तीन दिवसीय गूंज सेवा उत्सव के पहले दिन सिल्ली में कई कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

तीन दिवसीय गूंज सेवा उत्सव के पहले दिन सिल्ली में कई कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

इन्हे भी जरूर देखे

तिरुलडीह-बकारकुड़ी के बीच ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति की मौत, शव को कब्जे में लेकर जांच में जुटी पुलिस

सरायकेला। तिरुलडीह थाना क्षेत्र के चानो गांव के समीप शनिवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना...

32 वर्षों की सेवा के बाद शिक्षक आश्रन अली अंसारी हुए सेवानिवृत्त, छात्रों ने नम आंखों से दी विदाई, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने किया...

सरायकेला: कुकडू प्रखंड अंतर्गत पीएम श्री प्लस टू उत्क्रमित उच्च विद्यालय ईचाडीह में शुक्रवार को शिक्षक आश्रन अली अंसारी के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान...

सिल्ली (तारकेश्वर महतो)। स्व बिनोद बिहारी महतो के पुण्य तिथि पर सेवा, सम्मान एवं संस्कृति के कार्यक्रमों से भरपूर तीन दिवसीय गूंज सेवा महोत्सव के पहले दिन सिल्ली स्टेडियम परिसर में शुरू किया गया। जहां गूंज के संरक्षक सह पुर्व उप मुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो, गूंज के संयोजक जयपाल सिंह, प्रवीण प्रभाकर, जिप उपाध्यक्ष वीणा चौधरी, गौतम कृष्ण साहु, सुशील महतो, संजय सिद्धार्थ, प्रमुख जितेन्द्र बड़ाइक, रंग बहादुर महतो, विजय महतो, रतनलाल गुप्ता, लम्बोदर महतो,नरोत्तम गोरांइ, किरीटी महतो , त्रिलोचन महतो, लक्षण महतो, अशोक सिंह, मो चांद, डबलु महली समेत आजसू कार्यकर्ताओं ने स्टेडियम परिसर स्थित स्व बिनोद बिहारी महतो के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एवं दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी। वहीं मुख्य मंच पर सुदेश महतो एवं अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर महोत्सव की शुरुआत की। पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने कहा कि गूंज महोत्सव अब केवल उत्सव नहीं, बल्कि सेवा का महापर्व है। झारखंड की धरती पर हमारी पार्टी हमेशा से जनसेवा के लिए समर्पित रही है। ये तीन दिन गरीबों, किसानों, आदिवासियों और ग्रामीणों के उत्थान के लिए होंगे। हम स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल और विकास के क्षेत्र में ठोस कदम उठायेंगे।तीन दिनों तक चलने वाला यह कार्यक्रम का पहला दिन सिल्ली दूसरे दिन जोन्हा एवं राहे में एवं अंतिम दिन सोनाहातू में कार्यक्रम होंगे।

सेवा उत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन 

गूंज सेवा उत्सव में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में मुरी की रिया पाठक की एकल नृत्य प्रस्तुती एवं मोहन सहीस एवं उनकी टीम ने नृत्य प्रस्तुति से उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। वहीं पहले दिन सिल्ली में महावीर मणिपाल हॉस्पिटल द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं आई कैंप, सिल्ली सरकारी अस्पताल की ओर से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जहां महावीर मनिपाल अस्पताल के चिकित्सा शिविर समन्वय शालीन कुमार सिंह के नेतृत्व में डाॅ पवन कुमार एवं डॉ सलोनी कुमारी ने लगभग 155 से अधिक मरीजों की जांच कर उचित परामर्श दी। वहीं नेत्र जांच शिविर में 128 लोगों की जांच की गई जिसमें 17 लोगों में मोतियाबिंद के लक्षण पाए गए। चिन्हित मरीजों का महावीर मनिपाल अस्पताल में निशुल्क ऑपरेशन किया जाएगा। सिल्ली सामुदायिक अस्पताल के चिकित्सा शिविर में डॉ विवेक के नेतृत्व में 144 लोगों की जांच कर मुफ्त दवा दी गई।इस दौरान 545 वृद्ध एवं असहायों के बीच कम्बल वितरण किया गया भोजन सहित जनता के सेवा से जुड़े कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान गूंज के स्वयं सेवक ब्रजेश प्रसाद, सविता रानी, भरत देव साय, विकास महतो, मनोज साव, संजीत सिंह देव, शशि सोनार, मोहम्मद अनवर, मो चांद, मो मनजुर आलम, अमित लाहा, उर्मिला देवी, ज्योति, दीपा, मालती पासवान, रीना देवी, सेखा देवी, सविता पोद्दार हमें क्षेत्र के सक्रिय महिला दीदीयों का सराहनीय योगदान रहा।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

तिरुलडीह-बकारकुड़ी के बीच ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति की मौत, शव को कब्जे में लेकर जांच में जुटी पुलिस

सरायकेला। तिरुलडीह थाना क्षेत्र के चानो गांव के समीप शनिवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना...

32 वर्षों की सेवा के बाद शिक्षक आश्रन अली अंसारी हुए सेवानिवृत्त, छात्रों ने नम आंखों से दी विदाई, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने किया...

सरायकेला: कुकडू प्रखंड अंतर्गत पीएम श्री प्लस टू उत्क्रमित उच्च विद्यालय ईचाडीह में शुक्रवार को शिक्षक आश्रन अली अंसारी के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान...

कुकड़ू: नव पदस्थापित पंचायत सचिवों का पंचायत आवंटन, बीडीओ ने जारी किया आदेश 

30 जुलाई 2026, सरायकेला: गुरुवार को कुकड़ू प्रखंड प्रशासन ने पंचायतों में कार्य व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से नव पदस्थापित...

Must Read

32 वर्षों की सेवा के बाद शिक्षक आश्रन अली अंसारी हुए सेवानिवृत्त, छात्रों ने नम आंखों से दी विदाई, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने किया...

सरायकेला: कुकडू प्रखंड अंतर्गत पीएम श्री प्लस टू उत्क्रमित उच्च विद्यालय ईचाडीह में शुक्रवार को शिक्षक आश्रन अली अंसारी के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान...

तिरुलडीह-बकारकुड़ी के बीच ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति की मौत, शव को कब्जे में लेकर जांच में जुटी पुलिस

सरायकेला। तिरुलडीह थाना क्षेत्र के चानो गांव के समीप शनिवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना...

कपाली : देसी कट्टा के साथ कुख्यात अपराधी गुड्डू उर्फ़ राकेश गिरफ्तार, एक जिंदा गोली बरामद

सरायकेला। कपाली ओपी पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक लोडेड देसी कट्टा और...