रांची। जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र की भाजपा विधायक पूर्णिमा दास साहू ने राज्य की हेमंत सोरेन सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि झारखंड में महिलाओं पर अत्याचार की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन सरकार इस पर चुप्पी साधे हुए है। उन्होंने कहा कि राज्य में अपराधियों पर कोई लगाम नहीं है और अधिकारी भी आम लोगों की बात सुनने को तैयार नहीं हैं। अंचल, प्रखंड और थाने में जनता अपनी समस्याओं को लेकर भटक रही है। विधायक पूर्णिमा दास साहू ने आरोप लगाया कि प्रशासनिक व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है, जिसके कारण झारखंड में आम लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। उन्होंने सरकार से कानून-व्यवस्था सुधारने और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।









