सेवानिवृत्त शिक्षक शंभु कुमार सिंह को भावभीनी विदाई, कक्षा 8 के छात्रों का भी फेयरवेल

सेवानिवृत्त शिक्षक शंभु कुमार सिंह को भावभीनी विदाई, कक्षा 8 के छात्रों का भी फेयरवेल

इन्हे भी जरूर देखे

विष्णुगढ़ कांड ने उजागर किया भाजपा का असली चेहरा: साजिश, साम्प्रदायिकता और झूठ की राजनीति : विनोद कुमार पांडेय

रांची: हजारीबाग के विष्णुगढ़ में 13 वर्षीय बच्ची की नृशंस हत्या के मामले को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने भाजपा पर तीखा हमला...

युवा कल्याण समिति की सभापति बनीं सविता महतो, बैधनाथ टुडू ने दी बधाई

सरायकेला: ईचागढ़ की विधायक सविता महतो को झारखंड विधानसभा की युवा कल्याण, संस्कृति एवं पर्यटन विकास समिति का सभापति बनाए जाने पर जिले में...

चांडिल (प्रकाश प्रमाणिक): गुरुवार को मध्य विद्यालय भुइयांडीह में गणित के शिक्षक शंभु कुमार सिंह के सम्मान में एक भावभीनी विदाई समारोह का आयोजन किया गया। श्री सिंह ने अपने शिक्षण जीवन की शुरुआत वर्ष 1994 में कपाली से की थी और वर्ष 2018 से मध्य विद्यालय भुइयांडीह में अपनी सेवाएं देते हुए अब सेवानिवृत्त हुए। समारोह में उपस्थित वक्ताओं ने उनके सरल स्वभाव, अनुशासन और छात्रों के प्रति समर्पण की जमकर सराहना की। सभी ने कहा कि श्री सिंह ने अपने शिक्षण कार्य से न केवल छात्रों को गणित की शिक्षा दी, बल्कि उन्हें जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा भी दी।

इस अवसर पर पूर्व जिला परिषद सदस्य ओम प्रकाश लायक, विद्यालय अध्यक्ष बहादुर लायक, जमुना ऑटो के रितेश, प्रिंसिपल अनिता झा, शिक्षक आशीष मंडल, देव नारायण गुप्ता, प्रकाश प्रामाणिक, राजू कालिंदी, शिव शंकर लायक समेत गांव के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान कक्षा 8 के छात्रों के लिए भी फेयरवेल का आयोजन किया गया। छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं और उन्हें आगे की पढ़ाई में सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया गया। पूरे कार्यक्रम का माहौल भावुक होने के साथ-साथ उत्साहपूर्ण भी रहा, जहां एक ओर एक समर्पित शिक्षक को विदाई दी गई, वहीं दूसरी ओर बच्चों के नए सफर की शुरुआत का जश्न मनाया गया।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

विष्णुगढ़ कांड ने उजागर किया भाजपा का असली चेहरा: साजिश, साम्प्रदायिकता और झूठ की राजनीति : विनोद कुमार पांडेय

रांची: हजारीबाग के विष्णुगढ़ में 13 वर्षीय बच्ची की नृशंस हत्या के मामले को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने भाजपा पर तीखा हमला...

युवा कल्याण समिति की सभापति बनीं सविता महतो, बैधनाथ टुडू ने दी बधाई

सरायकेला: ईचागढ़ की विधायक सविता महतो को झारखंड विधानसभा की युवा कल्याण, संस्कृति एवं पर्यटन विकास समिति का सभापति बनाए जाने पर जिले में...

युवा कल्याण, संस्कृति एवं पर्यटन विकास समिति का गठन, सविता महतो पुनः बनीं सभापति

चांडिल (प्रकाश प्रमाणिक): झारखंड विधानसभा सचिवालय द्वारा अधिसूचना जारी कर वर्ष 2026-27 के लिए युवा कल्याण, संस्कृति एवं पर्यटन विकास समिति का गठन कर...

Must Read

तिरुलडीह में साप्ताहिक महाभारत महायज्ञ पाठ का शुभारंभ, 7 अप्रैल तक होगा आयोजन

सरायकेला : मंगलवार को कुकड़ू प्रखंड अंतर्गत तिरुलडीह स्थित हरि मंदिर में श्री श्री अखण्ड महाभारत साप्ताहिक पाठ संकलन महायज्ञ की शुरुआत हुई। इस...

विष्णुगढ़ कांड में बीजेपी को बदनाम करने की साजिश, प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने दोषियों को फांसी देने की उठाई मांग

रांची: हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ में हुई दर्दनाक घटना को लेकर झारखंड की सियासत गरमा गई है। इस मामले में भारतीय जनता पार्टी ने...

राज्यपाल से मिले बाबूलाल मरांडी, शराब घोटाले की जांच CBI को सौंपने की मांग

रांची: लोक भवन, रांची में मंगलवार को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने शिष्टाचार...

सिरूम में शहीद भगत सिंह के स्मृति में समारोह का आयोजन, सही शिक्षा से ही भगत सिंह के सपनों का भारत साकार होगा :...

सरायकेला : मंगलवार को शहीद भगत सिंह स्मारक समिति की ओर से शहीद भगत सिंह स्मृति समारोह 2026 - सांस्कृतिक कार्यक्रम सह पुरस्कार वितरण...