खूंटी: सरायकेला खरसावां जिले की उप विकास आयुक्त(डीडीसी) रीना हांसदा परिणय सूत्र में बंध गईं। उनके विवाह समारोह का आयोजन खूंटी में किया गया, जिसमें कई जनप्रतिनिधि शामिल हुए। रांची से लौटने के क्रम में ईचागढ़ विधायक सविता महतो एवं खरसावां विधायक दशरथ गागराई समारोह में पहुंचे और नवदंपत्ति को सुखमय वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर दोनों जनप्रतिनिधियों ने कहा कि वैवाहिक जीवन आपसी विश्वास, सम्मान और समझदारी का संबंध होता है, जिसे प्रेम और सहयोग से मजबूत बनाया जा सकता है। उन्होंने वर-वधू के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मौके पर झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलू महतो सहित अन्य लोग उपस्थित थे।









