झारखंड आवासीय बालिका विद्यालय कुकड़ू में ऊपरी मंजिल की चारदीवारी जर्जर, कभी भी हो सकता है हादसा

झारखंड आवासीय बालिका विद्यालय कुकड़ू में ऊपरी मंजिल की चारदीवारी जर्जर, कभी भी हो सकता है हादसा

इन्हे भी जरूर देखे

14 जून कुकड़ू नक्सली घटना विशेष: कुकड़ू की वह खौफनाक शाम, सात साल बाद भी नहीं मिटे शहादत के निशान

गुलाम रब्बानी, सरायकेला। झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले का कुकड़ू प्रखंड। शांत ग्रामीण परिवेश के बीच बसा यह इलाका कभी अपनी स्वच्छ हवा, प्राकृतिक सुंदरता...

कुकड़ू: प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित, बच्चों पर अनावश्यक दबाव न डालें: सविता महतो

सरायकेला : कुकड़ू स्थित मुंडा भवन में मंगलवार को वीर बिरसा महाविद्यालय डाटम प्रबंधन समिति के तत्वावधान में भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन...

सरायकेला : झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय कुकड़ू इन दिनों मूलभूत सुविधाओं की कमी और भवन की जर्जर स्थिति को लेकर चर्चा में है। खासकर विद्यालय भवन की ऊपरी मंजिल की चारदीवारी में चारों ओर पड़ी दरारें छात्राओं की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बन गई हैं। भवन की दीवारों में आई ये दरारें साफ संकेत दे रही हैं कि समय रहते मरम्मत नहीं कराई गई तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है। विद्यालय परिसर में रहने वाली छात्राएं इस स्थिति को लेकर भय के साये में पढ़ाई करने को मजबूर हैं। अभिभावकों में भी इसको लेकर चिंता बढ़ती जा रही है। हालांकि, स्कूल प्रबंधन ने एहतियातन बच्चों के छत पर जाने पर रोक लगा दी है, लेकिन तेज हवा या आंधी की स्थिति में दीवार गिरने की आशंका बनी हुई है।

विभाग को दी गई जानकारी, नहीं हुई कार्रवाई

इस समस्या की जानकारी कई बार संबंधित विभाग को विद्यालय प्रबंधन के द्वारा पत्र के माध्यम से दी जा चुकी है। लेकिन अबतक इसपर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। भवन की तत्काल मरम्मत बेहद जरूरी है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके और छात्राओं को सुरक्षित वातावरण मिल सके। एक ओर सरकार बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए आवासीय विद्यालय संचालित कर रही है, वहीं दूसरी ओर इस तरह की लापरवाही चिंता का विषय है। प्रशासन को चाहिए कि जल्द से जल्द भवन की मरम्मत कर छात्राओं को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराया जाए, ताकि किसी संभावित दुर्घटना से बचा जा सके।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

14 जून कुकड़ू नक्सली घटना विशेष: कुकड़ू की वह खौफनाक शाम, सात साल बाद भी नहीं मिटे शहादत के निशान

गुलाम रब्बानी, सरायकेला। झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले का कुकड़ू प्रखंड। शांत ग्रामीण परिवेश के बीच बसा यह इलाका कभी अपनी स्वच्छ हवा, प्राकृतिक सुंदरता...

कुकड़ू: प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित, बच्चों पर अनावश्यक दबाव न डालें: सविता महतो

सरायकेला : कुकड़ू स्थित मुंडा भवन में मंगलवार को वीर बिरसा महाविद्यालय डाटम प्रबंधन समिति के तत्वावधान में भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन...

राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की ‘गुगली’, जेएमएम की बढ़ी सियासी चुनौती, जेएमएम से पहले कांग्रेस ने प्रणव झा को बनाया उम्मीदवार

रांची: झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए होने वाले चुनाव से पहले कांग्रेस ने उम्मीदवार घोषित कर सियासी हलकों में नई चर्चा...

Must Read