सरायकेला (कुकड़ू): कुकड़ू नीचे टोला में मंगलवार को पारंपरिक ‘विराट छऊ नृत्य’ का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 7 अप्रैल 2026 (बंगला 23 चैत्र) को रात्रि 10 बजे से प्रारंभ होगा, जिसमें क्षेत्र के लोगों को सादर आमंत्रित किया गया है। आयोजन में प्रसिद्ध छऊ नृत्य पार्टियां अपनी प्रस्तुति देंगी। स्व. वृंदावन कुमार प्रतिष्ठित कचाहातु शिशु कल्याण छऊ नृत्य पार्टी, कयाहातु (कोटशिला पश्चिम बंगाल) के उस्ताद दुखुलाल कुमार एवं संचालन भीमसेन कुमार के नेतृत्व में प्रस्तुति होगी।

इसके अलावा हरणगौऊरी छऊ नृत्य पार्टी, कोकिजाहिरा (बोड़ाम पूर्वी सिंहभूम, झारखंड) के उस्ताद विभूति महतो और संचालन डमन चंद्र महतो द्वारा भी आकर्षक छऊ नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा। आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। कार्यक्रम का आयोजन सोलोआना कमिटी, कुकड़ू द्वारा किया जा रहा है, जिसमें कई जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में दर्शकों के जुटने की संभावना है।









