संसाधनों की कमी को मात देकर ईचाडीह का अनुपम बना साइंस में जिला टॉपर, 459 अंक से रचा इतिहास

संसाधनों की कमी को मात देकर ईचाडीह का अनुपम बना साइंस में जिला टॉपर, 459 अंक से रचा इतिहास

इन्हे भी जरूर देखे

झारखंड में अगले 5 दिन बारिश का दौर, वज्रपात और तेज हवा का अलर्ट

रांची। झारखंड में गुरुवार, 17 सितंबर से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। अगले पांच दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में...

कुकड़ू: पांड्रा गांव में वज्रपात का कहर, खेत में काम कर रहीं दो महिलाओं की मौत, तीन झुलसी

सरायकेला: कुकड़ू प्रखंड अंतर्गत पांड्रा गांव में सोमवार दोपहर करीब 2 बजे वज्रपात की दर्दनाक घटना में खेत में धान की निकाई कर रहीं...

सरायकेला: सरायकेला-खरसावां जिले के कुकडू प्रखंड के सुदूरवर्ती गांव ईचाडीह के होनहार छात्र अनुपम लाहा ने जैक इंटरमीडिएट साइंस की वार्षिक परीक्षा में 459 अंक हासिल कर जिला टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया है। अनुपम इंटर कॉलेज तिरूलडीह का छात्र है। उनकी इस सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। अनुपम के पिता प्रणव चन्द्र लाहा ईचाडीह गांव में एक छोटा सा किराना दुकान चलाते हैं, जबकि उनकी माता अर्चना लाहा गृहिणी हैं। सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों के बावजूद अनुपम ने अपनी पढ़ाई जारी रखी और कड़ी मेहनत के दम पर यह मुकाम हासिल किया। अनुपम ने अंग्रेजी- 88, भौतिकी- 94 रसायन- 95, गणित- 94, सीएमएस- 88 अंक के साथ कुल 459 अंक हासिल किया है। इन्होने प्रथम श्रेणी में सफलता प्राप्त की और जिले में शीर्ष स्थान हासिल किया।

अपनी सफलता पर अनुपम ने कहा कि उनका सपना आगे चलकर सेना में अधिकारी बनने का है। वे देश की सेवा करना चाहते हैं और इसी लक्ष्य को लेकर आगे की पढ़ाई जारी रखेंगे। अनुपम की इस उपलब्धि पर विद्यालय के शिक्षकों, परिजनों और स्थानीय लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष अशोक साव ने इनकी इस उपलब्धि पर बधाई दिया है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

झारखंड में अगले 5 दिन बारिश का दौर, वज्रपात और तेज हवा का अलर्ट

रांची। झारखंड में गुरुवार, 17 सितंबर से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। अगले पांच दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में...

कुकड़ू: पांड्रा गांव में वज्रपात का कहर, खेत में काम कर रहीं दो महिलाओं की मौत, तीन झुलसी

सरायकेला: कुकड़ू प्रखंड अंतर्गत पांड्रा गांव में सोमवार दोपहर करीब 2 बजे वज्रपात की दर्दनाक घटना में खेत में धान की निकाई कर रहीं...

शिक्षक दिवस पर ज्ञान भंडार कोचिंग सेंटर सिरुम में मेधा सम्मान समारोह का आयोजन, विधायक सविता महतो ने मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

सरायकेला। शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर शनिवार को कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र के सिरुम स्थित ज्ञान भंडार कोचिंग सेंटर में शिक्षक दिवस विशेष कार्यक्रम...

Must Read

झारखंड में अगले 5 दिन बारिश का दौर, वज्रपात और तेज हवा का अलर्ट

रांची। झारखंड में गुरुवार, 17 सितंबर से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। अगले पांच दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में...