घायल ठेका मजदूर को न्याय दिलाने की मांग, डीएलसी से मिला कांग्रेस-इंटक प्रतिनिधिमंडल

घायल ठेका मजदूर को न्याय दिलाने की मांग, डीएलसी से मिला कांग्रेस-इंटक प्रतिनिधिमंडल

इन्हे भी जरूर देखे

चतरा: अमित कुमार गुप्ता बने सिमरिया थाना के नए थाना प्रभारी, लिया पदभार 

चतरा: चतरा जिले के पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 2018 बैच के सब इंस्पेक्टर अमित कुमार गुप्ता को सिमरिया थाना...

चौका : JSSC नौकरी ठगी मामले में शिकायतकर्ता गुरुचरण साव ने उठाए कई गंभीर सवाल, पुलिस से प्रेस कॉन्फ्रेंस की मांग

सरायकेला: JSSC-PGT भर्ती में नौकरी दिलाने के नाम पर कथित ठगी के मामले में शिकायतकर्ता गुरुचरण साव ने पुलिस की कार्रवाई का स्वागत करते...

जमशेदपुर। गम्हरिया प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सह सरायकेला-खरसावां इंटक जिला अध्यक्ष अनिल ठाकुर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने घायल ठेका मजदूर चंदन पासवान के साथ सीतारामडेरा स्थित डेप्युटी लेबर कमिश्नर (डीएलसी) अरविंद कुमार से मुलाकात कर न्याय की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने डीएलसी को बताया कि चंदन पासवान टाटा स्टील के ठेकेदार जोश ब्रदर्स के अधीन कार्यरत हैं। एक जनवरी 2026 को कार्य के दौरान दुर्घटना में उनके दाहिने पैर पर रोल बार गिर गया, जिससे पैर का पंजा गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रतिनिधिमंडल का आरोप है कि दुर्घटना के छह माह बाद भी ठेकेदार ने समुचित इलाज नहीं कराया। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) के तहत मिलने वाली इंजरी वेज सहित अन्य वैधानिक सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं कराई गईं। साथ ही पिछले चार माह का वेतन भी लंबित है।

प्रतिनिधिमंडल ने यह भी आरोप लगाया कि चिकित्सकों पर दबाव बनाकर घायल मजदूर को मेडिकल फिट घोषित करा दिया गया, जबकि उनकी स्थिति अभी भी काम करने योग्य नहीं है। दवा और इलाज का खर्च नहीं उठाया जा रहा है तथा लगातार काम पर लौटने का दबाव बनाया जा रहा है। इससे पीड़ित मजदूर और उनका परिवार आर्थिक व मानसिक संकट से गुजर रहा है। मुलाकात के दौरान चंदन पासवान ने डीएलसी के समक्ष अपनी पूरी आपबीती सुनाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएलसी अरविंद कुमार ने निष्पक्ष जांच कराने तथा कंपनी एवं ठेकेदार से बकाया वेतन, उचित मुआवजा और अन्य वैधानिक लाभ दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। मौके पर गम्हरिया प्रखंड कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष इंद्रकांत झा, प्रदेश सचिव हनी सिंह मुंडा, जिला महासचिव राजू रजक, मंडल अध्यक्ष करण मार्डी, संजीव दास सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

चतरा: अमित कुमार गुप्ता बने सिमरिया थाना के नए थाना प्रभारी, लिया पदभार 

चतरा: चतरा जिले के पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 2018 बैच के सब इंस्पेक्टर अमित कुमार गुप्ता को सिमरिया थाना...

चौका : JSSC नौकरी ठगी मामले में शिकायतकर्ता गुरुचरण साव ने उठाए कई गंभीर सवाल, पुलिस से प्रेस कॉन्फ्रेंस की मांग

सरायकेला: JSSC-PGT भर्ती में नौकरी दिलाने के नाम पर कथित ठगी के मामले में शिकायतकर्ता गुरुचरण साव ने पुलिस की कार्रवाई का स्वागत करते...

चौका : बड़ामटांड़ में नौकरी दिलाने के नाम पर पकड़ाया व्यक्ति निकला IRB का हवलदार, पुलिस ने किया खुलासा

सरायकेला: चौका थाना क्षेत्र के बड़ामटांड़ गांव में नौकरी दिलाने के नाम पर गुरुवार को पकड़े गए कथित ठग मामले में चौका थाना की...

Must Read