सरायकेला: मंगलवार को डिल्सन बिरुवा ने नीमडीह थाना प्रभारी के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने निवर्तमान थाना प्रभारी संतन कुमार तिवारी से पदभार लिया। पदभार संभालने के बाद नव पदस्थापित नीमडीह थाना प्रभारी डिल्सन बिरुवा ने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने आम लोगों से पुलिस का सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि अपराध नियंत्रण, जन शिकायतों के त्वरित निष्पादन तथा पुलिस-जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की दिशा में कार्य किया जाएगा। थाना क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए विशेष पहल की जाएगी। मालूम हो कि डिल्सन बिरुवा इससे पूर्व चांडिल थाना प्रभारी के रूप में पदस्थापित थे। जहां उन्होंने आम जनता के साथ बेहतर संबंध स्थापित किया था। उन्होंने चांडिल में कार्यकाल के दौरान मिले सहयोग के लिए चांडिल की जनता, चांडिल पुलिस परिवार का आभार जताया है।









