कुकड़ू : मध्य विद्यालय पांड्रा में मनाई गई आंबेडकर जयंती, समानता और अधिकारों के प्रहरी थे आंबेडकर : रबिन्द्रनाथ 

कुकड़ू : मध्य विद्यालय पांड्रा में मनाई गई आंबेडकर जयंती, समानता और अधिकारों के प्रहरी थे आंबेडकर : रबिन्द्रनाथ 

इन्हे भी जरूर देखे

परिणय सूत्र में बंधीं डीडीसी रीना हांसदा, विधायक ने दी शुभकामनाएं

खूंटी: सरायकेला खरसावां जिले की उप विकास आयुक्त(डीडीसी) रीना हांसदा परिणय सूत्र में बंध गईं। उनके विवाह समारोह का आयोजन खूंटी में किया गया,...

कुकड़ू : मध्य विद्यालय पांड्रा में मनाई गई आंबेडकर जयंती, समानता और अधिकारों के प्रहरी थे आंबेडकर : रबिन्द्रनाथ 

सरायकेला : संविधान निर्माता, भारत रत्न डॉ. भीमराव आम्बेडकर की 135वीं जयंती कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय पांड्रा में धूमधाम से मनाई गई।...

सरायकेला : संविधान निर्माता, भारत रत्न डॉ. भीमराव आम्बेडकर की 135वीं जयंती कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय पांड्रा में धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया, जिसके बाद केक काटकर जयंती मनाई गई। इस अवसर पर शिक्षकों एवं अतिथियों ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। विद्यालय के विद्यार्थियों ने गीत, भाषण एवं नृत्य के माध्यम से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिसमें उनके जीवन, संघर्ष और सामाजिक योगदान को दर्शाया गया।

समानता और अधिकारों के प्रहरी थे आंबेडकर : रबिन्द्रनाथ

कार्यक्रम में शिक्षक रबिन्द्र नाथ मछुआ ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव आम्बेडकर केवल संविधान निर्माता ही नहीं, बल्कि समानता, शिक्षा और अधिकारों के सबसे बड़े प्रतीक थे। उन्होंने विद्यार्थियों से उनके आदर्शों को अपनाने और शिक्षा के माध्यम से समाज में बदलाव लाने की अपील की। अन्य शिक्षकों ने भी अनुशासन और शिक्षा के महत्व पर बल दिया।

कार्यक्रम में शिक्षक, जनप्रतिनिधि और ग्रामीण रहें मौजूद 

कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक गजाधर बैठा, असरण अली अंसारी, दिवाकर महतो, लखिनारायण महतो, दिकू राम मुर्मू, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मृत्युंजय गोप, निरंजन महतो, गुणाधर महतो, बनारसी रजक, रोहिण रजक, संयोजिका बारी गोप, कृतु मुर्मू, परेश चंद्र महतो, बीरेंद्रनाथ महतो, नरोत्तम गोप सहित पांड्रा के अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन केक काटकर किया गया तथा अंत में सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

परिणय सूत्र में बंधीं डीडीसी रीना हांसदा, विधायक ने दी शुभकामनाएं

खूंटी: सरायकेला खरसावां जिले की उप विकास आयुक्त(डीडीसी) रीना हांसदा परिणय सूत्र में बंध गईं। उनके विवाह समारोह का आयोजन खूंटी में किया गया,...

कुकड़ू : मध्य विद्यालय पांड्रा में मनाई गई आंबेडकर जयंती, समानता और अधिकारों के प्रहरी थे आंबेडकर : रबिन्द्रनाथ 

सरायकेला : संविधान निर्माता, भारत रत्न डॉ. भीमराव आम्बेडकर की 135वीं जयंती कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय पांड्रा में धूमधाम से मनाई गई।...

आंबेडकर जयंती पर भाजपा का श्रद्धांजलि कार्यक्रम, प्रतिमा पर किया गया माल्यार्पण

चांडिल: संविधान निर्माता, भारत रत्न डॉ. भीमराव आम्बेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर चांडिल मध्य मंडल अंतर्गत चिलगु पंचायत के करनीडीह, टोला भुइयांडीह...

Must Read

बड़ी खबर: नीमडीह के सीओ अभय कुमार द्विवेदी को कुकड़ू सीओ का अतिरिक्त प्रभार, संभाली जिम्मेदारी

सरायकेला: नीमडीह अंचल के अंचल अधिकारी (सीओ) अभय कुमार द्विवेदी को कुकड़ू अंचल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त के कार्यालय से...

हरिवंश नारायण सिंह फिर बने राज्यसभा सदस्य, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया मनोनयन

नई दिल्ली: देश की संसदीय राजनीति में एक अहम घटनाक्रम सामने आया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने वरिष्ठ पत्रकार और पूर्व उपसभापति हरिवंश नारायण...

क्या जनप्रतिनिधियों के अनुशंसा पत्र के आधार पर होगा झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय कुकड़ू में नामांकन? 50 सीटों पर 40 अनुशंसा पत्र आने की...

सरायकेला : कुकड़ू प्रखंड स्थित झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 6 में नामांकन को लेकर इन दिनों क्षेत्र...