कुकड़ू : सपादा गांव के पीडीएस डीलर रघुनाथ प्रमाणिक का निधन, बीडीओ पहुंचीं घर, परिजनों को बंधाया ढांढस

इन्हे भी जरूर देखे

कांग्रेस से दूरी के बाद DMK की नई मांग, कनिमोझी ने लोकसभा में सीटिंग व्यवस्था बदलने को लिखा पत्र

नई दिल्ली: तमिलनाडु की राजनीति में कांग्रेस और DMK के बीच बढ़ी दूरी अब संसद तक पहुंच गई है। DMK सांसद कनिमोझी ने लोकसभा...

शिक्षक पात्रता परीक्षा में क्षेत्रीय व जनजातीय भाषाओं की होगी समीक्षा, समिति गठित

रांची। झारखंड सरकार ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) नियमावली में क्षेत्रीय एवं जनजातीय भाषाओं से जुड़े प्रावधानों की समीक्षा के लिए उच्च स्तरीय समिति...

सरायकेला: कुकड़ू प्रखंड के तिरुलडीह पंचायत अंतर्गत सपादा गांव के जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकानदार रघुनाथ प्रमाणिक का निधन हो गया। वे 58 वर्ष के थे। उनके पुत्र देवराज प्रमाणिक ने बताया कि दोनों किडनी खराब होने के कारण पिछले करीब तीन वर्षों से उनका डायलिसिस चल रहा था। निधन की खबर फैलते ही गांव और पीडीएस डीलरों में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना मिलते ही कुकड़ू प्रखंड की प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रभारी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी राजश्री ललिता बाखला उनके आवास पहुंचीं और परिजनों को सांत्वना दी। इस दौरान पीडीएस डीलर पंचानन सिंह मुंडा, मनोज कुमार मछुआ समेत कई डीलर मौजूद रहे। बीडीओ ने परिवार को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है। मृतक अपने पीछे पत्नी, तीन पुत्र और एक पुत्री छोड़ गए हैं।

बड़े पुत्र देवराज प्रमाणिक का विवाह हो चुका है, जबकि अन्य दो पुत्र खगेंद्रनाथ और योगेंद्रनाथ प्रमाणिक अविवाहित हैं। पुत्री का विवाह पहले ही हो चुका है। बड़े पुत्र देवराज प्रमाणिक ने बताया कि पिता के इलाज में काफी खर्च हो चुका है, जिससे परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर हो गई है। उन्होंने परिवार के किसी एक सदस्य के नाम पर अनुकंपा के आधार पर पीडीएस दुकान का लाइसेंस जल्द जारी करने की मांग की है। इधर रघुनाथ प्रमाणिक के निधन पर कुकड़ू प्रखंड के सभी पीडीएस डीलरों ने शोक स्वरूप गुरुवार को अपनी दुकानें बंद रखीं। ज्ञात हो कि रघुनाथ प्रमाणिक वर्ष 1986 से पीडीएस दुकान का संचालन कर रहे थे और उनका लाइसेंस संख्या 88/86 था।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

कांग्रेस से दूरी के बाद DMK की नई मांग, कनिमोझी ने लोकसभा में सीटिंग व्यवस्था बदलने को लिखा पत्र

नई दिल्ली: तमिलनाडु की राजनीति में कांग्रेस और DMK के बीच बढ़ी दूरी अब संसद तक पहुंच गई है। DMK सांसद कनिमोझी ने लोकसभा...

शिक्षक पात्रता परीक्षा में क्षेत्रीय व जनजातीय भाषाओं की होगी समीक्षा, समिति गठित

रांची। झारखंड सरकार ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) नियमावली में क्षेत्रीय एवं जनजातीय भाषाओं से जुड़े प्रावधानों की समीक्षा के लिए उच्च स्तरीय समिति...

बामणी मुक्ति धाम की बदहाल स्थिति पर उपायुक्त से गुहार, शेड और पेवर ब्लॉक मरम्मत की मांग

सरायकेला: चांडिल स्थित बामणी नदी मुक्ति धाम की जर्जर स्थिति को लेकर श्री श्याम सेवा समिति चांडिल का प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को साप्ताहिक जनता दरबार...

Must Read

झारखंड के 5 खिलाड़ी 11वीं इंटर जॉन नेशनल सॉफ्टबॉल चैंपियनशिप के लिए विशाखापत्तनम रवाना

रांची : 11वीं इंटर जॉन नेशनल सॉफ्टबॉल चैंपियनशिप के लिए झारखंड के पांच खिलाड़ियों का चयन ईस्ट जॉन टीम में हुआ है। यह राष्ट्रीय...