कुकड़ू: पांड्रा गांव में वज्रपात का कहर, खेत में काम कर रहीं दो महिलाओं की मौत, तीन झुलसी

कुकड़ू: पांड्रा गांव में वज्रपात का कहर, खेत में काम कर रहीं दो महिलाओं की मौत, तीन झुलसी

इन्हे भी जरूर देखे

शिक्षक दिवस पर ज्ञान भंडार कोचिंग सेंटर सिरुम में मेधा सम्मान समारोह का आयोजन, विधायक सविता महतो ने मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

सरायकेला। शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर शनिवार को कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र के सिरुम स्थित ज्ञान भंडार कोचिंग सेंटर में शिक्षक दिवस विशेष कार्यक्रम...

लांदुपडीह गांव में बारिश से रास्ते में गिरा घर

सोनाहातू : प्रखंड में मंगलवार को दिनभर हो रही बारिश से लांदुपडीह गांव में महाराज महतो का मिट्टी व खपरैल का कच्चा घर दोपहर...

सरायकेला: कुकड़ू प्रखंड अंतर्गत पांड्रा गांव में सोमवार दोपहर करीब 2 बजे वज्रपात की दर्दनाक घटना में खेत में धान की निकाई कर रहीं दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य महिलाएं गंभीर रूप से झुलस गईं। घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है। जानकारी के अनुसार, पांड्रा गांव की पांच महिलाएं खेत में धान की निकाई कर रही थीं। इसी दौरान बारिश के बीच अचानक आकाशीय बिजली गिर गई और सभी महिलाएं उसकी चपेट में आ गईं। इस हादसे में सोनामनी महतो (41 वर्ष), पति आशीर्वाद महतो, तथा मुक्ता महतो (35 वर्ष), पति पुयतु महतो, की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं तीन अन्य महिलाएं गंभीर रूप से झुलस गईं। घायलों महिलाओं का नाम सुनीता महतो पति संतोष महतो, भानु महतो पति रविलाल महतो, सरिता गोप पति कृष्णा पद गोप है। स्थानीय ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, ईचागढ़ पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। सीएचसी प्रभारी डॉ. हरेंद्र सिंह मुंडा ने बताया कि घायलों की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही तिरुलडीह थाना प्रभारी कौशल कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। मौके पर पूर्व झामुमो प्रखंड अध्यक्ष इंद्रजीत महतो, प्रखंड अध्यक्ष कृतिवास महतो, पूर्व नीमडीह प्रखंड अध्यक्ष हरिकृष्ण महतो, हरिदास महतो, चौड़ा पंचायत मुखिया प्रतिनिधि रामलाल सिंह, गुणाधर महतो समेत कई जनप्रतिनिधि और ग्रामीण भी पहुंचे।

पुलिस ने दोनों मृत महिलाओं के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कागजी प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेजा जाएगा। घटना के बाद पांड्रा गांव में शोक और गम का माहौल है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

शिक्षक दिवस पर ज्ञान भंडार कोचिंग सेंटर सिरुम में मेधा सम्मान समारोह का आयोजन, विधायक सविता महतो ने मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

सरायकेला। शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर शनिवार को कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र के सिरुम स्थित ज्ञान भंडार कोचिंग सेंटर में शिक्षक दिवस विशेष कार्यक्रम...

लांदुपडीह गांव में बारिश से रास्ते में गिरा घर

सोनाहातू : प्रखंड में मंगलवार को दिनभर हो रही बारिश से लांदुपडीह गांव में महाराज महतो का मिट्टी व खपरैल का कच्चा घर दोपहर...

सोनाहातू प्रखंड क्षेत्र मे 72 लाख रूपये की राशि से बननेवाले छः आंगनबाड़ी केंद्र का शिलान्यास

सोनाहातू: प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत विरगामडीह, हारिण,सावडीह , कोकांडीह,पापीरदा और सोनाहातू गांव मे सोमवार को समाज कल्याण विभाग अंतर्गत बननेवाले छः आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण...

Must Read

शिक्षक दिवस पर ज्ञान भंडार कोचिंग सेंटर सिरुम में मेधा सम्मान समारोह का आयोजन, विधायक सविता महतो ने मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

सरायकेला। शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर शनिवार को कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र के सिरुम स्थित ज्ञान भंडार कोचिंग सेंटर में शिक्षक दिवस विशेष कार्यक्रम...

लांदुपडीह गांव में बारिश से रास्ते में गिरा घर

सोनाहातू : प्रखंड में मंगलवार को दिनभर हो रही बारिश से लांदुपडीह गांव में महाराज महतो का मिट्टी व खपरैल का कच्चा घर दोपहर...

कुकड़ू: पांड्रा गांव में वज्रपात का कहर, खेत में काम कर रहीं दो महिलाओं की मौत, तीन झुलसी

सरायकेला: कुकड़ू प्रखंड अंतर्गत पांड्रा गांव में सोमवार दोपहर करीब 2 बजे वज्रपात की दर्दनाक घटना में खेत में धान की निकाई कर रहीं...