चौड़ा (उर्दू) के शिक्षक बालमाथ मुर्मू हुए सेवानिवृत, दी गई सम्मानपूर्वक विदाई

चौड़ा (उर्दू) के शिक्षक बालमाथ मुर्मू हुए सेवानिवृत, दी गई सम्मानपूर्वक विदाई

इन्हे भी जरूर देखे

तिरुलडीह-बकारकुड़ी के बीच ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति की मौत, शव को कब्जे में लेकर जांच में जुटी पुलिस

सरायकेला। तिरुलडीह थाना क्षेत्र के चानो गांव के समीप शनिवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना...

32 वर्षों की सेवा के बाद शिक्षक आश्रन अली अंसारी हुए सेवानिवृत्त, छात्रों ने नम आंखों से दी विदाई, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने किया...

सरायकेला: कुकडू प्रखंड अंतर्गत पीएम श्री प्लस टू उत्क्रमित उच्च विद्यालय ईचाडीह में शुक्रवार को शिक्षक आश्रन अली अंसारी के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान...

सरायकेला: कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय चौड़ा (उर्दू) में गुरुवार को विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक बालमाथ मुर्मू के सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह आयोजित किया गया। उनकी सेवानिवृत्ति 31 मई 2026 को निर्धारित है, लेकिन 22 मई से 10 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश रहने के कारण विद्यालय परिवार द्वारा पूर्व में ही यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। समारोह में विद्यालय परिवार, छात्र-छात्राएं, अभिभावक एवं ग्रामीणों ने उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई देते हुए उनके लंबे शैक्षणिक योगदान को याद किया।

कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने बालमाथ मुर्मू को माला पहनाकर तथा उपहार भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर भावुक माहौल में बदल गया। विद्यार्थियों ने अपने प्रिय शिक्षक के साथ बिताए गए पलों को याद करते हुए उनके प्रति सम्मान एवं स्नेह व्यक्त किया।

मौके पर प्रधानाध्यापक अब्दुल गफ्फार, ग्रामीण शानेवर अंसारी, तकसीर आलम समेत अन्य वक्ताओं ने कहा कि बालमाथ मुर्मू ने अपने सेवाकाल के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सीमित संसाधनों के बीच भी उन्होंने पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ विद्यार्थियों को शिक्षा देने का कार्य किया। उन्होंने बच्चों में अनुशासन, संस्कार एवं सामाजिक मूल्यों का विकास करने में अहम योगदान दिया।

इस अवसर पर बालमाथ मुर्मू ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन एवं निरंतर अध्ययन का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने उनके स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

तिरुलडीह-बकारकुड़ी के बीच ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति की मौत, शव को कब्जे में लेकर जांच में जुटी पुलिस

सरायकेला। तिरुलडीह थाना क्षेत्र के चानो गांव के समीप शनिवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना...

32 वर्षों की सेवा के बाद शिक्षक आश्रन अली अंसारी हुए सेवानिवृत्त, छात्रों ने नम आंखों से दी विदाई, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने किया...

सरायकेला: कुकडू प्रखंड अंतर्गत पीएम श्री प्लस टू उत्क्रमित उच्च विद्यालय ईचाडीह में शुक्रवार को शिक्षक आश्रन अली अंसारी के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान...

कुकड़ू: नव पदस्थापित पंचायत सचिवों का पंचायत आवंटन, बीडीओ ने जारी किया आदेश 

30 जुलाई 2026, सरायकेला: गुरुवार को कुकड़ू प्रखंड प्रशासन ने पंचायतों में कार्य व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से नव पदस्थापित...

Must Read

कपाली : देसी कट्टा के साथ कुख्यात अपराधी गुड्डू उर्फ़ राकेश गिरफ्तार, एक जिंदा गोली बरामद

सरायकेला। कपाली ओपी पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक लोडेड देसी कट्टा और...