ईचागढ़ : युवक के अपहरण की आशंका, महिला पर धमकी देने का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मामला

ईचागढ़ : युवक के अपहरण की आशंका, महिला पर धमकी देने का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मामला

इन्हे भी जरूर देखे

सिंहभूम महाविद्यालय चांडिल में 10 मार्च को मनेगा बाहा पर्व, होगा मिलन समारोह

चांडिल: आदिवासी समाज के प्रमुख प्रकृति पर्व बाहा पर्व के अवसर पर 10 मार्च को सिंहभूम महाविद्यालय, चांडिल में बाहा मिलन समारोह 2026 का...

ईचागढ़ : युवक के अपहरण की आशंका, महिला पर धमकी देने का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मामला

रांची: सरायकेला-खरसावां जिले के ईचागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत सितू गांव निवासी विजय कुमार दास (31 वर्ष) के लापता होने का मामला सामने आया है।...

रांची: सरायकेला-खरसावां जिले के ईचागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत सितू गांव निवासी विजय कुमार दास (31 वर्ष) के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने युवक के अपहरण की आशंका जताते हुए एक महिला पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले को लेकर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

24 फरवरी से विजय है लापता, अबतक कोई खबर नहीं

जानकारी के अनुसार विजय कुमार दास पिछले चार वर्षों से रांची के पुंदाग स्थित रेशमी कंस्ट्रक्शन कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत था और कंपनी के कैंपस में ही रहता था। परिजनों के अनुसार 24 फरवरी 2026 को वह अपने गांव से काम के लिए रांची गया था, जिसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल पा रहा है। परिजनों ने बताया कि जब विजय से संपर्क नहीं हो पाया तो उन्होंने अपने स्तर पर रिश्तेदारों और परिचितों से पूछताछ की, लेकिन उसकी कोई जानकारी नहीं मिली। कंपनी के मालिक रौशन कुमार ने भी बताया कि उनकी ओर से भी खोजबीन की जा रही है, लेकिन अब तक युवक का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

महिला से विवाद की बात आई सामने, पुलिस की जांच जारी

परिवार के लोगों का आरोप है कि विजय कुमार दास का रोशनी कुमारी नाम की एक महिला के साथ संबंध था और हाल के दिनों में दोनों के बीच पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद भी हुआ था। बताया जाता है कि इस विवाद को कंपनी के लोगों की मौजूदगी में सुलझाने की कोशिश भी की गई थी। परिजनों का कहना है कि विवाद के बाद महिला ने विजय कुमार दास को जान से मारने की धमकी दी थी। यहां तक कि उसने विजय के चचेरे भाई चंदन दास को फोन कर कहा था कि विजय ने उसके साथ धोखा किया है और वह उसके साथ कुछ भी कर सकती है। इसी आधार पर परिजनों ने आशंका जताई है कि बदला लेने की नीयत से महिला ने किसी साजिश के तहत विजय कुमार दास का अपहरण करवा दिया है। परिजनों ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से वे अपने स्तर पर उसकी काफी तलाश कर चुके हैं, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया है।

लिखित आवेदन पर पुलिस ने दर्ज किया मामला

मामले को लेकर अजय कुमार दास ने दलादली ओपी में लिखित शिकायत दी है। शिकायत के आधार पर नागड़ी थाना में भारतीय न्याय संहिता की धारा 140(3) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच के लिए एसआई संदीप राय को जांच अधिकारी बनाया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है और युवक की तलाश के साथ-साथ सभी आरोपों की भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

सिंहभूम महाविद्यालय चांडिल में 10 मार्च को मनेगा बाहा पर्व, होगा मिलन समारोह

चांडिल: आदिवासी समाज के प्रमुख प्रकृति पर्व बाहा पर्व के अवसर पर 10 मार्च को सिंहभूम महाविद्यालय, चांडिल में बाहा मिलन समारोह 2026 का...

ईचागढ़ : युवक के अपहरण की आशंका, महिला पर धमकी देने का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मामला

रांची: सरायकेला-खरसावां जिले के ईचागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत सितू गांव निवासी विजय कुमार दास (31 वर्ष) के लापता होने का मामला सामने आया है।...

ईचागढ़: आदरडीह में जंगली हाथी के हमले में एक व्यक्ति गंभीर, एमजीएम में इलाज जारी

ईचागढ़ (चंदन कुमार महतो): ईचागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत आदरडीह गांव के जंगल में बुधवार दोपहर जंगली हाथी के हमले में एक व्यक्ति गंभीर रूप...

Must Read

सिंहभूम महाविद्यालय चांडिल में 10 मार्च को मनेगा बाहा पर्व, होगा मिलन समारोह

चांडिल: आदिवासी समाज के प्रमुख प्रकृति पर्व बाहा पर्व के अवसर पर 10 मार्च को सिंहभूम महाविद्यालय, चांडिल में बाहा मिलन समारोह 2026 का...

ईचागढ़ : युवक के अपहरण की आशंका, महिला पर धमकी देने का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मामला

रांची: सरायकेला-खरसावां जिले के ईचागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत सितू गांव निवासी विजय कुमार दास (31 वर्ष) के लापता होने का मामला सामने आया है।...

ईचागढ़: शहीद स्कूल चोगा में विद्यालय विकास को लेकर मंथन, जनप्रतिनिधि व अभिभावक हुए शामिल

ईचागढ़ (चंदन कुमार महतो): सोमवार को प्रखंड क्षेत्र स्थित शहीद अजित धनंजय महतो विद्यानिकेतन, चोगा में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, बुद्धिजीवियों एवं अभिभावकों के साथ एक...

सविता महतो ने कुकड़ू प्रखंड में 30 लाख की लागत से बनी 5 पीसीसी सड़कों का किया उद्घाटन

चांडिल: सोमवार को कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र में विधायक मद से लगभग 30 लाख रुपये की लागत से निर्मित पांच पीसीसी सड़कों का उद्घाटन सोमवार...