कुड़मी-आदिवासी विवाद नहीं, झारखंड की एकजुटता ज़रूरी है : गुलाम रब्बानी

कुड़मी-आदिवासी विवाद नहीं, झारखंड की एकजुटता ज़रूरी है : गुलाम रब्बानी

इन्हे भी जरूर देखे

केंद्रीय बजट छात्र एवं युवाओं के साथ झारखंड के प्रति असंवेदनशील : गुणाधर महतो

सरायकेला: कुकड़ू प्रखंड समाजसेवी सह शिक्षक गुणाधर महतो ने केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत वित्तीय वर्ष 2026=27 के केंद्रीय बजट को छात्र, युवा और झारखंड...

सोनाहातू : नवकुंज महायज्ञ का थाना प्रभारी प्रेम प्रदीप कुमार ने किया उद्घाटन, जिलिंगसेरेंग डोमड़ा नदी तट पर नौ दिवसीय अखंड हरिनाम संकीर्तन शुरू

सोनाहातू: सोनाहातू प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सिल्ली-रांगामाटी मुख्य सड़क पर जिलिंगसेरेंग डोमड़ा नदी के समीप आयोजित श्री श्री अखंड हरिनाम नवकुंज महायज्ञ का उद्घाटन रविवार...

झारखंड की पहचान उसकी विविधता, संस्कृति और संघर्ष की विरासत से है। यहाँ हर समुदाय ने अपनी मेहनत, परंपरा और बलिदान से इस मिट्टी को संजोया है। लेकिन आज राज्य के भीतर कुड़मी समाज और आदिवासी समाज के बीच जो टकराव देखने को मिल रहा है, वह झारखंड की आत्मा को कमजोर कर रहा है। कुड़मी समाज स्वयं को आदिवासी सूची में शामिल करवाने की मांग कर रहा है, जबकि आदिवासी समाज इसका विरोध कर रहा है। दोनों ओर तर्क हैं, भावनाएं हैं, इतिहास की व्याख्याएं हैं। लेकिन इन सबके बीच असली नुकसान झारखंड के आम लोगों का हो रहा है। जब हम आपस में विभाजित होते हैं, तब हमारी एकता और ताकत दोनों कमज़ोर पड़ती हैं।

सवाल यह नहीं होना चाहिए कि कौन आदिवासी है या नहीं। बल्कि यह होना चाहिए कि झारखंड के लोगों का हक़ आखिर कब मिलेगा? 15 नवंबर 2000 को आदिवासियों और मूलवासियों के अधिकारों की रक्षा के उद्देश्य से झारखंड राज्य अस्तित्व में आया। लेकिन आज, 25 साल बाद भी राज्य में कोई स्पष्ट स्थानीय नीति या नियोजन नीति नहीं है। सरकारी नौकरियों में झारखंड के युवाओं की भागीदारी लगातार घट रही है। थर्ड और फोर्थ ग्रेड की नौकरियों में भी बाहरी लोगों का वर्चस्व बढ़ रहा है। यह स्थिति तब है जब झारखंड के युवाओं में प्रतिभा और मेहनत की कोई कमी नहीं है।

इसलिए आज ज़रूरत है कि कुड़मी और आदिवासी… दोनों अपने मतभेदों को किनारे रखकर एकजुट हों। झारखंड की असली लड़ाई पहचान की नहीं, अधिकार की है। अगर हम सच में इस धरती से प्यार करते हैं, तो हमें एक साथ मिलकर झारखंड के लिए स्थानीय नीति और नियोजन नीति की माँग करनी चाहिए, ताकि इस राज्य की नौकरियां संसाधन और अवसर झारखंड के ही लोगों को मिलें। कुड़मी बनाम आदिवासी की बहस से ऊपर उठकर, झारखंड बनाम अन्याय की लड़ाई लड़नी होगी। यही सच्ची झारखंडियत है

गुलाम रब्बानी, पत्रकार

(नोट: यह लेख केवल झारखंड के परिप्रेक्ष्य में लिखा गया है।)

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

केंद्रीय बजट छात्र एवं युवाओं के साथ झारखंड के प्रति असंवेदनशील : गुणाधर महतो

सरायकेला: कुकड़ू प्रखंड समाजसेवी सह शिक्षक गुणाधर महतो ने केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत वित्तीय वर्ष 2026=27 के केंद्रीय बजट को छात्र, युवा और झारखंड...

सोनाहातू : नवकुंज महायज्ञ का थाना प्रभारी प्रेम प्रदीप कुमार ने किया उद्घाटन, जिलिंगसेरेंग डोमड़ा नदी तट पर नौ दिवसीय अखंड हरिनाम संकीर्तन शुरू

सोनाहातू: सोनाहातू प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सिल्ली-रांगामाटी मुख्य सड़क पर जिलिंगसेरेंग डोमड़ा नदी के समीप आयोजित श्री श्री अखंड हरिनाम नवकुंज महायज्ञ का उद्घाटन रविवार...

सोनाहातू : जिलिंगसेरेंग डोमड़ा नदी तट पर कल से 10 फरवरी तक होगा नवकुंज महायज्ञ, 9 कुंजों में होगा अखंड कीर्तन

रांची (अबधेश महतो): सोनाहातू प्रखंड अंतर्गत सिल्ली-रांगामाटी मुख्य सड़क पर जिलिंगसेरेंग डोमड़ा नदी के समीप स्थित श्री श्री अखंड नवकुंज महायज्ञ हरि मंदिर परिसर...

Must Read

सोनाहातू : नवकुंज महायज्ञ का थाना प्रभारी प्रेम प्रदीप कुमार ने किया उद्घाटन, जिलिंगसेरेंग डोमड़ा नदी तट पर नौ दिवसीय अखंड हरिनाम संकीर्तन शुरू

सोनाहातू: सोनाहातू प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सिल्ली-रांगामाटी मुख्य सड़क पर जिलिंगसेरेंग डोमड़ा नदी के समीप आयोजित श्री श्री अखंड हरिनाम नवकुंज महायज्ञ का उद्घाटन रविवार...

जय राधे-राधा गोबिंद से गूंज रहा सोनाहातू का पूर्वी क्षेत्र,नवकुंज महायज्ञ के दूसरे दिन उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

सोनाहातू (अबधेश महतो): सोनाहातू प्रखंड के पूर्वी क्षेत्र में सिल्ली-रांगामाटी मुख्य मार्ग पर जिलिंगसेरेंग डोमड़ा नदी के समीप आयोजित नौ दिवसीय अखंड हरिनाम नवकुंज...