चांडिल: संविधान निर्माता, भारत रत्न डॉ. भीमराव आम्बेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर चांडिल मध्य मंडल अंतर्गत चिलगु पंचायत के करनीडीह, टोला भुइयांडीह में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस दौरान बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने उनके बताए मार्ग पर चलने और समाज में समानता, न्याय एवं भाईचारे को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में भाजपा जिला कमेटी के जिला उपाध्यक्ष सारथी महतो, जिला महामंत्री भूषण मुर्मू, जिला मंत्री पप्पू वर्मा, मनोरंजन महतो, ग्राम प्रधान बहादुर लायक, मुन्नी लायक, प्रवीण महतो, सृष्टिधर महतो, हाबू लायक, वीरेन लायक, साहब सिंह, सनातन प्रमाणिक, मंडल महामंत्री आनंद गौड़, चंद्र मोहन गोराई सहित भाजपा के दर्जनों महिला एवं पुरुष कार्यकर्ता उपस्थित रहे।









