ईचागढ़ में 112 आंदोलनकारियों को मिला सम्मान, विधायक सविता महतो ने बांटे प्रमाण पत्र

ईचागढ़ में 112 आंदोलनकारियों को मिला सम्मान, विधायक सविता महतो ने बांटे प्रमाण पत्र

इन्हे भी जरूर देखे

तिरुलडीह-बकारकुड़ी के बीच ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति की मौत, शव को कब्जे में लेकर जांच में जुटी पुलिस

सरायकेला। तिरुलडीह थाना क्षेत्र के चानो गांव के समीप शनिवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना...

32 वर्षों की सेवा के बाद शिक्षक आश्रन अली अंसारी हुए सेवानिवृत्त, छात्रों ने नम आंखों से दी विदाई, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने किया...

सरायकेला: कुकडू प्रखंड अंतर्गत पीएम श्री प्लस टू उत्क्रमित उच्च विद्यालय ईचाडीह में शुक्रवार को शिक्षक आश्रन अली अंसारी के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान...

सरायकेला। ईचागढ़ प्रखंड सभागार में शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में झारखंड अलग राज्य आंदोलन से जुड़े 112 चिह्नित आंदोलनकारियों के बीच प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। समारोह में विधायक सविता महतो ने आंदोलनकारियों को सम्मानित करते हुए उनके योगदान को सराहा। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि झारखंड राज्य के निर्माण में आंदोलनकारियों का योगदान अतुलनीय रहा है। उनके संघर्ष और बलिदान के कारण ही राज्य को अपनी अलग पहचान मिली। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आंदोलनकारियों के सम्मान और अधिकारों को लेकर प्रतिबद्ध है तथा उन्हें उचित मान-सम्मान दिलाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

विधायक सविता महतो ने कहा कि यह प्रमाण पत्र केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि आंदोलनकारियों के संघर्ष की पहचान है, जो आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरित करेगा। उन्होंने सभी आंदोलनकारियों के प्रति आभार जताते हुए उनके बेहतर भविष्य और सम्मानजनक जीवन की कामना की। कार्यक्रम के दौरान एक अस्वस्थ आंदोलनकारी सभागार तक नहीं पहुंच सके। इसकी जानकारी मिलने पर विधायक स्वयं उनके पास पहुंचीं और उन्हें प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया, जिसकी उपस्थित लोगों ने सराहना की। इस मौके पर जिला परिषद सदस्य ज्योति लाल मांझी, अंचलाधिकारी दीपक प्रसाद, प्रखंड विकास पदाधिकारी एकता वर्मा, झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलू महतो, प्रखंड अध्यक्ष निताई उरांव, सपन सिंहदेव, किशुन किस्कू, अमित सिन्हा सहित कई अधिकारी एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

तिरुलडीह-बकारकुड़ी के बीच ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति की मौत, शव को कब्जे में लेकर जांच में जुटी पुलिस

सरायकेला। तिरुलडीह थाना क्षेत्र के चानो गांव के समीप शनिवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना...

32 वर्षों की सेवा के बाद शिक्षक आश्रन अली अंसारी हुए सेवानिवृत्त, छात्रों ने नम आंखों से दी विदाई, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने किया...

सरायकेला: कुकडू प्रखंड अंतर्गत पीएम श्री प्लस टू उत्क्रमित उच्च विद्यालय ईचाडीह में शुक्रवार को शिक्षक आश्रन अली अंसारी के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान...

कुकड़ू: नव पदस्थापित पंचायत सचिवों का पंचायत आवंटन, बीडीओ ने जारी किया आदेश 

30 जुलाई 2026, सरायकेला: गुरुवार को कुकड़ू प्रखंड प्रशासन ने पंचायतों में कार्य व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से नव पदस्थापित...

Must Read

तिरुलडीह-बकारकुड़ी के बीच ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति की मौत, शव को कब्जे में लेकर जांच में जुटी पुलिस

सरायकेला। तिरुलडीह थाना क्षेत्र के चानो गांव के समीप शनिवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना...

कुकड़ू: नव पदस्थापित पंचायत सचिवों का पंचायत आवंटन, बीडीओ ने जारी किया आदेश 

30 जुलाई 2026, सरायकेला: गुरुवार को कुकड़ू प्रखंड प्रशासन ने पंचायतों में कार्य व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से नव पदस्थापित...

कपाली : देसी कट्टा के साथ कुख्यात अपराधी गुड्डू उर्फ़ राकेश गिरफ्तार, एक जिंदा गोली बरामद

सरायकेला। कपाली ओपी पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक लोडेड देसी कट्टा और...