झारखंड में अगले 5 दिन बारिश का दौर, वज्रपात और तेज हवा का अलर्ट

झारखंड में अगले 5 दिन बारिश का दौर, वज्रपात और तेज हवा का अलर्ट

इन्हे भी जरूर देखे

कुकड़ू: पांड्रा गांव में वज्रपात का कहर, खेत में काम कर रहीं दो महिलाओं की मौत, तीन झुलसी

सरायकेला: कुकड़ू प्रखंड अंतर्गत पांड्रा गांव में सोमवार दोपहर करीब 2 बजे वज्रपात की दर्दनाक घटना में खेत में धान की निकाई कर रहीं...

शिक्षक दिवस पर ज्ञान भंडार कोचिंग सेंटर सिरुम में मेधा सम्मान समारोह का आयोजन, विधायक सविता महतो ने मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

सरायकेला। शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर शनिवार को कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र के सिरुम स्थित ज्ञान भंडार कोचिंग सेंटर में शिक्षक दिवस विशेष कार्यक्रम...

रांची। झारखंड में गुरुवार, 17 सितंबर से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। अगले पांच दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक आसमान में बादल छाए रहेंगे और कई जगह हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बारिश के साथ गर्जन, वज्रपात और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने का भी अलर्ट है।

17 सितंबर को राज्य के दक्षिणी, मध्य, उत्तर-पश्चिमी और उत्तर-पूर्वी हिस्सों के कई जिलों में वज्रपात और तेज हवा को लेकर चेतावनी जारी की गई है। इनमें रांची, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, लोहरदगा, धनबाद, पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज शामिल हैं।

18 से 20 सितंबर तक भी राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश और वज्रपात का सिलसिला जारी रह सकता है। वहीं 21 और 22 सितंबर को हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। इन दोनों दिनों के लिए कोई खास चेतावनी जारी नहीं की गई है। अगले पांच दिनों में तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

रांची में 17 सितंबर को दिनभर बादल छाए रहने और एक-दो बार हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार 19 सितंबर की शाम तक उत्तर अंडमान सागर के आसपास निम्न दबाव का क्षेत्र बन सकता है। इसके प्रभाव से आने वाले दिनों में झारखंड समेत आसपास के इलाकों में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं।

इस मानसून सीजन में 1 जून से अब तक झारखंड में 876.1 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई है, जबकि सामान्य बारिश 927.9 मिलीमीटर होती है। यानी राज्य में अब तक करीब 6 प्रतिशत कम बारिश हुई है। पश्चिमी सिंहभूम में अब तक सबसे अधिक 1318 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई है। रांची में 1066.2 मिलीमीटर, लातेहार में 1048.4 मिलीमीटर और सरायकेला-खरसावां में 1037.7 मिलीमीटर बारिश हुई है। वहीं पाकुड़ में अब तक सबसे कम 539 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। चतरा में 549 मिलीमीटर, देवघर में 593 मिलीमीटर और साहिबगंज में 758.4 मिलीमीटर बारिश हुई है। आने वाले दिनों में होने वाली बारिश से राज्य में बारिश की कमी कुछ कम होने की उम्मीद है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

कुकड़ू: पांड्रा गांव में वज्रपात का कहर, खेत में काम कर रहीं दो महिलाओं की मौत, तीन झुलसी

सरायकेला: कुकड़ू प्रखंड अंतर्गत पांड्रा गांव में सोमवार दोपहर करीब 2 बजे वज्रपात की दर्दनाक घटना में खेत में धान की निकाई कर रहीं...

शिक्षक दिवस पर ज्ञान भंडार कोचिंग सेंटर सिरुम में मेधा सम्मान समारोह का आयोजन, विधायक सविता महतो ने मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

सरायकेला। शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर शनिवार को कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र के सिरुम स्थित ज्ञान भंडार कोचिंग सेंटर में शिक्षक दिवस विशेष कार्यक्रम...

लांदुपडीह गांव में बारिश से रास्ते में गिरा घर

सोनाहातू : प्रखंड में मंगलवार को दिनभर हो रही बारिश से लांदुपडीह गांव में महाराज महतो का मिट्टी व खपरैल का कच्चा घर दोपहर...

Must Read