सोनाहातू: विधायक अमित महतो ने तीन पीसीसी सड़कों का किया शिलान्यास

सोनाहातू: विधायक अमित महतो ने तीन पीसीसी सड़कों का किया शिलान्यास

इन्हे भी जरूर देखे

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: दिव्यज्योति सिंह देव की JLKM में एंट्री, जयपुर सीट पर मुकाबला हुआ रोचक

पुरुलिया (गुलाम रब्बानी): पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले की जयपुर विधानसभा सीट एक बार फिर राजनीतिक चर्चा के केंद्र में है। 2021 के विधानसभा...

नीमडीह: जवाहर नवोदय विद्यालय परीक्षा में भाजपा मंडल अध्यक्ष की बेटी कोयल रजक का चयन

सरायकेला : जवाहर नवोदय विद्यालय समिति द्वारा कक्षा 6 में नामांकन के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। इस...

सोनाहातू (अबधेश महतो)। सोनाहातू प्रखंड के विभिन्न गांवों में बुनियादी ढांचे को सशक्त बनाने की दिशा में एक अहम पहल करते हुए सिल्ली विधायक अमित कुमार महतो ने सोमवार को तीन पीसीसी सड़कों के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। विधायक मद से लगभग 17 लाख रुपये की लागत से बनने वाली इन सड़कों से ग्रामीणों को आवागमन में उल्लेखनीय सुविधा मिलने की उम्मीद है।

विधायक द्वारा शत्रुघ्नडीह गांव में 350 फीट, लान्दूपडीह गांव में 350 फीट तथा बांकु गांव में 350 फीट लंबी पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर तेलवाडीह पंचायत के शत्रुघ्नडीह गांव में परी देवी, लान्दूपडीह पंचायत के लान्दूपडीह गांव में नूनीवाला देवी तथा हारिन पंचायत के बांकु गांव में मो. संध्या देवी ने विधिवत रूप से शिलापट्ट का अनावरण किया।

सिल्ली विधायक अमित कुमार महतो ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का निर्माण विकास की बुनियाद है। इन सड़कों के निर्माण से स्थानीय ग्रामीणों को दैनिक आवागमन, कृषि कार्यों, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच में काफी सहूलियत मिलेगी। मौके पर स्थानीय ग्रामीणों में काफी उत्साह देखा गया। कार्यक्रम में छुटू सिंह मुंडा, दीनबंधु महतो, बासुदेव महतो, जितराय महतो, मनीष महतो, सुभाष महतो, सोमराम महतो, चमरा कोइरी, नगेन्द्र सिंह मुंडा, रासबिहारी सिंह मुंडा, गोवर्धन महतो, रमेश महतो, टहलू महतो, नंदलाल सिंह मुंडा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: दिव्यज्योति सिंह देव की JLKM में एंट्री, जयपुर सीट पर मुकाबला हुआ रोचक

पुरुलिया (गुलाम रब्बानी): पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले की जयपुर विधानसभा सीट एक बार फिर राजनीतिक चर्चा के केंद्र में है। 2021 के विधानसभा...

नीमडीह: जवाहर नवोदय विद्यालय परीक्षा में भाजपा मंडल अध्यक्ष की बेटी कोयल रजक का चयन

सरायकेला : जवाहर नवोदय विद्यालय समिति द्वारा कक्षा 6 में नामांकन के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। इस...

कुकड़ू : भाजपा संगठन को नई जिम्मेदारी, सुमन मुखर्जी बने मंडल अध्यक्ष

सरायकेला: सरायकेला-खरसावां जिले के कुकड़ू प्रखंड अंतर्गत सिरुम निवासी सुमन मुखर्जी को भारतीय जनता पार्टी का कुकड़ू मंडल अध्यक्ष बनाया गया है। इस संबंध...

Must Read

विश्व जल दिवस पर पीएलवी ने गौरांगकोचा के कालिंदी बस्ती में चला अभियान, जल संरक्षण का दिया संदेश

सरायकेला : ईचागढ़ क्षेत्र के गौरांगकोचा पंचायत अंतर्गत ब्लॉक कॉलोनी कालिंदी बस्ती में रविवार को विश्व जल दिवस के अवसर पर जागरूकता अभियान चलाया...