकांड के शहीद गंगाधर महतो एवं पाहड़ू महतो के शहादत दिवस के अवसर पर गुरुवार...