जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम में 10 थाना प्रभारी का तबादला, पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम में 10 थाना प्रभारी का तबादला, पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल

इन्हे भी जरूर देखे

खेल या खानापूर्ति? कुकड़ू में सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता पर उठे कई गंभीर सवाल, खिलाड़ियों को मिली सिर्फ खिचड़ी!

सरायकेला: राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे लाना है। लेकिन कुकड़ू प्रखंड में...

राष्ट्रीय मुंडी समाज में बड़ी जिम्मेदारी, संजय मंडल बनाये गए जिलाध्यक्ष, श्रावण कुमार मंडल उपध्यक्ष मनोनीत

सरायकेला : राष्ट्रीय मुंडी समाज के केंद्रीय अध्यक्ष कृतिवास मंडल ने संगठन के विस्तार एवं समाज को मजबूत बनाने के उद्देश्य से सरायकेला-खरसावां जिले...

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले में पुलिस महकमे में गुरुवार को बड़ा फेरबदल किया गया। जिले के कुल 10 थाना प्रभारियों का तबादला कर नई जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं। इसे पुलिस व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

इस तबादले के तहत बिष्टुपुर थाना प्रभारी उमेश कुमार ठाकुर को मुसाबनी अंचल निरीक्षक बनाया गया है। सोनारी थाना प्रभारी सरयू आनंद और गोलमुरी थाना प्रभारी राजन कुमार को साइबर अपराध थाना, जमशेदपुर भेजा गया है। वहीं कदमा थाना प्रभारी आलोक कुमार दुबे को बिष्टुपुर थाना की कमान दी गई है। मानगो यातायात थाना प्रभारी बंधन भगत को साइबर अपराध थाना भेजा गया है, जबकि जुगसलाई यातायात थाना प्रभारी मधुसूदन दे को सोनारी थाना की जिम्मेदारी मिली है।

साइबर अपराध थाना में तैनात प्रवेश चंद्र सिन्हा को कदमा थाना प्रभारी बनाया गया है और वहीं से संजय सुमन को गोलमुरी थाना प्रभारी की कमान सौंपी गई है। साइबर अपराध थाना के हरिओम करमाली को मानगो यातायात थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसी क्रम में संजय जनक मूर्ति को जुगसलाई यातायात थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

प्रशासनिक सूत्रों का कहना है कि इस फेरबदल से जिले की कानून व्यवस्था और मजबूत होगी तथा अपराध नियंत्रण पर और प्रभावी ढंग से काम किया जा सकेगा।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

खेल या खानापूर्ति? कुकड़ू में सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता पर उठे कई गंभीर सवाल, खिलाड़ियों को मिली सिर्फ खिचड़ी!

सरायकेला: राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे लाना है। लेकिन कुकड़ू प्रखंड में...

राष्ट्रीय मुंडी समाज में बड़ी जिम्मेदारी, संजय मंडल बनाये गए जिलाध्यक्ष, श्रावण कुमार मंडल उपध्यक्ष मनोनीत

सरायकेला : राष्ट्रीय मुंडी समाज के केंद्रीय अध्यक्ष कृतिवास मंडल ने संगठन के विस्तार एवं समाज को मजबूत बनाने के उद्देश्य से सरायकेला-खरसावां जिले...

सरायकेला समेत 5 जिले SRE योजना से बाहर, 4 संवेदनशील जिलों में बढ़ेगी CAPF तैनाती

रांची : झारखंड सरकार ने राज्य की सुरक्षा व्यवस्था और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों की वर्तमान स्थिति को देखते हुए केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों (CAPF) की...

Must Read

खेल या खानापूर्ति? कुकड़ू में सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता पर उठे कई गंभीर सवाल, खिलाड़ियों को मिली सिर्फ खिचड़ी!

सरायकेला: राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे लाना है। लेकिन कुकड़ू प्रखंड में...

खबर का असर: DEO ने BEEO से मांगा स्पष्टीकरण, कुकड़ू में सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता पर उठे सवालों की होगी जांच!

सरायकेला: कुकड़ू प्रखंड में शनिवार को आयोजित सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता में अव्यवस्था, खिलाड़ियों को भोजन में सिर्फ खिचड़ी दिए जाने, मेडिकल टीम की...