क्या यार, परिवार और व्यापार के लिए चुने गए हैं जनप्रतिनिधि? FCI गोदाम में नियुक्ति पर उठ रहें हैं सवाल?

क्या यार, परिवार और व्यापार के लिए चुने गए हैं जनप्रतिनिधि? FCI गोदाम में नियुक्ति पर उठ रहें हैं सवाल?

इन्हे भी जरूर देखे

क्या यार, परिवार और व्यापार के लिए चुने गए हैं जनप्रतिनिधि? FCI गोदाम में नियुक्ति पर उठ रहें हैं सवाल?

सरायकेला : कुकड़ू प्रखंड मुख्यालय के समीप में स्थित FCI गोदाम इन दिनों क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। स्थानीय स्तर पर...

कुकड़ू में विदाई-सह-स्वागत समारोह का आयोजन, पूर्व बीईईओ नवल किशोर सिंह को दी गई विदाई, नए का हुआ स्वागत

सरायकेला: कुकड़ू प्रखंड स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय कुकड़ू में शुक्रवार को पूर्व प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी नवल किशोर सिंह के सम्मान में विदाई समारोह...

सरायकेला : कुकड़ू प्रखंड मुख्यालय के समीप में स्थित FCI गोदाम इन दिनों क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। स्थानीय स्तर पर यह सवाल तेजी से उठ रहा है कि आखिर किस जनप्रतिनिधि ने अपने परिजन को गोदाम में काम पर लगवाया है? हालांकि इस मामले में अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन चाय के दुकान लेकर हर जगह यह चर्चाएं तेज हैं। लोगों के बीच यह मुद्दा प्रमुख रूप से उठ रहा है कि जनप्रतिनिधियों को जनता इसलिए चुनती है ताकि वे क्षेत्र के विकास और लोगों के हित में काम करें। लेकिन यदि आरोप सही होते हैं, तो यह सवाल खड़ा होता है कि क्या जनप्रतिनिधि अपने पद का उपयोग परिवार और करीबी लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए कर रहे हैं?

दबी जुबान में लोग कह रहें हैं यदि किसी प्रभाव के आधार पर नौकरी या काम दिया जाता है, तो इससे योग्य और जरूरतमंद लोगों के अधिकार प्रभावित होते हैं। खासकर बेरोजगार युवाओं में इस बात को लेकर नाराजगी देखी जा रही है। उनका मानना है कि यदि अवसरों में पारदर्शिता नहीं होगी, तो आम लोगों का भरोसा व्यवस्था से उठ सकता है। वहीं, कुछ लोगों ने संतुलित राय रखते हुए कहा कि बिना ठोस प्रमाण के किसी पर आरोप लगाना उचित नहीं है। यदि इस तरह की कोई अनियमितता हुई है, तो इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और सच्चाई सामने आनी चाहिए।

इस पूरे मामले ने एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या जनप्रतिनिधि “यार, परिवार, व्यापार और ठेकेदारी” के लिए चुने जाते हैं या फिर जनता की सेवा के लिए? यह बहस अब सिर्फ कुकड़ू तक सीमित नहीं रही, बल्कि व्यापक स्तर पर चर्चा का विषय बन गई है। लोगों की मांग है कि संबंधित विभाग या प्रशासन इस मामले में स्थिति स्पष्ट करे। यदि नियुक्ति प्रक्रिया नियमों के तहत हुई है, तो इसे सार्वजनिक किया जाए, ताकि अफवाहों पर विराम लगे। वहीं, यदि कहीं गड़बड़ी पाई जाती है, तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई भी सुनिश्चित हो। फिलहाल, कुकड़ू क्षेत्र में यह मुद्दा चर्चा में बना हुआ है और सभी की नजर प्रशासनिक पहल पर टिकी है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

क्या यार, परिवार और व्यापार के लिए चुने गए हैं जनप्रतिनिधि? FCI गोदाम में नियुक्ति पर उठ रहें हैं सवाल?

सरायकेला : कुकड़ू प्रखंड मुख्यालय के समीप में स्थित FCI गोदाम इन दिनों क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। स्थानीय स्तर पर...

कुकड़ू में विदाई-सह-स्वागत समारोह का आयोजन, पूर्व बीईईओ नवल किशोर सिंह को दी गई विदाई, नए का हुआ स्वागत

सरायकेला: कुकड़ू प्रखंड स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय कुकड़ू में शुक्रवार को पूर्व प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी नवल किशोर सिंह के सम्मान में विदाई समारोह...

हरिवंश नारायण सिंह फिर बने राज्यसभा सदस्य, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया मनोनयन

नई दिल्ली: देश की संसदीय राजनीति में एक अहम घटनाक्रम सामने आया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने वरिष्ठ पत्रकार और पूर्व उपसभापति हरिवंश नारायण...

Must Read

कुकड़ू में आज ‘विराट छऊ नृत्य’ का आयोजन, रात 10 बजे से होगा शुभारंभ

सरायकेला (कुकड़ू): कुकड़ू नीचे टोला में मंगलवार को पारंपरिक ‘विराट छऊ नृत्य’ का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 7 अप्रैल 2026 (बंगला...

चिलगु कल्याणपुर स्कूल में चार क्लास रूम का विधायक ने किया शिलान्यास, छात्रों को मिलेगा बेहतर माहौल

सरायकेला। चांडिल प्रखंड क्षेत्र के चिलगु स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय कल्याणपुर में शनिवार को चार अतिरिक्त क्लास रूम के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया...

क्या यार, परिवार और व्यापार के लिए चुने गए हैं जनप्रतिनिधि? FCI गोदाम में नियुक्ति पर उठ रहें हैं सवाल?

सरायकेला : कुकड़ू प्रखंड मुख्यालय के समीप में स्थित FCI गोदाम इन दिनों क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। स्थानीय स्तर पर...

ईचागढ़ में 112 आंदोलनकारियों को मिला सम्मान, विधायक सविता महतो ने बांटे प्रमाण पत्र

सरायकेला। ईचागढ़ प्रखंड सभागार में शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में झारखंड अलग राज्य आंदोलन से जुड़े 112 चिह्नित आंदोलनकारियों के बीच प्रमाण पत्र का...