लापता युवक विजय दास का मर्डर मिस्ट्री सुलझी, प्रेमिका समेत 3 गिरफ्तार

लापता युवक विजय दास का मर्डर मिस्ट्री सुलझी, प्रेमिका समेत 3 गिरफ्तार

इन्हे भी जरूर देखे

संसाधनों की कमी को मात देकर ईचाडीह का अनुपम बना साइंस में जिला टॉपर, 459 अंक से रचा इतिहास

सरायकेला: सरायकेला-खरसावां जिले के कुकडू प्रखंड के सुदूरवर्ती गांव ईचाडीह के होनहार छात्र अनुपम लाहा ने जैक इंटरमीडिएट साइंस की वार्षिक परीक्षा में 459...

झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, निजी जमीन की मापी पर फिलहाल रोक, सरकार से पूछा किस कानून के तहत हो रही मापी?

रांची: झारखंड में जमीन से जुड़े मामलों पर एक महत्वपूर्ण फैसला सामने आया हैं. झारखंड हाईकोर्ट ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा है कि...

ईचागढ़/रांची: सरायकेला-खरसावां जिले के ईचागढ़ थाना क्षेत्र के सितू गांव निवासी विजय कुमार दास (31) की हत्या की गुत्थी रांची पुलिस ने सुलझा ली है। 24 फरवरी से लापता विजय का शव 12 दिन बाद रविवार को रांची जिले के बेड़ो थाना क्षेत्र के टेंगरिया गांव के पास जंगल में स्थित एक सुनसान कुएं से बरामद किया गया था. मालूम हो कि विजय कुमार दास पिछले चार वर्षों से रांची के पुंदाग स्थित रेशमी कंस्ट्रक्शन कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत था और कंपनी के कैंपस में ही रहता था। 24 फरवरी 2026 को वह अपने गांव सितू से काम के लिए रांची गया था, जिसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल रहा था। परिजनों ने जब संपर्क करने की कोशिश की तो उसका मोबाइल बंद मिला। काफी खोजबीन के बाद भी कोई सुराग नहीं मिलने पर परिजनों ने दलादली ओपी में शिकायत दर्ज कराई थी।

परिजनों ने उस समय एक महिला पर गंभीर आरोप लगाए थे। उनका कहना था कि विजय का रोशनी नाम की महिला से प्रेम संबंध था और हाल के दिनों में दोनों के बीच पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद हुआ था। परिजनों का आरोप था कि विवाद के बाद महिला ने विजय को जान से मारने की धमकी भी दी थी। इसी बीच सोमवार को रांची पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ। रांची के ग्रामीण एसपी रांची प्रवीण पुष्कर ने बताया कि जांच के दौरान विजय की प्रेमिका रौशनी देवी से पूछताछ की गई, जिसमें उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली। पूछताछ में सामने आया कि रौशनी ने अपनी बहन सीमा देवी और भाई भूपेश बैठा के साथ मिलकर विजय की हत्या की साजिश रची थी। रौशनी देवी पहले से शादीशुदा है और एक बच्चा भी है।

ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर ने बताया कि रौशनी ने विजय को बेड़ो स्थित अपने गांव बुलाया, जहां तीनों ने साथ बैठकर शराब पी। जब विजय नशे में हो गया तो आरोपियों ने चाकू से उसका गला रेत दिया और पेट में कई वार कर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को बाइक से बांधकर जंगल के पास स्थित एक सुनसान कुएं में फेंक दिया गया, ताकि घटना को छुपाया जा सके। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया है और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस सनसनीखेज घटना के सामने आने के बाद सितू गांव समेत आसपास के इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। पुलिस पूरे मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

संसाधनों की कमी को मात देकर ईचाडीह का अनुपम बना साइंस में जिला टॉपर, 459 अंक से रचा इतिहास

सरायकेला: सरायकेला-खरसावां जिले के कुकडू प्रखंड के सुदूरवर्ती गांव ईचाडीह के होनहार छात्र अनुपम लाहा ने जैक इंटरमीडिएट साइंस की वार्षिक परीक्षा में 459...

झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, निजी जमीन की मापी पर फिलहाल रोक, सरकार से पूछा किस कानून के तहत हो रही मापी?

रांची: झारखंड में जमीन से जुड़े मामलों पर एक महत्वपूर्ण फैसला सामने आया हैं. झारखंड हाईकोर्ट ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा है कि...

अवैध बालू पर कार्रवाई, सापादा से दो ट्रैक्टर जब्त, ईचागढ़ थाना क्षेत्र में संभावित मार्गों पर काटा गया ट्रेंच

सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिले में अवैध बालू उत्खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। शनिवार को तिरुलडीह थाना क्षेत्र में...

Must Read

जिला टॉपर अनुपम को गुणाधर महतो ने दी बधाई, कहा- विधायक व मुख्यमंत्री से दिलाएंगे सहायता

सरायकेला: इंटर कॉलेज तिरुलडीह के छात्र अनुपम लाहा ने जैक इंटरमीडिएट साइंस परीक्षा में कुल 459 अंक प्राप्त कर जिला टॉपर बनते हुए आकांक्षी...

संसाधनों की कमी को मात देकर ईचाडीह का अनुपम बना साइंस में जिला टॉपर, 459 अंक से रचा इतिहास

सरायकेला: सरायकेला-खरसावां जिले के कुकडू प्रखंड के सुदूरवर्ती गांव ईचाडीह के होनहार छात्र अनुपम लाहा ने जैक इंटरमीडिएट साइंस की वार्षिक परीक्षा में 459...

केएसबीएस संस्थान और हेल्थ पॉइंट अस्पताल के सहयोग से कुकड़ू में रक्तदान शिविर का आयोजन, ख़राब मौसम के बावजूद रक्तदान शिविर में 42 यूनिट...

सरायकेला: चांडिल डैम निर्माण के विरोध में हुए जयदा गोलीकांड के शहीद गंगाधर महतो एवं पाहड़ू महतो के शहादत दिवस के अवसर पर गुरुवार...