सरायकेला जिला के लिए गौरव का क्षण, ‘खेलो झारखंड 2026-27’ के तहत योगासन स्पर्धा में तिरुलडीह हाई स्कूल की छात्रा मामनी व छात्र प्रवीन का राष्ट्रीय कैम्प के लिए चयन

सरायकेला जिला के लिए गौरव का क्षण, ‘खेलो झारखंड 2026-27’ के तहत योगासन स्पर्धा में तिरुलडीह हाई स्कूल की छात्रा मामनी व छात्र प्रवीन का राष्ट्रीय कैम्प के लिए चयन

इन्हे भी जरूर देखे

कपाली में ब्राउन शुगर के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, 58 पुड़िया के साथ चार गिरफ्तार

सरायकेला: अवैध अड्डेबाजी एवं नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कपाली ओपी पुलिस ने चार युवकों को ब्राउन शुगर...

तिरुलडीह से 16 श्रद्धालु बाबा धाम के लिए रवाना, गूंजे बोल बम के जयकारे

सरायकेला। सावन माह के पावन अवसर पर सरायकेला-खरसावां जिले के तिरुलडीह से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 16 श्रद्धालुओं की टीम बाबा...

सरायकेला: स्कूली शिक्षा तथा साक्षरता विभाग (झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद) के तत्वावधान में रांची में आयोजित ‘खेलो झारखंड 2026-27’ के अंतर्गत 70वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल की “राज्य स्तरीय खुली चयन प्रतियोगिता” के प्रथम दिन योगासन स्पर्धा में जिले के खिलाड़ियों ने परचम लहराया है। कुकडू प्रखंड स्थित राजकीयकृत उच्च विद्यालय, तिरुलडीह के दो विद्यार्थियों ने योगासन में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के बल पर राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर (कैम्प) में स्थान प्राप्त किया है।

चयनित खिलाड़ियों में राजकीयकृत उच्च विद्यालय, तिरुलडीह की कक्षा 9वीं की छात्रा मामनी महतो (अंडर-14 बालिका वर्ग) एवं कक्षा 10वीं के छात्र प्रवीन कुमार महतो (अंडर-17 बालक वर्ग) शामिल हैं। दोनों खिलाड़ियों ने ‘खेलो झारखण्ड’ प्रतियोगिता के तहत योगासन में अपनी कठिन साधना और तकनीकी कौशल का परिचय देते हुए अपने-अपने वर्ग में राष्ट्रीय कैम्प के लिए अर्हता प्राप्त की। दोनों भाई-बहन है और बड़ालापांग के निवासी हैं।

ग्रामीण क्षेत्र से निकलकर ‘खेलो झारखण्ड’ के माध्यम से राज्य स्तर पर योगासन में अपनी पहचान बनाने वाले इन दोनों खिलाड़ियों की उपलब्धि पर जिला शिक्षा विभाग, सरायकेला-खरसावां, विद्यालय परिवार एवं स्थानीय खेल प्रेमियों में हर्ष का माहौल है। जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं शिक्षकों ने इस उपलब्धि पर बधाई दी तथा आगामी राष्ट्रीय कैम्प एवं प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी हैं। इधर कुकड़ू प्रखंड की बीडीओ नें भी इसे कुकड़ू प्रखंड के गौरव का क्षण बताया है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

कपाली में ब्राउन शुगर के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, 58 पुड़िया के साथ चार गिरफ्तार

सरायकेला: अवैध अड्डेबाजी एवं नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कपाली ओपी पुलिस ने चार युवकों को ब्राउन शुगर...

तिरुलडीह से 16 श्रद्धालु बाबा धाम के लिए रवाना, गूंजे बोल बम के जयकारे

सरायकेला। सावन माह के पावन अवसर पर सरायकेला-खरसावां जिले के तिरुलडीह से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 16 श्रद्धालुओं की टीम बाबा...

चांडिल : एंटी क्राइम चेकिंग में चोरी की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी बाइक बरामद

सरायकेला। चांडिल थाना पुलिस ने एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की...

Must Read

कपाली में ब्राउन शुगर के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, 58 पुड़िया के साथ चार गिरफ्तार

सरायकेला: अवैध अड्डेबाजी एवं नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कपाली ओपी पुलिस ने चार युवकों को ब्राउन शुगर...

तिरुलडीह से 16 श्रद्धालु बाबा धाम के लिए रवाना, गूंजे बोल बम के जयकारे

सरायकेला। सावन माह के पावन अवसर पर सरायकेला-खरसावां जिले के तिरुलडीह से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 16 श्रद्धालुओं की टीम बाबा...

सरायकेला जिला के लिए गौरव का क्षण, ‘खेलो झारखंड 2026-27’ के तहत योगासन स्पर्धा में तिरुलडीह हाई स्कूल की छात्रा मामनी व छात्र प्रवीन...

सरायकेला: स्कूली शिक्षा तथा साक्षरता विभाग (झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद) के तत्वावधान में रांची में आयोजित 'खेलो झारखंड 2026-27' के अंतर्गत 70वीं राष्ट्रीय स्कूली...